- Hindi News
- देश विदेश
- भूकंप के झटकों से हिली दक्षिणी ईरान की धरती, 5.5 मापी गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से हिली दक्षिणी ईरान की धरती, 5.5 मापी गई तीव्रता
JAGRAN DESK
भूकंप के ये झटके दक्षिणी ईरान क्षेत्र में महसूस किए गए हैं. भूकंप की तिव्रता रेक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है. भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अक्टूवर-नवंबर के महीने में भी ईरान के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.
दक्षिणी ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई है. भूकंप के धटकों की वजह से अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था.
भूकंप के झटकों के बाद क्षेत्र में आपाधापी की स्थिति मच गई थी. राहत की बात रही कि भूकंप की वजह से किसी भी प्रकार के जान-माल का खतरा नहीं हुआ है. हाल फिलहाल में जब-जब भी ईरान में भूकंप के झटके महसूस हुए तब-तब पूरी दुनिया की नजर उस पर थी. ऐसा इसलिए क्योंकि इजराइल से तनाव के बीच माना जा रहा है कि ईरान परमाणु परीक्षण तो नहीं कर रहा है. आमतौर पर जब परमाणु परीक्षण होता है तब भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते हैं.
अक्टूबर में भी आया था भूकंप
इससे पहले अक्टूबर-नवंबर में भी ईरान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. तब यह चर्चा जन्म ली थी कि क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण तो नहीं किया है. हालांकि, ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई. महज दो से तीन महीने का ही समय बीता है कि दक्षिणी ईरान की धरती हिल गई है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए