सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, जांच के लिए कराया गया था भर्ती

JAGRAN DESK

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें गुरुवार को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कहा जा रहा है कि डेली रूटीन के चेकअप के लिए अस्पताल गईं थीं.

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें गुरुवार को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि सोनिया गांधी के भर्ती होने का सही समय या कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. कहा ये भी जा रहा है कि डेली रूटीन के चेकअप के लिए अस्पताल गईं थीं.

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप की माने तो उन्हें आज पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था. हालांकि, कोई बड़ी चिंता की बात नहीं थी और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार सुबह तक छुट्टी दे दी जाएगी. वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में थीं.

उम्र के कारण नहीं लड़ा था चुनाव

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 साल की हो गई हैं. बढ़ती उम्र के कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था. वे लोकसभा चुनाव के पहले ही राज्यसभा की सदस्य निर्वाचित हो चुकी थीं. सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से उनके बेटे राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. उनकी तबीयत कई बार खराब हो चुकी है.साल 2023 फरवरी और मार्च महीने में भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

13 फरवरी को संसद के बजट सत्र में हुई थी शामिल

सोनिया गांधी की आखिरी बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले सप्ताह थी, जब उन्हें 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था.10 फरवरी को सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने को कहा था. उन्होंने दावा किया था कि देश के लोगों खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित हैं. उन्होंने यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए एनएफएसए को देश की करोड़ों आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल बताया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, जांच के लिए कराया गया था भर्ती

JAGRAN DESK

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्हें गुरुवार को तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि सोनिया गांधी के भर्ती होने का सही समय या कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. कहा ये भी जा रहा है कि डेली रूटीन के चेकअप के लिए अस्पताल गईं थीं.

सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप की माने तो उन्हें आज पेट से संबंधित किसी समस्या के कारण भर्ती कराया गया था. हालांकि, कोई बड़ी चिंता की बात नहीं थी और पूरी संभावना है कि उन्हें शुक्रवार सुबह तक छुट्टी दे दी जाएगी. वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में थीं.

उम्र के कारण नहीं लड़ा था चुनाव

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 साल की हो गई हैं. बढ़ती उम्र के कारण ही उन्होंने लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था. वे लोकसभा चुनाव के पहले ही राज्यसभा की सदस्य निर्वाचित हो चुकी थीं. सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली से उनके बेटे राहुल गांधी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. उनकी तबीयत कई बार खराब हो चुकी है.साल 2023 फरवरी और मार्च महीने में भी सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

13 फरवरी को संसद के बजट सत्र में हुई थी शामिल

सोनिया गांधी की आखिरी बड़ी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले सप्ताह थी, जब उन्हें 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था.10 फरवरी को सोनिया गांधी ने सरकार से जल्द से जल्द जनगणना पूरी करने को कहा था. उन्होंने दावा किया था कि देश के लोगों खाद्य सुरक्षा कानून के तहत मिलने वाले लाभों से वंचित हैं. उन्होंने यूपीए सरकार द्वारा शुरू किए गए एनएफएसए को देश की करोड़ों आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल बताया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/sonia-gandhi-was-admitted-for-holiday-check-from-hospital/article-11121

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.