महाकुम्भ की भव्यता देख योगी के कायल हुए गोवा के सीएम, विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

JAGRAN DESK

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना' के तहत पहली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया।

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का आयोजन हर दिन के साथ दिव्यता व भव्यता के नए सोपानों की ओर अग्रसर है। इस दिव्यता और भव्यता का साक्षी बनने पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना' के तहत पहली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने महाकुम्भ में हुई व्यवस्थाओं को लेकर जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक आयोजन है। 40 करोड़ से अधिक लोग इसमें भाग ले रहे हैं, और इतने बड़े आयोजन की व्यवस्थाएं करना निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। योगी आदित्यनाथ जी ने इसे सफल बनाने के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं। हम गोवा के तीर्थयात्रियों को इस पवित्र आयोजन में शामिल होने का अवसर प्रदान कर गर्व महसूस कर रहे हैं। 
 
पीएम मोदी के विजन को सराहा, विरासत के साथ विकास को बताया जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विरासत भी, विकास भी" विजन की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए देश के विकास के लिए भी कार्य करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। हमें आने वाली पीढ़ियों को हमारी विरासत से परिचित कराते हुए विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।"
 
तीर्थयात्रियों के लिए दो अतिरिक्त ट्रेनें 13 व 21 फरवरी को
उल्लेखनीय है कि कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से संचालित यह विशेष ट्रेन महाकुम्भ 2025 के लिए तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए निर्धारित तीन ट्रेनों में से पहली है। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ समाज कल्याण मंत्री सुभाष फलदेसाई, गोवा भाजपा अध्यक्ष दामू नाइक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महाकुम्भ 2025 के लिए तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें 13 फरवरी और 21 फरवरी 2025 को मडगांव रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे रवाना होंगी। प्रत्येक ट्रेन में 1,000 तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। इतना ही नहीं, इसमें 18 से 60 वर्ष की आयु के बिना किसी चिकित्सीय समस्या वाले योग्य यात्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें बुक करा सकते हैं। तीर्थयात्रियों ने इस आध्यात्मिक यात्रा को संभव बनाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
"उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इतने बड़े महाकुम्भ के आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अभिनंदन करता हूं। 40 करोड़ से अधिक लोगों के लिए व्यवस्थाएं करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। गोवा सरकार की ओर से, हम उत्तर प्रदेश सरकार को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" -डॉ. प्रमोद सावंत, गोवा के मुख्यमंत्री
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाकुम्भ की भव्यता देख योगी के कायल हुए गोवा के सीएम, विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

JAGRAN DESK

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुम्भ-2025 का आयोजन हर दिन के साथ दिव्यता व भव्यता के नए सोपानों की ओर अग्रसर है। इस दिव्यता और भव्यता का साक्षी बनने पूरी दुनिया से लोग आ रहे हैं। इसी क्रम में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री देव दर्शन यात्रा योजना' के तहत पहली तीर्थयात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने महाकुम्भ में हुई व्यवस्थाओं को लेकर जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ 2025 विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित आध्यात्मिक आयोजन है। 40 करोड़ से अधिक लोग इसमें भाग ले रहे हैं, और इतने बड़े आयोजन की व्यवस्थाएं करना निश्चित रूप से एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। योगी आदित्यनाथ जी ने इसे सफल बनाने के लिए शानदार व्यवस्थाएं की हैं। हम गोवा के तीर्थयात्रियों को इस पवित्र आयोजन में शामिल होने का अवसर प्रदान कर गर्व महसूस कर रहे हैं। 
 
पीएम मोदी के विजन को सराहा, विरासत के साथ विकास को बताया जरूरी
मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विरासत भी, विकास भी" विजन की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए देश के विकास के लिए भी कार्य करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। हमें आने वाली पीढ़ियों को हमारी विरासत से परिचित कराते हुए विकसित भारत@2047 के लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा।"
 
तीर्थयात्रियों के लिए दो अतिरिक्त ट्रेनें 13 व 21 फरवरी को
उल्लेखनीय है कि कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सहयोग से संचालित यह विशेष ट्रेन महाकुम्भ 2025 के लिए तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए निर्धारित तीन ट्रेनों में से पहली है। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत के साथ समाज कल्याण मंत्री सुभाष फलदेसाई, गोवा भाजपा अध्यक्ष दामू नाइक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। महाकुम्भ 2025 के लिए तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दो अतिरिक्त विशेष ट्रेनें 13 फरवरी और 21 फरवरी 2025 को मडगांव रेलवे स्टेशन से सुबह 8 बजे रवाना होंगी। प्रत्येक ट्रेन में 1,000 तीर्थयात्रियों के बैठने की सुविधा होगी। इतना ही नहीं, इसमें 18 से 60 वर्ष की आयु के बिना किसी चिकित्सीय समस्या वाले योग्य यात्री पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीटें बुक करा सकते हैं। तीर्थयात्रियों ने इस आध्यात्मिक यात्रा को संभव बनाने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
"उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इतने बड़े महाकुम्भ के आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अभिनंदन करता हूं। 40 करोड़ से अधिक लोगों के लिए व्यवस्थाएं करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। गोवा सरकार की ओर से, हम उत्तर प्रदेश सरकार को इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हैं।" -डॉ. प्रमोद सावंत, गोवा के मुख्यमंत्री
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/seeing-the-grandeur-of-mahakumbh-yogi-was-convinced-of-the/article-9647

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.