अमेरिका में भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, 9 लोगों की मौत; भयावह हैं हालात

JAGRAN DESK

अमेरिका में भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों को बढ़ा दिया है। केंटकी में इमारतें बाढ़ के पानी में डूब गईं हैं। सड़कों पर पानी भर गया है और कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका में एक तरफ कई इलाकों में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीं भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है। मौसम में हुए बदलाव के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मारे गये लोगों में से आठ लोग केंटकी के रहने वाले थे। हालात यह हैं कि भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। बेशियर ने बताया कि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं, जिनमें एक मां और उसका सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा, “इसलिए दोस्तों, अभी सड़कों पर ना निकलें और सुरक्षित रहें।” बेशियर ने कहा, “यह खोज और बचाव का चरण है, मुझे उन सभी केंटकी के लोगों पर बहुत गर्व है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।” 

अमेरिका में पड़ रही ठंड

अमेरिका में पड़ रही ठंड

घरों को हुआ नुकसान

अलबामा में मौसम सेवा ने कहा कि उसने हेल काउंटी में बवंडर आने की पुष्टि की है। तूफान की वजह से कुछ मोबाइल घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेड़ गिर गए हैं और बिजली की लाइनें प्रभावित हुई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तरी शहर टस्कुम्बिया में शहर की छतों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, अधिकारियों ने लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा है।

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही

आपातकाल की स्थिति घोषित

एक बांध टूटने के बाद टेनेसी के ओबियन काउंटी के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, उत्तरी डकोटा के अधिकांश हिस्सों में शून्य से 50 डिग्री नीचे (माइनस 45.6) तक खतरनाक रूप से ठंडी हवा चलने की आशंका है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Feb 2025 By दैनिक जागरण

अमेरिका में भारी बारिश के चलते उफान पर नदियां, 9 लोगों की मौत; भयावह हैं हालात

JAGRAN DESK

अमेरिका में एक तरफ कई इलाकों में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो वहीं भारी बारिश ने लोगों की मुसीबतों में इजाफा कर दिया है। मौसम में हुए बदलाव के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मारे गये लोगों में से आठ लोग केंटकी के रहने वाले थे। हालात यह हैं कि भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम में हुए बदलाव की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

लोगों से की गई सतर्क रहने की अपील

केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने कहा कि बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। बेशियर ने बताया कि कई मौतें कारों के पानी में फंस जाने के कारण हुईं, जिनमें एक मां और उसका सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है। उन्होंने कहा, “इसलिए दोस्तों, अभी सड़कों पर ना निकलें और सुरक्षित रहें।” बेशियर ने कहा, “यह खोज और बचाव का चरण है, मुझे उन सभी केंटकी के लोगों पर बहुत गर्व है, जो अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं।” 

अमेरिका में पड़ रही ठंड

अमेरिका में पड़ रही ठंड

घरों को हुआ नुकसान

अलबामा में मौसम सेवा ने कहा कि उसने हेल काउंटी में बवंडर आने की पुष्टि की है। तूफान की वजह से कुछ मोबाइल घर नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेड़ गिर गए हैं और बिजली की लाइनें प्रभावित हुई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तरी शहर टस्कुम्बिया में शहर की छतों और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है, अधिकारियों ने लोगों से उस क्षेत्र से दूर रहने को कहा है।

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही

अमेरिका में तूफान ने मचाई तबाही

आपातकाल की स्थिति घोषित

एक बांध टूटने के बाद टेनेसी के ओबियन काउंटी के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, उत्तरी डकोटा के अधिकांश हिस्सों में शून्य से 50 डिग्री नीचे (माइनस 45.6) तक खतरनाक रूप से ठंडी हवा चलने की आशंका है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/rivers-die-of-9-people-on-the-rise-due-to/article-10473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.