- Hindi News
- देश विदेश
- आज से नगर निकायों में लगेंगे समाधान शिविर : हरियाणा सरकार का फैसला
आज से नगर निकायों में लगेंगे समाधान शिविर : हरियाणा सरकार का फैसला
Hariyana
लगातार एक माह तक जारी रहेंगे शिविर, सुबह 9 से 11 बजे तक होगा समस्याओं का समाधान..... मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए आदेश
प्रदेशभर के नगर निकायों में आज यानी 22 अक्तूबर से समाधान शिविर लगाए जाएंगे। सुबह 9 से 11 बजे तक सभी अधिकारी कार्यालय में बैठकर आमजन की समस्याओं का करेंगे समाधान। समाधान शिविर एक महीने तक जारी रहेंगे। इसके लिए जल्द ही मुख्य सचिव द्वारा एक और बैठक कर पूर्ण रूपरेखा तैयार की जाएगी। यह आदेश सीएम नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने आवास पर स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए दिए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत विभाग प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित मामलों के समाधान के लिए शिविर आयोजित करेंगे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सभी वार्डों और यूएलबी कार्यालयों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जबकि पंचायत विभाग द्वारा बीडीपीओ कार्यालयों में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाने और लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए।
24 अक्तूबर को CM फिर करेंगे समीक्षा
बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अक्तूबर को सुबह 9 बजे सभी नगर निगम आयुक्तों की चंडीगढ़ में बैठक कर मुख्यमंत्री स्वयं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में जिला नगर आयुक्त, नगर निकायों के संयुक्त आयुक्त और कार्यकारी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए