जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर प्रस्ताव पारित, BJP ने जताया विरोध

JAGRAN DESK

शनल कॉफ्रेंस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू भी शामिल थीं.

जम्मू कश्मीर विधानसभा का सत्र चल रहा है. आज बुधवार को सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोंकझोंक और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. यह उस समय हुआ जब डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. जिसके बाद भाजपा विधायकों ने इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन विरोध के बीच इसे बहुमत से पारित कर दिया गया.

प्रस्ताव पेश किए जाने पर भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज दिन के निर्धारित एजेंडे से भटकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज सिर्फ उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जानी थी. तब ये प्रस्ताव क्यों लाया गया. शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव को चुनौती देते हुए कहा कि जब दिन का काम एलजी के अभिभाषण पर केंद्रित था, तो इस तरह का प्रस्ताव पेश करना अनुचित है. उन्होंने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए.

RESTORATION OF ARTICLE 370
जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 
 
वहीं, सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री चौधरी ने प्रस्ताव पर कहा कि यह विधानसभा जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करने वाली विशेष और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है और उनके एकतरफा हटाने पर चिंता व्यक्त करती है. प्रस्ताव में केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने का आग्रह भी किया गया, जिसमें विशेष दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों की बहाली की वकालत की गई. इसने कहा कि इन प्रावधानों को बहाल करने के किसी भी प्रयास में राष्ट्रीय एकता और जम्मू-कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं के बीच सावधानीपूर्वक संतुलन होना चाहिए.

नेशनल कॉफ्रेंस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू भी शामिल थीं. इनके अलावा, निर्दलीय विधायक शेख खुर्शीद और शब्बीर कुल्ले, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के प्रमुख सज्जाद लोन और तीन पीडीपी विधायकों ने भी अपना समर्थन दिया, जिससे सदन में सरकार की स्थिति मजबूत हुई.

सदन में इस प्रस्ताव को समर्थन मिलता देख बीजेपी नेताओं ने आपत्तियां उठानी शुरू कर दीं. उन्होंने विधायी प्राथमिकताओं में बदलाव पर सवाल उठाया और यह तर्क दिया कि प्रस्ताव को बिना सूचना के पेश किया गया है. भाजपा सांसदों ने इसे दिन के एजेंडे में शामिल ना होने के बावजूद पेश किए जाने पर विरोध जताया और सत्र को बाधित किया. भाजपा नेता और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि संसद ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है और इसे बहाल नहीं किया जा सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 को लेकर प्रस्ताव पारित, BJP ने जताया विरोध

JAGRAN DESK

जम्मू कश्मीर विधानसभा का सत्र चल रहा है. आज बुधवार को सत्र के तीसरे दिन सदन में तीखी नोंकझोंक और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला. यह उस समय हुआ जब डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया. जिसके बाद भाजपा विधायकों ने इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन विरोध के बीच इसे बहुमत से पारित कर दिया गया.

प्रस्ताव पेश किए जाने पर भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने हंगामा शुरू कर दिया. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज दिन के निर्धारित एजेंडे से भटकाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज सिर्फ उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की जानी थी. तब ये प्रस्ताव क्यों लाया गया. शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के इस प्रस्ताव को चुनौती देते हुए कहा कि जब दिन का काम एलजी के अभिभाषण पर केंद्रित था, तो इस तरह का प्रस्ताव पेश करना अनुचित है. उन्होंने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए.

RESTORATION OF ARTICLE 370
जम्मू कश्मीर विधानसभा में आर्टिकल 370 
 
वहीं, सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री चौधरी ने प्रस्ताव पर कहा कि यह विधानसभा जम्मू-कश्मीर के लोगों की पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करने वाली विशेष और संवैधानिक गारंटी के महत्व की पुष्टि करती है और उनके एकतरफा हटाने पर चिंता व्यक्त करती है. प्रस्ताव में केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर के निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने का आग्रह भी किया गया, जिसमें विशेष दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों की बहाली की वकालत की गई. इसने कहा कि इन प्रावधानों को बहाल करने के किसी भी प्रयास में राष्ट्रीय एकता और जम्मू-कश्मीर के लोगों की वैध आकांक्षाओं के बीच सावधानीपूर्वक संतुलन होना चाहिए.

नेशनल कॉफ्रेंस ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटू भी शामिल थीं. इनके अलावा, निर्दलीय विधायक शेख खुर्शीद और शब्बीर कुल्ले, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के प्रमुख सज्जाद लोन और तीन पीडीपी विधायकों ने भी अपना समर्थन दिया, जिससे सदन में सरकार की स्थिति मजबूत हुई.

सदन में इस प्रस्ताव को समर्थन मिलता देख बीजेपी नेताओं ने आपत्तियां उठानी शुरू कर दीं. उन्होंने विधायी प्राथमिकताओं में बदलाव पर सवाल उठाया और यह तर्क दिया कि प्रस्ताव को बिना सूचना के पेश किया गया है. भाजपा सांसदों ने इसे दिन के एजेंडे में शामिल ना होने के बावजूद पेश किए जाने पर विरोध जताया और सत्र को बाधित किया. भाजपा नेता और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि संसद ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया है और इसे बहाल नहीं किया जा सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/resolution-passed-in-jammu-and-kashmir-assembly-regarding-article-370/article-2913

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.