मनाली में बर्फ ने रोका रास्ता, अटल टनल में फंसी 1000 गाड़ियां, पुलिस ने रात भर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

JAGRAN DESK

हिमाचल प्रदेश बर्फ की सफेद चादर ओढ़ता जा रहा है और साथ में बढ़ने लगी हैं दुश्वारियां। यहां भारी बर्फबारी की वजह से सोलंग नाला और अटल टनल के बीच फंसी करीब 1000 गाड़ियां फंस गई थी। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा जिसके बाद बर्फबारी में फंसी टूरिस्ट की गाड़ियों को निकाला जा सका।

क्रिसमस और नय साल मनाने के लिए सैलानियों का हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल स्पीति में पहुंचना जारी है। बड़ी संख्या में सैलानी यहां रूके हैं लेकिन साथ ही प्रशासन के लिए भी दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। अटल सुरंग के आसपास का तापमान माइनस में है और यहां कुछ क्षेत्रों में सड़क पर धूप नहीं पड़ती जिससे बर्फ शीशे की तरह बन जाती है जिसकी वजह से गाड़ियां स्लिप करती हैं। बर्फबारी की वजह से अटल टलन के दोनों छोर पर ज़बर्दस्त जाम लग गया जिसमें सैकड़ों गाड़ियां फंस गई। पुलिस ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। कई जगहों पर सड़कों से बर्फ हटाई और फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया।

बर्फबारी के बीच फिसल रही गाड़ियां

बर्फबारी की खबर सुनते ही 23 दिसंबर की शाम सैलानियों ने मनाली का रुख किया लेकिन सड़कों पर बर्फ की वजह से कहीं रास्ता ब्लॉक हुआ तो कहीं गाड़ियां फिसलने लगीं। नतीजा ये हुआ कि एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंस गए। पुलिस एक्टिव हुई और गाड़ियों को निकालने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी गाड़ियों को बारी-बारी से मनाली की तरफ भेजा जा रहा है। इसमें भी परेशानी ये है कि मैदानी इलाकों के कई ड्राइवर बर्फबारी के बीच गाड़ी नहीं चला पा रहे जिसकी वजह से गाड़ियां फिसलती जा रही हैं।

अटल टनल के दोनों छोर पर फंसी गाड़ियां

आज शाम जैसे ही बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, प्रशासन चाहता था कि जो सैलानी मनाली की तरफ निकलना चाहते हैं, वह भारी बर्फबारी से पहले गाड़ियों को निकाल लें। लेकिन बाहरी राज्यों के सैलानियों को बर्फ पर गाड़ी चलाने में दिक्कत आती है, जिससे उनकी गाड़ियां फिसल कर फंस जा रही हैं। इसी के चलते सुरंग के नजदीक लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि लगभग 1000 गाड़ियां यहां फंसी। मनाली की तरफ सुरंग से लेकर सोलांग नाला तक कई जगह गाड़ियां फिसल रही हैं। बड़ी मुश्किलों से गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया गया। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा जिसके बाद बर्फबारी में फंसी टूरिस्ट की गाड़ियों को निकाला जा सका।

कंगना रनौत ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ

हालांकि बर्फबारी ने कई लोगों के चेहरे भी खिला दिए हैं। शनिवार शाम से ही जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल में बर्फबारी हुई है। हालांकि अभी ये शुरुआती बर्फ है लेकिन किसानों को उम्मीद है कि इसबार अच्छी बर्फबारी से उनकी फसल के लिए फायदेमंद होगी। कुल्लू में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। कंगना मंडी से सांसद हैं। उनके कुल्लू पहुंचते ही मौसम खुशगवार हुआ तो सांसद के चेहरे भी खिल उठे। सोनमर्ग में पहाड़ों की चोटियों से लेकर घाटियां तक बर्फ की चादर से ढक चुकी हैं। जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू होना वाला है जिसके बाद 40 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस बर्फबारी की वजह से मैदानों में भी ठंड बढ़ गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मनाली में बर्फ ने रोका रास्ता, अटल टनल में फंसी 1000 गाड़ियां, पुलिस ने रात भर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

JAGRAN DESK

क्रिसमस और नय साल मनाने के लिए सैलानियों का हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल स्पीति में पहुंचना जारी है। बड़ी संख्या में सैलानी यहां रूके हैं लेकिन साथ ही प्रशासन के लिए भी दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। अटल सुरंग के आसपास का तापमान माइनस में है और यहां कुछ क्षेत्रों में सड़क पर धूप नहीं पड़ती जिससे बर्फ शीशे की तरह बन जाती है जिसकी वजह से गाड़ियां स्लिप करती हैं। बर्फबारी की वजह से अटल टलन के दोनों छोर पर ज़बर्दस्त जाम लग गया जिसमें सैकड़ों गाड़ियां फंस गई। पुलिस ने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। कई जगहों पर सड़कों से बर्फ हटाई और फंसी हुई गाड़ियों को निकाला गया।

बर्फबारी के बीच फिसल रही गाड़ियां

बर्फबारी की खबर सुनते ही 23 दिसंबर की शाम सैलानियों ने मनाली का रुख किया लेकिन सड़कों पर बर्फ की वजह से कहीं रास्ता ब्लॉक हुआ तो कहीं गाड़ियां फिसलने लगीं। नतीजा ये हुआ कि एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंस गए। पुलिस एक्टिव हुई और गाड़ियों को निकालने के लिए रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी गाड़ियों को बारी-बारी से मनाली की तरफ भेजा जा रहा है। इसमें भी परेशानी ये है कि मैदानी इलाकों के कई ड्राइवर बर्फबारी के बीच गाड़ी नहीं चला पा रहे जिसकी वजह से गाड़ियां फिसलती जा रही हैं।

अटल टनल के दोनों छोर पर फंसी गाड़ियां

आज शाम जैसे ही बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, प्रशासन चाहता था कि जो सैलानी मनाली की तरफ निकलना चाहते हैं, वह भारी बर्फबारी से पहले गाड़ियों को निकाल लें। लेकिन बाहरी राज्यों के सैलानियों को बर्फ पर गाड़ी चलाने में दिक्कत आती है, जिससे उनकी गाड़ियां फिसल कर फंस जा रही हैं। इसी के चलते सुरंग के नजदीक लंबा जाम लग गया है। बताया जा रहा है कि लगभग 1000 गाड़ियां यहां फंसी। मनाली की तरफ सुरंग से लेकर सोलांग नाला तक कई जगह गाड़ियां फिसल रही हैं। बड़ी मुश्किलों से गाड़ियों के लिए रास्ता बनाया गया। पूरी रात रेस्क्यू चलता रहा जिसके बाद बर्फबारी में फंसी टूरिस्ट की गाड़ियों को निकाला जा सका।

कंगना रनौत ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ

हालांकि बर्फबारी ने कई लोगों के चेहरे भी खिला दिए हैं। शनिवार शाम से ही जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल में बर्फबारी हुई है। हालांकि अभी ये शुरुआती बर्फ है लेकिन किसानों को उम्मीद है कि इसबार अच्छी बर्फबारी से उनकी फसल के लिए फायदेमंद होगी। कुल्लू में बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। कंगना मंडी से सांसद हैं। उनके कुल्लू पहुंचते ही मौसम खुशगवार हुआ तो सांसद के चेहरे भी खिल उठे। सोनमर्ग में पहाड़ों की चोटियों से लेकर घाटियां तक बर्फ की चादर से ढक चुकी हैं। जम्मू कश्मीर में चिल्लई कलां शुरू होना वाला है जिसके बाद 40 दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस बर्फबारी की वजह से मैदानों में भी ठंड बढ़ गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/snow-blocked-the-way-in-manali-1000-vehicles-stuck-in/article-6191

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.