सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा- Poor Lady, BJP बोली- सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला का अपमान

JAGRAN DESK

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त रूप से दोनों सदनों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के कामों का जिक्र किया. कांग्रेस ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग बताया.

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, "वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं." वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया. अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, "हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं. कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है. कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे."

'सोनिया गांधी ने किया आदिवासी महिला का अपमान'

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी का बयान सर्वोच्च पद पर बैठी एक आदिवासी महिला का अपमान है. राष्ट्रपति का अभिभाषण बीते साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा था. पिछले बजट और सरकार की कार्ययोजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है. यह एक ऐसा लेखा-जोखा था, जो बहुत ही शानदार था."

सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए- बीजेपी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है. राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है. सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए." राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि वह बार-बार लॉन्च नहीं हो पाते हैं.

वित्त मंत्री ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को संसद के बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया है.

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा- Poor Lady, BJP बोली- सर्वोच्च पद पर बैठी आदिवासी महिला का अपमान

JAGRAN DESK

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद कहा, "वो Poor Lady हैं और अभिभाषण के बाद थक गई थीं." वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को बोरिंग बताया. अब इसे लेकर राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने कहा कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति का अपमान किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोनिया गांधी के बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने कहा, "हम बीजेपी कार्यकर्ताओं की ओर से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए Poor शब्द के इस्तेमाल की निंदा करते हैं. कांग्रेस जानबूझकर ऐसा करती है, जो उसकी गरीब-विरोधी और आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है. कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति और भारत के आदिवासी समुदायों से बिना शर्त माफी मांगे."

'सोनिया गांधी ने किया आदिवासी महिला का अपमान'

सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी का बयान सर्वोच्च पद पर बैठी एक आदिवासी महिला का अपमान है. राष्ट्रपति का अभिभाषण बीते साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए कार्यों का लेखा-जोखा था. पिछले बजट और सरकार की कार्ययोजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है. यह एक ऐसा लेखा-जोखा था, जो बहुत ही शानदार था."

सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए- बीजेपी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बयान पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी ने अभिभाषण को लेकर जो बयान दिया वह सही नहीं है. राष्ट्रपति ने बुलंदी के साथ अपनी बात रखी है. सोनिया गांधी को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए." राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि वह बार-बार लॉन्च नहीं हो पाते हैं.

वित्त मंत्री ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को संसद के बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया. इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी 2025 को सुबह 11 बजे तक स्थगित की गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव और वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे कानूनों पर तेज गति से कदम आगे बढ़ाया है.

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है. उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों के कारण देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/sonia-gandhi-told-president-murmu-poor-lady-bjp-boli-insult/article-9063

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.