प्रेमी की बाहों में बेटी को देख आग बबूला हुआ पिता, रस्सी से घोंट दिया दोनों का गला

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना हुई है. इसमें एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की गला घोंटकर हत्या कर दी है. पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद गुस्से में उसने यह कदम उठाया. पुलिस ने उसे अरेस्ट करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑन किलिंग की घटना हुई है. इसमें एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी. वहीं मौके पर ही उसके प्रेमी का भी गला घोंट डाला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. वहीं प्रेमी जोड़े का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना रविवार की सुबह बागपत में बड़ौत कस्बे से सटे एक गांव का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक लड़की और लड़के के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर छुप-छुपकर मिलते थे. कानोकान यह खबर पूरे गांव में तो फैल गई थी, लेकिन लड़की के पिता बेखबर थे. इसी बीच रविवार की सुबह लड़की के पिता को इनके प्रेम प्रसंग की भनक लग गई. उन्होंने इसे परखने की कोशिश की और अपनी बेटी की तलाश की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में है.यह देखकर लड़की के पिता गुस्से में अपना आपा खो बैठा.

पहले प्रेमी और फिर बेटी का घोंटा गला

उसने मौके पर पड़े एक रस्सी के टुकड़े से पहले लड़के का गला घोंटा और फिर अपनी बेटी की भी गला घोंट कर हत्या कर दी. इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इतने में किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक इस घटना में आरोपी पिता पुष्पेंद्र (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस घटना के संबंध में लड़के के परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दी है और आक्रोश प्रकट किया है. उधर, पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि लड़के और लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी खबर दोनों के घर वालों को भी थी, लेकिन दोनों ही परिवार इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे. इसकी वजह से लड़की को उसके परिजनों ने कई बार हिदायत भी दी थी. बावजूद इसके लड़के और लड़की ने एक दूसरे से मिलना बंद नहीं किया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Mar 2025 By दैनिक जागरण

प्रेमी की बाहों में बेटी को देख आग बबूला हुआ पिता, रस्सी से घोंट दिया दोनों का गला

JAGRAN DESK

उत्तर प्रदेश के बागपत में ऑन किलिंग की घटना हुई है. इसमें एक पिता ने अपनी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी. वहीं मौके पर ही उसके प्रेमी का भी गला घोंट डाला. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है. वहीं प्रेमी जोड़े का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना रविवार की सुबह बागपत में बड़ौत कस्बे से सटे एक गांव का है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक लड़की और लड़के के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों अक्सर छुप-छुपकर मिलते थे. कानोकान यह खबर पूरे गांव में तो फैल गई थी, लेकिन लड़की के पिता बेखबर थे. इसी बीच रविवार की सुबह लड़की के पिता को इनके प्रेम प्रसंग की भनक लग गई. उन्होंने इसे परखने की कोशिश की और अपनी बेटी की तलाश की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में है.यह देखकर लड़की के पिता गुस्से में अपना आपा खो बैठा.

पहले प्रेमी और फिर बेटी का घोंटा गला

उसने मौके पर पड़े एक रस्सी के टुकड़े से पहले लड़के का गला घोंटा और फिर अपनी बेटी की भी गला घोंट कर हत्या कर दी. इस घटना से मौके पर चीख-पुकार मच गया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इतने में किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक इस घटना में आरोपी पिता पुष्पेंद्र (50) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस घटना के संबंध में लड़के के परिजनों ने भी पुलिस में शिकायत दी है और आक्रोश प्रकट किया है. उधर, पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि लड़के और लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी खबर दोनों के घर वालों को भी थी, लेकिन दोनों ही परिवार इस रिश्ते को मानने को तैयार नहीं थे. इसकी वजह से लड़की को उसके परिजनों ने कई बार हिदायत भी दी थी. बावजूद इसके लड़के और लड़की ने एक दूसरे से मिलना बंद नहीं किया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/seeing-the-daughter-in-the-lovers-arms-the-father-strangled/article-13271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.