पोखरण परीक्षण का जिक्र कर बोले पीएम मोदी- दुनिया हमें झुका नहीं सकती

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

सोमनाथ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने पोखरण परमाणु परीक्षण और अटल सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती।

पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनियाभर की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती। उन्होंने हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और परमाणु शक्ति की बात करते हुए, 11 मई 1998 को हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षण का जिक्र किया। उस वक्त पूरी दुनिया भारत के खिलाफ खड़ी थी, कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे, फिर भी भारत अपने फैसले पर अडिग रहा। मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत दबाव में आने वाला देश नहीं है, और यह बात उस समय पूरी दुनिया ने देखी थी। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर पिछले एक हजार वर्षों में हुए हमलों और उसके पुनर्निर्माण की कहानी को भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि 11 मई भारत के इतिहास में एक खास दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दुनिया के सामने हमारी क्षमता रखी थी। हालांकि, परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विरोध हुआ। कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए और हम पर आर्थिक व तकनीकी दबाव बनाने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि उस वक्त ऐसा माहौल बना हुआ था जैसे हमने बहुत बड़ा कदम उठाया हो, लेकिन देश पीछे नहीं हटा। उन्होंने जोर देकर कहा, “दुनिया की निगाहें लाल थीं, लेकिन भारत अटल रहा।

प्रधानमंत्री ने उस समय की राजनीतिक परिस्थियों और वैश्विक दबाव को राष्ट्रीय आत्मविश्वास से जोड़ा, और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 11 मई को जब वैज्ञानिकों ने परीक्षण किया, तो 13 मई को दो और परीक्षण करके भारत ने सारी दुनिया को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखा दी थी। उन दिनों पूरी दुनिया भारत पर दबाव बना रही थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि देश सबसे पहले है।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मोदी ने आजादी के बाद के भारत की बात की। उन्होंने कहा कि 1947 में देश राजनीतिक आजादी हासिल की, लेकिन 1951 में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता को एक नई पहचान दी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण ने यह संदेश दिया कि भारत सिर्फ आजाद नहीं हुआ है, बल्कि वह अपने प्राचीन गौरव की ओर लौट रहा है। इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए और कई संत-महात्मा मौजूद रहे। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2026 By Rohit.P

पोखरण परीक्षण का जिक्र कर बोले पीएम मोदी- दुनिया हमें झुका नहीं सकती

नेशनल डेस्क

पीएम मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि दुनियाभर की कोई ताकत भारत को झुका नहीं सकती। उन्होंने हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और परमाणु शक्ति की बात करते हुए, 11 मई 1998 को हुए पोखरण-II परमाणु परीक्षण का जिक्र किया। उस वक्त पूरी दुनिया भारत के खिलाफ खड़ी थी, कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए थे, फिर भी भारत अपने फैसले पर अडिग रहा। मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत दबाव में आने वाला देश नहीं है, और यह बात उस समय पूरी दुनिया ने देखी थी। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर पिछले एक हजार वर्षों में हुए हमलों और उसके पुनर्निर्माण की कहानी को भी साझा किया।

उन्होंने बताया कि 11 मई भारत के इतिहास में एक खास दिन है, क्योंकि इसी दिन हमारे वैज्ञानिकों ने पोखरण में परमाणु परीक्षण करके दुनिया के सामने हमारी क्षमता रखी थी। हालांकि, परीक्षण के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा विरोध हुआ। कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए और हम पर आर्थिक व तकनीकी दबाव बनाने की कोशिश की। मोदी ने कहा कि उस वक्त ऐसा माहौल बना हुआ था जैसे हमने बहुत बड़ा कदम उठाया हो, लेकिन देश पीछे नहीं हटा। उन्होंने जोर देकर कहा, “दुनिया की निगाहें लाल थीं, लेकिन भारत अटल रहा।

प्रधानमंत्री ने उस समय की राजनीतिक परिस्थियों और वैश्विक दबाव को राष्ट्रीय आत्मविश्वास से जोड़ा, और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि 11 मई को जब वैज्ञानिकों ने परीक्षण किया, तो 13 मई को दो और परीक्षण करके भारत ने सारी दुनिया को अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखा दी थी। उन दिनों पूरी दुनिया भारत पर दबाव बना रही थी, लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि देश सबसे पहले है।

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मोदी ने आजादी के बाद के भारत की बात की। उन्होंने कहा कि 1947 में देश राजनीतिक आजादी हासिल की, लेकिन 1951 में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता को एक नई पहचान दी। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से ज्यादा रियासतों को जोड़कर एक भारत का निर्माण किया। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण ने यह संदेश दिया कि भारत सिर्फ आजाद नहीं हुआ है, बल्कि वह अपने प्राचीन गौरव की ओर लौट रहा है। इस कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान भी हुए और कई संत-महात्मा मौजूद रहे। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा बना रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/referring-to-pokhran-test-pm-modi-said-the-world/article-53129

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.