रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात

JAGRAN DESK

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार दिल्ली में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं। पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में छह मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा 27 साल के बाद सत्ता में आई है। इस मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरों को सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा, आज प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध है।

सरकार बनते ही केजरीवाल के स्टाफ की छुट्टी

बता दें कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सभी विभागों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद सभी मंत्रालयों के अस्थायी स्टाफ की छुट्टी कर दी है। अब इन विभागों में नए लोगों की भर्ती की जाएगी। सभी मंत्रालयों में ऐसी नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाती हैं और मंत्री का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही उनके सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल भी खत्म हो जाता है। इसके साथ ही सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में लौटने का निर्देश दिया है। पिछली सरकार ने कई कर्मचारियों और अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में तैनात कर दिया था।

आदेश में कही गई ये बात

सर्विसेज विभाग के आदेश में कहा गया है, "विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, बोर्डों, अस्पतालों आदि के सभी अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में 'डायवर्टेड क्षमता में तैनात' हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से मुक्त माना जाएगा और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने संबंधित विभागों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों, निगमों, अस्पतालों आदि को रिपोर्ट करना होगा।" आदेश में कहा गया है, "मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय जीएडी को नए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। हालांकि, दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी अगले आदेश तक नवनियुक्त मुख्यमंत्री, मंत्रियों के अधीन अपने-अपने कार्यालयों में काम करना जारी रखेंगे।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात

JAGRAN DESK

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मुलाकात की तस्वीरें जारी की हैं। पहली बार विधायक बनीं गुप्ता ने बृहस्पतिवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में छह मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा 27 साल के बाद सत्ता में आई है। इस मुलाकात के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीरों को सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। एक्स पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा, आज प्रधानमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याण और सुशासन के पथ पर चलते हुए दिल्लीवासियों के सपनों को एक विकसित दिल्ली में बदलने को प्रतिबद्ध है।

सरकार बनते ही केजरीवाल के स्टाफ की छुट्टी

बता दें कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही सभी विभागों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद सभी मंत्रालयों के अस्थायी स्टाफ की छुट्टी कर दी है। अब इन विभागों में नए लोगों की भर्ती की जाएगी। सभी मंत्रालयों में ऐसी नियुक्तियां अस्थायी आधार पर की जाती हैं और मंत्री का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही उनके सहयोगी स्टाफ का कार्यकाल भी खत्म हो जाता है। इसके साथ ही सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में लौटने का निर्देश दिया है। पिछली सरकार ने कई कर्मचारियों और अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में तैनात कर दिया था।

आदेश में कही गई ये बात

सर्विसेज विभाग के आदेश में कहा गया है, "विभिन्न विभागों, संगठनों, निगमों, बोर्डों, अस्पतालों आदि के सभी अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी जो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालयों में 'डायवर्टेड क्षमता में तैनात' हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से मुक्त माना जाएगा और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने संबंधित विभागों, बोर्डों, स्वायत्त निकायों, निगमों, अस्पतालों आदि को रिपोर्ट करना होगा।" आदेश में कहा गया है, "मुख्यमंत्री और मंत्रियों के कार्यालय जीएडी को नए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे। हालांकि, दानिक्स, डीएसएस और स्टेनो कैडर के नियमित कर्मचारी अगले आदेश तक नवनियुक्त मुख्यमंत्री, मंत्रियों के अधीन अपने-अपने कार्यालयों में काम करना जारी रखेंगे।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rekha-gupta-meets-pm-modi/article-11262

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.