बीकानेर हाउस में आयोजित राजस्थान उत्सव 2026 में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प और परिधान बने आकर्षण का केंद्र

डिजिटल डेस्क

On

नई दिल्ली में आयोजित 11 दिवसीय उत्सव में राजस्थानी संस्कृति की झलक; फूड स्टॉल, लोक कला और पारंपरिक खेल बने आकर्षण

राजस्थान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तुओं और पारंपरिक परिधानों के स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.42.31 AM

उत्सव में रूडा के  ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि रूडा और राजीविका द्वारा लगाए गए लगभग 50 स्टॉलों में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हस्तशिल्पियों ने अपनी कला से निर्मित उत्पादों—जैसे हैंडब्लॉक बेडशीट, सूट, साड़ियां, कंगन व ज्वैलरी, मोजड़ियां आदि—का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, फूड स्टॉल्स पर भी दर्शकों ने राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचौड़ी, कैर-सांगरी की सब्जी आदि का आनंद लिया। नवरात्रि के अवसर को देखते हुए व्रत विशेष थालियों की भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.42.30 AM

पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं:

दर्शकों के उत्साह और मनोरंजन के लिए उत्सव में रस्साकशी, रूमाल झपट्टा, लेमन-स्पून रेस, साफा बंधन जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उत्सव के दौरान राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.42.30 AM (1)

कल होगा समापन:

ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव का समापन बुधवार को होगा। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Mar 2026 By Nitin Trivedi

बीकानेर हाउस में आयोजित राजस्थान उत्सव 2026 में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प और परिधान बने आकर्षण का केंद्र

डिजिटल डेस्क

राजस्थान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में आयोजित ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव में राजस्थानी व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तुओं और पारंपरिक परिधानों के स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.42.31 AM

उत्सव में रूडा के  ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि रूडा और राजीविका द्वारा लगाए गए लगभग 50 स्टॉलों में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए हस्तशिल्पियों ने अपनी कला से निर्मित उत्पादों—जैसे हैंडब्लॉक बेडशीट, सूट, साड़ियां, कंगन व ज्वैलरी, मोजड़ियां आदि—का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त, फूड स्टॉल्स पर भी दर्शकों ने राजस्थानी व्यंजनों जैसे दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचौड़ी, कैर-सांगरी की सब्जी आदि का आनंद लिया। नवरात्रि के अवसर को देखते हुए व्रत विशेष थालियों की भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.42.30 AM

पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं:

दर्शकों के उत्साह और मनोरंजन के लिए उत्सव में रस्साकशी, रूमाल झपट्टा, लेमन-स्पून रेस, साफा बंधन जैसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

उत्सव के दौरान राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा निरंतर सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकार अपने गायन और नृत्य प्रस्तुतियों से आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.42.30 AM (1)

कल होगा समापन:

ग्यारह दिवसीय राजस्थान उत्सव का समापन बुधवार को होगा। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rajasthani-cuisine-handicrafts-and-apparel-became-the-center-of-attraction/article-48974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.