SC को मिला एक और जज, जस्टिस बागची साल 2031 में बनेंगे मुख्य न्यायाधीश

JAGRAN DESK

जस्टिस बागची को 27 जून 2011 को कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस नियुक्त किया गया था. लेकिन उनका 4 जनवरी 2021 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था. जस्टिस बागची को 8 नवंबर 2021 को कलकत्ता हाई कोर्ट में फिर से वापस भेज दिया गया और तब से वह वहीं कार्यरत हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमवार को देश के मुख्य न्यायाधीश से सलाह मशविरा के बाद सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के लिए 4 जजों की नियुक्ति कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पिछले हफ्ते 6 मार्च को उनके नाम की सिफारिश की थी. हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट भेजे गए जस्टिस जॉयमाल्य बागची भविष्य में देश के मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगे.

कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्य बागची को सोमवार को देश की सबसे बड़ी अदालत का जज नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति का ऐलान कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया.

जस्टिस बागची का 6 साल का कार्यकाल

जस्टिस जॉयमाल्य बागची का सुप्रीम कोर्ट में कार्यकाल 6 साल से अधिक का होगा. इस दौरान वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम करेंगे.

जस्टिस केवी विश्वनाथन के 25 मई 2031 को रिटायर होने पर, जस्टिस बागची देश के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे और वह 2 अक्टूबर 2031 तक अपनी रिटायरमेंट तक पद पर बने रहेंगे. वह 3 अक्टूबर 1966 को पैदा हुए थे. एक ओर जहां हाई कोर्ट में के जजों के रिटायर होने की उम्र 62 साल होती है तो वहीं सुप्रीम कोर्ट के जजों 65 साल में रिटायर होते हैं.

13 साल तक HC में जज रहे जस्टिस बागची

उन्होंने 13 सालों से अधिक समय तक हाई कोर्ट के जज के रूप में काम किया है. अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, जस्टिस बागची ने कानून से जुड़े विविध क्षेत्रों में कई अहम अनुभव भी हासिल किया. अब उनके शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी जबकि स्वीकृत संख्या 34 है.

CM ममता ने दी बधाई

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी है. बनर्जी ने इसे बंगालियों के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

ममता ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने पोस्ट में कहा, “कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची को राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के माननीय जस्टिस के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई. यह नियुक्ति हम सभी के लिए गर्व का विषय है.’ उन्होंने आगे कहा, “जस्टिस बागची को उनके शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

SC को मिला एक और जज, जस्टिस बागची साल 2031 में बनेंगे मुख्य न्यायाधीश

JAGRAN DESK

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सोमवार को देश के मुख्य न्यायाधीश से सलाह मशविरा के बाद सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के लिए 4 जजों की नियुक्ति कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने पिछले हफ्ते 6 मार्च को उनके नाम की सिफारिश की थी. हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट भेजे गए जस्टिस जॉयमाल्य बागची भविष्य में देश के मुख्य न्यायाधीश भी बनेंगे.

कलकत्ता हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्य बागची को सोमवार को देश की सबसे बड़ी अदालत का जज नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति का ऐलान कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया.

जस्टिस बागची का 6 साल का कार्यकाल

जस्टिस जॉयमाल्य बागची का सुप्रीम कोर्ट में कार्यकाल 6 साल से अधिक का होगा. इस दौरान वह सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम करेंगे.

जस्टिस केवी विश्वनाथन के 25 मई 2031 को रिटायर होने पर, जस्टिस बागची देश के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे और वह 2 अक्टूबर 2031 तक अपनी रिटायरमेंट तक पद पर बने रहेंगे. वह 3 अक्टूबर 1966 को पैदा हुए थे. एक ओर जहां हाई कोर्ट में के जजों के रिटायर होने की उम्र 62 साल होती है तो वहीं सुप्रीम कोर्ट के जजों 65 साल में रिटायर होते हैं.

13 साल तक HC में जज रहे जस्टिस बागची

जस्टिस बागची को 27 जून 2011 को कलकत्ता हाई कोर्ट में जस्टिस नियुक्त किया गया था. लेकिन उनका 4 जनवरी 2021 को आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था. जस्टिस बागची को 8 नवंबर 2021 को कलकत्ता हाई कोर्ट में फिर से वापस भेज दिया गया और तब से वह वहीं कार्यरत हैं.

उन्होंने 13 सालों से अधिक समय तक हाई कोर्ट के जज के रूप में काम किया है. अपने लंबे कार्यकाल के दौरान, जस्टिस बागची ने कानून से जुड़े विविध क्षेत्रों में कई अहम अनुभव भी हासिल किया. अब उनके शपथ लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 हो जाएगी जबकि स्वीकृत संख्या 34 है.

CM ममता ने दी बधाई

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में नियुक्ति पर बधाई दी है. बनर्जी ने इसे बंगालियों के लिए गर्व का क्षण बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

ममता ने सोशल मीडिया मंच X पर अपने पोस्ट में कहा, “कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस जॉयमाल्या बागची को राष्ट्रपति द्वारा सुप्रीम कोर्ट के माननीय जस्टिस के रूप में नियुक्त किए जाने पर बधाई. यह नियुक्ति हम सभी के लिए गर्व का विषय है.’ उन्होंने आगे कहा, “जस्टिस बागची को उनके शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/sc-got-another-judge-justice-bagchi-to-be-made-in/article-13447

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.