राम और साईंमय हुआ शिरडी, तो नागपुर में मुस्लिम समुदाय ने रैली में बरसाए फूल

JAGRAN DESK

शिरडी और नागपुर में बड़ी धूमधाम के साथ राम नवमी का पर्व मनाया गया है. इसी बीच आपसी भाईचारा देखने को मिला.

पूरे देश में राम नवमी बड़ी हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई. इसी क्रम में साईं बाबा संस्थान की ओर से शिरडी में तीन दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव बड़े भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है. बलराम का जन्म समारोह साईं समाधि शताब्दी मंडप में चांदी के पालने में आयोजित किया गया. मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का नारा लगाकर और फूल-मालाओं की वर्षा करके भगवान राम के जन्म की खुशी मनाई. वहीं, नागपुर में हिंदू-मुस्लिम का आपसी भाईचारा देखने को मिला.

मुस्लिम सेवा समिति के एक सदस्य ने कहा कि हम 1993 से इस परंपरा का पालन कर रहे हैं. इसका संदेश भाईचारे का है. हिंदू भाई भी मिलाद-उल-नबी के दौरान उत्साह के साथ हमारा स्वागत करते हैं.

वही, नागपुर में मध्य भारत के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पोद्दारेश्वर राम मंदिर से भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य दिव्य शोभायात्रा निकली गई. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधिवत पूजा-अर्चना औप आरती की. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भगवान राम का रथ खींचा.

RAM NAVAMI 2025
भगवान राम की पूजा करते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 
 
साईं समाधि शताब्दी मंडप में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रामकथा पर आधारित कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके बाद 12 बजे चांदी के पालने में विराजमान बलराम की प्रतिमा का स्वागत साईंबाबा संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर और डिप्टी सीईओ भीमराज दराडे ने दोहे गाकर , पालना हिलाकर और साईं राम का जयकारा लगाकर किया. इसके बाद पालने को साईं समाधि मंदिर ले जाया गया और बाबा की मध्याह्न आरती की गई.

RAM NAVAMI 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भगवान राम का रथ खींचा 
 
इस वर्ष साईं बाबा संस्थान द्वारा मनाए जाने वाले तीन दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव का 114वां वर्ष है. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए साईं बाबा संगठनों ने इस वर्ष भी साईं बाबा मंदिर को भक्तों के लिए पूरी रात खुला रखा है. आज श्री रामनवमी पर्व पर साईं बाबा की समाधि पर भगवान रामचंद्र की छवि स्थापित की गई है और भक्त आज साईं बाबा और भगवान रामचंद्र के दर्शन कर रहे हैं. आज शाम पांच बजे संस्थान की ओर से गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें साईं बाबा और भगवान रामचंद्र की प्रतिमा को स्वर्ण रथ पर विराजमान किया जाएगा. ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में भक्त इस जुलूस में भाग लेते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

राम और साईंमय हुआ शिरडी, तो नागपुर में मुस्लिम समुदाय ने रैली में बरसाए फूल

JAGRAN DESK

पूरे देश में राम नवमी बड़ी हर्ष-उल्लास के साथ मनाई गई. इसी क्रम में साईं बाबा संस्थान की ओर से शिरडी में तीन दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव बड़े भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है. बलराम का जन्म समारोह साईं समाधि शताब्दी मंडप में चांदी के पालने में आयोजित किया गया. मौजूद श्रद्धालुओं ने जय श्री राम का नारा लगाकर और फूल-मालाओं की वर्षा करके भगवान राम के जन्म की खुशी मनाई. वहीं, नागपुर में हिंदू-मुस्लिम का आपसी भाईचारा देखने को मिला.

मुस्लिम सेवा समिति के एक सदस्य ने कहा कि हम 1993 से इस परंपरा का पालन कर रहे हैं. इसका संदेश भाईचारे का है. हिंदू भाई भी मिलाद-उल-नबी के दौरान उत्साह के साथ हमारा स्वागत करते हैं.

वही, नागपुर में मध्य भारत के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पोद्दारेश्वर राम मंदिर से भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य दिव्य शोभायात्रा निकली गई. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधिवत पूजा-अर्चना औप आरती की. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भगवान राम का रथ खींचा.

RAM NAVAMI 2025
भगवान राम की पूजा करते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस 
 
साईं समाधि शताब्दी मंडप में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रामकथा पर आधारित कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके बाद 12 बजे चांदी के पालने में विराजमान बलराम की प्रतिमा का स्वागत साईंबाबा संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडिलकर और डिप्टी सीईओ भीमराज दराडे ने दोहे गाकर , पालना हिलाकर और साईं राम का जयकारा लगाकर किया. इसके बाद पालने को साईं समाधि मंदिर ले जाया गया और बाबा की मध्याह्न आरती की गई.

RAM NAVAMI 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भगवान राम का रथ खींचा 
 
इस वर्ष साईं बाबा संस्थान द्वारा मनाए जाने वाले तीन दिवसीय श्री राम नवमी महोत्सव का 114वां वर्ष है. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए साईं बाबा संगठनों ने इस वर्ष भी साईं बाबा मंदिर को भक्तों के लिए पूरी रात खुला रखा है. आज श्री रामनवमी पर्व पर साईं बाबा की समाधि पर भगवान रामचंद्र की छवि स्थापित की गई है और भक्त आज साईं बाबा और भगवान रामचंद्र के दर्शन कर रहे हैं. आज शाम पांच बजे संस्थान की ओर से गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें साईं बाबा और भगवान रामचंद्र की प्रतिमा को स्वर्ण रथ पर विराजमान किया जाएगा. ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में भक्त इस जुलूस में भाग लेते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/ram-and-saiinay-became-shirdi-and-muslim-community-rained-flowers/article-16988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.