सागर द्वीप गंगासागर मेले की मेजबानी के लिए तैयार; सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

JAGRAN DESK

गंगासागर मेले के लिए अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है, क्योंकिबड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है। सागर द्वीप और उसके आसपास लगभग 13,000 पुलिस कर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया गया है।

गंगासागर मेले के लिए सागर द्वीप सजने लगा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में पवित्र स्नान की तैयारियों के लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं।  दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप और उसके आसपास लगभग 13,000 पुलिस कर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि गंगासागर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अभी दो-तीन दिन का समय और लगेगा। 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

अधिकारी ने  बताया, “हमने इस साल मेले के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। इस वर्ष अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है, क्योंकि हमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है।” उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे पोशाक वाले सुरक्षाकर्मियों को भी सागर द्वीप और उसके आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, पिछले वर्षों की तरह प्रशासन इस साल भी तटरक्षक बल की मदद से तटों की निगरानी करेगा और मेला क्षेत्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान भी मौजूद रहेंगे।

कपिल मुनि आश्रम के चारों ओर अतिरिक्त लाइट 

जिला प्रशासन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सागर द्वीप के चारों ओर, खासकर कचुबेरिया से मेला क्षेत्र तक और कपिल मुनि आश्रम के आसपास अतिरिक्त लाइट लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों की हलचल पर कड़ी नजर रखने के लिए अतिरिक्त टावर स्थापित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, “प्रशासन ने कुल 1,150 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यहां डीएसपी (पुलिस उपायुक्त) रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, नागरिक स्वयंसेवक और राज्य आपदा प्रबंधन के कर्मी भी मौजूद रहेंगे।” मकर संक्रांति के दौरान गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए सागर द्वीप पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सागर द्वीप गंगासागर मेले की मेजबानी के लिए तैयार; सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

JAGRAN DESK

गंगासागर मेले के लिए सागर द्वीप सजने लगा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर में पवित्र स्नान की तैयारियों के लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए हैं।  दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप और उसके आसपास लगभग 13,000 पुलिस कर्मियों को तैनात करने का फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि गंगासागर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने में अभी दो-तीन दिन का समय और लगेगा। 

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

अधिकारी ने  बताया, “हमने इस साल मेले के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए हैं। इस वर्ष अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है, क्योंकि हमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है।” उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादे पोशाक वाले सुरक्षाकर्मियों को भी सागर द्वीप और उसके आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, पिछले वर्षों की तरह प्रशासन इस साल भी तटरक्षक बल की मदद से तटों की निगरानी करेगा और मेला क्षेत्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवान भी मौजूद रहेंगे।

कपिल मुनि आश्रम के चारों ओर अतिरिक्त लाइट 

जिला प्रशासन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सागर द्वीप के चारों ओर, खासकर कचुबेरिया से मेला क्षेत्र तक और कपिल मुनि आश्रम के आसपास अतिरिक्त लाइट लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों की हलचल पर कड़ी नजर रखने के लिए अतिरिक्त टावर स्थापित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा, “प्रशासन ने कुल 1,150 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यहां डीएसपी (पुलिस उपायुक्त) रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, नागरिक स्वयंसेवक और राज्य आपदा प्रबंधन के कर्मी भी मौजूद रहेंगे।” मकर संक्रांति के दौरान गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर डुबकी लगाने के लिए सागर द्वीप पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/sagar-island-ready-to-host-gangasagar-fair-security-arrangements-increased/article-7076

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.