पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रेप-मर्डर के आरोपी की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रेप-मर्डर के आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है.

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रेप-मर्डर के आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक महिला के परिवार का दावा है कि यह घटना 4 अक्टूबर को तब हुई जब पीड़िता अपने घर के पीछे खेतों में गाय और बकरियां चराने गई थी. वहां से उसे कथित तौर पर 'कुछ लोगों' ने उठा लिया और बाद में महिला नग्न अवस्था में मिली. कथित तौर पर महिला को जहर दिया गया था. महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा

इस घटना के बाद, जैसे ही महिला की मौत की खबर गांव में पहुंची, गांव में हिंसक स्थिति पैदा हो गई. ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया और उसे पकड़ लिया. वायरल हुए एक वीडियो में शख्स को सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में लेटा हुआ दिखाया गया है, जबकि गुस्साई भीड़ उसे बांस, डंडों आदि से पीट रही है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिलने और गांव पहुंचने से पहले आरोपी को करीब एक घंटे तक पीटा गया था. जिसके बाद उसे एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. BAN

आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार

लोगों को महिला की लाश नग्न अवस्था में पड़ी मिली. उसके मुंह से झाग निकल रहे थे. महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे इलाज के लिए तमलुक के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. हालांकि, वहां रविवार सुबह महिला की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार था और पास ही रहता था. आरोप है कि शुक्रवार को महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और कीटनाशक खिलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की.

इस मामले में पुलिस ने क्या कुछ बताया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का नाम सुखचंद मैती बताया जा रहा है. गांव की महिलाएं उसे घर से घसीटकर सड़क पर ले आईं और पिटाई शुरू कर दी.  बाद में सूचना मिलने पर पुलिस आई और उसे गंभीर हालत में एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई. आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कांथी महकमा अस्पताल भेजा गया. मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा, "यह बहुत संवेदनशील मामला है. कानूनी प्रक्रिया के अनुसार महिला की मौत की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है. आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है." उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के अलावा भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या मामले की अलग से जांच शुरू कर दी गई है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रेप-मर्डर के आरोपी की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में रेप-मर्डर के आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक महिला के परिवार का दावा है कि यह घटना 4 अक्टूबर को तब हुई जब पीड़िता अपने घर के पीछे खेतों में गाय और बकरियां चराने गई थी. वहां से उसे कथित तौर पर 'कुछ लोगों' ने उठा लिया और बाद में महिला नग्न अवस्था में मिली. कथित तौर पर महिला को जहर दिया गया था. महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रविवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर पीटा

इस घटना के बाद, जैसे ही महिला की मौत की खबर गांव में पहुंची, गांव में हिंसक स्थिति पैदा हो गई. ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया और उसे पकड़ लिया. वायरल हुए एक वीडियो में शख्स को सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में लेटा हुआ दिखाया गया है, जबकि गुस्साई भीड़ उसे बांस, डंडों आदि से पीट रही है, जिसमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिलने और गांव पहुंचने से पहले आरोपी को करीब एक घंटे तक पीटा गया था. जिसके बाद उसे एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. BAN

आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार

लोगों को महिला की लाश नग्न अवस्था में पड़ी मिली. उसके मुंह से झाग निकल रहे थे. महिला को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे इलाज के लिए तमलुक के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया. हालांकि, वहां रविवार सुबह महिला की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने बताया कि आरोपी महिला का दूर का रिश्तेदार था और पास ही रहता था. आरोप है कि शुक्रवार को महिला को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया और कीटनाशक खिलाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की.

इस मामले में पुलिस ने क्या कुछ बताया

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का नाम सुखचंद मैती बताया जा रहा है. गांव की महिलाएं उसे घर से घसीटकर सड़क पर ले आईं और पिटाई शुरू कर दी.  बाद में सूचना मिलने पर पुलिस आई और उसे गंभीर हालत में एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले गई जहां उसकी मौत हो गई. आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए कांथी महकमा अस्पताल भेजा गया. मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य ने कहा, "यह बहुत संवेदनशील मामला है. कानूनी प्रक्रिया के अनुसार महिला की मौत की जांच पहले ही शुरू कर दी गई है. आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है." उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के अलावा भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या मामले की अलग से जांच शुरू कर दी गई है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rape-murder-accused-beaten-to-death-by-a-mob-in-medinipur/article-777

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.