ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ समुद्री विमान, 3 घायल और 3 लापता

JAGRAN DESK

ऑस्ट्रेलिया में एक समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें 3 लोग घायल हुए हैं और इतने ही लापता हैं। जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया में एक पर्यटक द्वीप के पास समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन अन्य लापता हैं।  पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर रॉटनेस्ट द्वीप से उड़ान भरने के दौरान हुई। दुर्घटना के बाद सेसना 208 कारवां में सवार सात लोगों में से केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया, जिसको कोई चोट नहीं लगी। 

बताया जा रहा है कि स्वान रिवर सीप्लेन के स्वामित्व वाला यह विमान रॉटनेस्ट द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य की राजधानी पर्थ में अपने बेस पर लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। ऑस्ट्रेलिया के परिवहन सुरक्षा ब्यूरो एवं विमानन दुर्घटना अन्वेषक ने कहा कि विशेषज्ञ जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

टेक-ऑफ के दौरान हुई दुर्घटना

ब्यूरो के मुख्य आयुक्त एंगस मिशेल ने बुधवार को एक बयान में कहा, टेक-ऑफ के दौरान फ्लोटप्लेन पानी से टकरा गया।" रॉटनेस्ट पर छुट्टियां मना रहे पर्यटक ग्रेग क्विन ने कहा कि उन्होंने विमान दुर्घटना देखी। क्विन ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया, "हम सीप्लेन को उड़ान भरते हुए देख रहे थे और जैसे ही वह पानी पर उतरने लगा, तभी वह पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" उन्होंने आगे कहा, "पानी में बहुत से लोग अपनी नावों पर सवार होकर घटनास्थल की ओर दौड़े और मुझे लगता है कि वे वास्तव में, बहुत जल्दी वहां पहुंच गए।"

पीएम अल्बनीज ने जाहिर किया दुख

अधिकारियों ने कहा कि तीन घायल लोगों को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में पर्थ अस्पताल ले जाया गया। प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने दुर्घटना को "भयानक समाचार" बताया। अल्बानीज़ ने एबीसी टेलीविज़न को बताया, "आज सुबह उठते ही सभी आस्ट्रेलियाई लोगों ने ये तस्वीरें देखी होंगी।" “इसमें शामिल सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jan 2025 By दैनिक जागरण

ऑस्ट्रेलिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ समुद्री विमान, 3 घायल और 3 लापता

JAGRAN DESK

ऑस्ट्रेलिया में एक पर्यटक द्वीप के पास समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन अन्य लापता हैं।  पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर रॉटनेस्ट द्वीप से उड़ान भरने के दौरान हुई। दुर्घटना के बाद सेसना 208 कारवां में सवार सात लोगों में से केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया, जिसको कोई चोट नहीं लगी। 

बताया जा रहा है कि स्वान रिवर सीप्लेन के स्वामित्व वाला यह विमान रॉटनेस्ट द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य की राजधानी पर्थ में अपने बेस पर लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। ऑस्ट्रेलिया के परिवहन सुरक्षा ब्यूरो एवं विमानन दुर्घटना अन्वेषक ने कहा कि विशेषज्ञ जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

टेक-ऑफ के दौरान हुई दुर्घटना

ब्यूरो के मुख्य आयुक्त एंगस मिशेल ने बुधवार को एक बयान में कहा, टेक-ऑफ के दौरान फ्लोटप्लेन पानी से टकरा गया।" रॉटनेस्ट पर छुट्टियां मना रहे पर्यटक ग्रेग क्विन ने कहा कि उन्होंने विमान दुर्घटना देखी। क्विन ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया, "हम सीप्लेन को उड़ान भरते हुए देख रहे थे और जैसे ही वह पानी पर उतरने लगा, तभी वह पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।" उन्होंने आगे कहा, "पानी में बहुत से लोग अपनी नावों पर सवार होकर घटनास्थल की ओर दौड़े और मुझे लगता है कि वे वास्तव में, बहुत जल्दी वहां पहुंच गए।"

पीएम अल्बनीज ने जाहिर किया दुख

अधिकारियों ने कहा कि तीन घायल लोगों को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में पर्थ अस्पताल ले जाया गया। प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने दुर्घटना को "भयानक समाचार" बताया। अल्बानीज़ ने एबीसी टेलीविज़न को बताया, "आज सुबह उठते ही सभी आस्ट्रेलियाई लोगों ने ये तस्वीरें देखी होंगी।" “इसमें शामिल सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/sea-plane-crashes-in-australia-3-injured-and-3-missing/article-7285

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.