संसद में किए कुकृत्य की क्षमा नहीं मांगी, फिर PC क्यों की… शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला

JAGRAN DESK

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए. उन्होंने ऐसा व्यवहार किया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. खरगे और राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी. इन्होंने संसद में किए कुकृत्य की क्षमा नहीं मांगी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की.

संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. गुरुवार को ये हंगामा धक्का-मुक्की में तब्दील हो गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला. इसके बाद बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए. उन्होंने ऐसा व्यवहार किया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. खरगे और राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी. इन्होंने संसद में किए कुकृत्य की क्षमा नहीं मांगी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की.

शिवराज सिंह ने कहा, उनका अहंकार उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में झलक रहा था. मेरा मन पीड़ा से भरा हुआ है. आज जो कुछ उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार हुआ. विचार से विरोध करना सबका अधिकार है. वो लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब द्वार बदल लेते थे. आज सुरक्षा कर्मियों ने राहुल से कहा कि आप साइड से निकल सकते हैं लेकिन जानबूझकर राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए. वहां जाकर हमारे सांसदों को धमकाने लगे.

क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को?

शिवराज सिंह ने कहा, हमारे बुजुर्ग और गरीब सांसद प्रताप सारंगी गिर गए, उन्हें गंभीर चोट आई. मुझे कहते हुए शर्म आती है, हमारी एक बहन सांसद कन्याल के साथ अशालीन, असभ्य अमर्यादित व्यवहार किया गया. क्या महिला आदिवासी संसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा. हमारी आदिवासी बहन कोन्याक ने जो कुछ कहा है, वो सुनकर हम व्यथा से भर गए. उन्होंने सभापति जी को शिकायत की है कि उनके साथ अशालीन, असभ्य, अमर्यादित व्यवहार किया गया.

शिवराज सिंह ने कहा, सभापति कह रहे हैं कि वो उनके पास रोती हुई आई थीं. क्या महिला आदिवासी सांसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा, क्या उनके इतने निकट पहुंचे कि वो असहज हो जाएं. मां-बहन-बेटी का सम्मान भारत की प्राथमिकता रही है. एक महिला आदिवासी संसद के साथ ये व्यवहार. क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को.

डेमोक्रेसी को कलंकित करने का पाप किया

कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 2 बजे संसद शुरू हुई तो अध्यक्ष की टेबल पर चढ़ गए. उन्होंने डेमोक्रेसी को कलंकित करने का पाप किया है. लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं.मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या भारत की ये सोच और व्यवहार है.ये गैर भारतीय आचरण है.अभी तक संसद में ये चल रहा था कि कौन अच्छे से बात रखेगा. कांग्रेस अब धारा बदलने का काम कर रही है. अब वहां पहलवान और गुंडे जाएं.हमारे सांसदों ने इसकी शिकायत भी की है. बीजेपी उचित कार्रवाई करेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2024 By दैनिक जागरण

संसद में किए कुकृत्य की क्षमा नहीं मांगी, फिर PC क्यों की… शिवराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला

JAGRAN DESK

संसद में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. गुरुवार को ये हंगामा धक्का-मुक्की में तब्दील हो गया. सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर बदसलूकी के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर हमला बोला. इसके बाद बीजेपी की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीयूष गोयल ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शिवराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए. उन्होंने ऐसा व्यवहार किया, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. खरगे और राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखी. इन्होंने संसद में किए कुकृत्य की क्षमा नहीं मांगी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की.

शिवराज सिंह ने कहा, उनका अहंकार उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में झलक रहा था. मेरा मन पीड़ा से भरा हुआ है. आज जो कुछ उसकी कल्पना नहीं की जा सकती. अशोभनीय और गुंडागर्दी से भरा व्यवहार हुआ. विचार से विरोध करना सबका अधिकार है. वो लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तब द्वार बदल लेते थे. आज सुरक्षा कर्मियों ने राहुल से कहा कि आप साइड से निकल सकते हैं लेकिन जानबूझकर राहुल गांधी हमारे सांसदों के बीच पहुंच गए. वहां जाकर हमारे सांसदों को धमकाने लगे.

क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को?

शिवराज सिंह ने कहा, हमारे बुजुर्ग और गरीब सांसद प्रताप सारंगी गिर गए, उन्हें गंभीर चोट आई. मुझे कहते हुए शर्म आती है, हमारी एक बहन सांसद कन्याल के साथ अशालीन, असभ्य अमर्यादित व्यवहार किया गया. क्या महिला आदिवासी संसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा. हमारी आदिवासी बहन कोन्याक ने जो कुछ कहा है, वो सुनकर हम व्यथा से भर गए. उन्होंने सभापति जी को शिकायत की है कि उनके साथ अशालीन, असभ्य, अमर्यादित व्यवहार किया गया.

शिवराज सिंह ने कहा, सभापति कह रहे हैं कि वो उनके पास रोती हुई आई थीं. क्या महिला आदिवासी सांसद के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा, क्या उनके इतने निकट पहुंचे कि वो असहज हो जाएं. मां-बहन-बेटी का सम्मान भारत की प्राथमिकता रही है. एक महिला आदिवासी संसद के साथ ये व्यवहार. क्या हो गया है राहुल गांधी और कांग्रेस को.

डेमोक्रेसी को कलंकित करने का पाप किया

कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 2 बजे संसद शुरू हुई तो अध्यक्ष की टेबल पर चढ़ गए. उन्होंने डेमोक्रेसी को कलंकित करने का पाप किया है. लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गईं.मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या भारत की ये सोच और व्यवहार है.ये गैर भारतीय आचरण है.अभी तक संसद में ये चल रहा था कि कौन अच्छे से बात रखेगा. कांग्रेस अब धारा बदलने का काम कर रही है. अब वहां पहलवान और गुंडे जाएं.हमारे सांसदों ने इसकी शिकायत भी की है. बीजेपी उचित कार्रवाई करेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/shivraj-singhs-attack-on-rahul-gandhi-did-not-apologize-for/article-5845

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.