रेखा गुप्ता को चुना गया दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल से की मुलाकात; शपथ आज

JAGRAN DESK

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की.

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बुधवार शाम 7 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक हुई. बैठक के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ ने विधायकों के साथ बैठक की. उसके बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम तय किया गया. नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक मोहन सिंह बिष्ट के द्वारा रखा गया. सभी विधायकों द्वारा इस नाम पर सहमति दी गई. उसके बाद पर्यवेक्षकों ने भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में रेखा गुप्ता नाम की घोषणा की और उन्हें भाजपा का मनोनीत मुख्यमंत्री घोषित किया. बैठक में भाजपा परिषद अधिनियम सचदेवा संगठन महामंत्री पवन राणा और दिल्ली भाजपा के सातों सांसद मौजूद रहे.

बता दें कि 8 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद आज दिल्ली के लोगों का नए मुख्यमंत्री को लेकर इंतजार खत्म हो गया. दिल्ली के नए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में गुरुवार को आयोजित किया जाएगा. समारोह में शामिल होने के लिए सभी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और एनडीए में शामिल दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है.

    इसके अलावा, दिल्ली से सभी वर्गों के लोगों को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्यौता दिया गया है. इनमें झुग्गी झोपड़ी के प्रधान भी शामिल हैं. करीब 30000 लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उसी के हिसाब से रामलीला मैदान में तैयारी की गई हैं. एक प्रमुख मंच होगा जिस पर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के द्वारा शपथ दिलाई जाएगी. वहीं, एक मंच वीवीआईपी मेहमानों के लिए होगा, जिस पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठेंगे.

      शपथ ग्रहण समय को 4.30 से बदलकर 12 बजे किया: शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर के भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग और विनोद तावड़े और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारियों की बैठक में शपथ ग्रहण समय को शाम साढ़े चार बजे से बदलकर 12 बजे करने को लेकर सहमति बनी.

        रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज: रामलीला मैदान की बाहरी दीवारों, फुटपाथों आसपास की सड़कों से लेकर प्रमुख गोलचक्कर को सजाया जा रहा है. उपराज्यपाल सक्सेना खुद इन तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. समारोह में आने वाले करीब 150 विशिष्ट अतिथियों के लिए अलग से मंच बनाया जा रहा है. मुख्य मंच करीब 40 फुट लंबा व 24 फुट चौड़ा होगा. जबकि समारोह में आने वाले विशिष्ठ अतिथियों के लिए बनाया जा रहा मंच 40 फुट लंबा व 34 फुट चौड़ा होगा. रामलीला मैदान में प्रवेश के लिए लोक निर्माण विभाग करीब दस प्रवेश द्वार बना रहा, जिसमें अति विशिष्ट अतिथियों का प्रवेश अरुणा आसफ अली रोड से होगा.

          इसके अलावा, सिविक सेंटर के सामने से दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. मुख्य मंच के पीछे वाले द्वार से अतिविशिष्ट अतिथियों का प्रवेश रखा गया है. साथ ही पूरे मैदान में लाल रंग की कालीन बिछाई जा रही है, ताकि समारोह की भव्यता बढ़ सके. सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व आप नेता आतिशी के भी मौजूद रहने की संभावना है. दरअसल नियमतः जब नय मुख्यमंत्री शपथ लेता है तो निवर्तमान मुख्यमंत्र को भी वहां मौजूद रहना होता है. सूत्रों का कहना है कि भाजपा की ओर से आतिशी सहित आप के सभी विधायकों को भी निमंत्रण भेजा गया है.

          रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण: बता दें कि इससे पहले जब अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पहली बार गठबंधन सरकार और दूसरी और तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई थी तब भी उन्होंने रामलीला मैदान में ही शपथ ग्रहण किया था. अब भाजपा भी रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की परंपरा को आगे बढ़ाती दिख रही है. उल्लेखनीय है कि चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर के लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है कि आखिर दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा.

          -----------------

          हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
          🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
          🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
          🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
          🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

          📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
          👉 आज ही जुड़िए

          www.dainikjagranmpcg.com
          20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

                  https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rekha-gupta-was-elected-to-meet-the-new-chief-minister/article-10837

                  खबरें और भी हैं

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  टाप न्यूज

                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
                  मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
                  रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
                  देश विदेश 
                  ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
                  देश विदेश 
                  2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

                  बिजनेस

                  ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
                  एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
                  पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
                  शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
                  BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
                  शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
                  Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.