आज से 26 जनवरी तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए होगा खास आयोजन, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

JAGRAN DESK

महाकुम्भनगर के सेक्टर-सात में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा

महाकुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से महाकुम्भनगर के सेक्टर-सात में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा जो श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

गणतंत्र दिवस पर इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारी की है। बयान के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम सेक्टर-सात में ड्रोन शो का अभ्यास किया गया। शो में ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। इसमें कहा गया है, “भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुम्भ के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य ड्रोन के माध्यम से आकाश में उकेरे जाएंगे। रोशनी और संगीत के समन्वय का यह नजारा मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।” बयान के अनुसार, ड्रोन शो को लेकर प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। शो के अभ्यास के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने आपसी समन्वय से सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का जायजा लिया। 

10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी 

महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का यह आंकड़ा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार हो गया। सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाएंगे। महाकुम्भ की शुरुआत में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना सरकार के सटीक अनुमान की ओर संकेत दे रहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘अकेले बृहस्पतिवार को ही दोपहर 12 बजे तक 30 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई जिसमें 10 लाख कल्पवासी और विदेश से आए श्रद्धालु तथा साधु-संत शामिल हैं।’’ इसमें कहा गया कि 23 जनवरी तक संगम में स्नान करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। सबसे अधिक करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के दौरान डुबकी लगाई, जबकि पौष पूर्णिमा के दौरान 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आज से 26 जनवरी तक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए होगा खास आयोजन, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

JAGRAN DESK

महाकुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 24 से 26 जनवरी तक ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा। राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से महाकुम्भनगर के सेक्टर-सात में 24, 25 और 26 जनवरी को ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम प्रस्तुत करेगा जो श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा।

गणतंत्र दिवस पर इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारी की है। बयान के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम सेक्टर-सात में ड्रोन शो का अभ्यास किया गया। शो में ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। इसमें कहा गया है, “भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुम्भ के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य ड्रोन के माध्यम से आकाश में उकेरे जाएंगे। रोशनी और संगीत के समन्वय का यह नजारा मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।” बयान के अनुसार, ड्रोन शो को लेकर प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। शो के अभ्यास के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने आपसी समन्वय से सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का जायजा लिया। 

10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में डुबकी 

महाकुम्भ में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक बयान के अनुसार, 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का यह आंकड़ा बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार हो गया। सरकार ने इस बात पर प्रकाश डाला कि श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, प्रतिदिन संगम में डुबकी लगाने और आध्यात्मिक पुण्य के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। स्नान पर्वों के दौरान यह संख्या करोड़ों में पहुंच जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुम्भ में 45 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगाएंगे। महाकुम्भ की शुरुआत में ही 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाना सरकार के सटीक अनुमान की ओर संकेत दे रहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘अकेले बृहस्पतिवार को ही दोपहर 12 बजे तक 30 लाख लोगों ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई जिसमें 10 लाख कल्पवासी और विदेश से आए श्रद्धालु तथा साधु-संत शामिल हैं।’’ इसमें कहा गया कि 23 जनवरी तक संगम में स्नान करने वाले कुल श्रद्धालुओं की संख्या 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। सबसे अधिक करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के दौरान डुबकी लगाई, जबकि पौष पूर्णिमा के दौरान 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/special-event-will-be-organized-for-devotees-and-tourists-amazing/article-8362

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.