श्रीलंका ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, CM स्टालिन ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

JAGRAN DESK

श्रीलंका की नौसेना ने एक बार फिर से 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तमिलनाडु के CM स्टालिन ने केंद्र सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की है।

श्रीलंका की नौसेना ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया है कि दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मछुआरों की नौकाएं भी जब्त कर ली गईं है। ये गिरफ्तारी तमिलनाडु के धनुषकोडी के पास से की गई है। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से इस मामले में ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की अपील की है।

ठोस कदम उठाने की अपील

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र सरकार से मछुआरों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया है। स्टालिन ने बताया है कि गिरफ्तार मछुआरों में से 32 तमिलनाडु और 2 केरल के लोग हैं। स्टालिन ने कहा- "हमारे मछुआरों को बार-बार हिरासत में लिए जाने से तटवर्ती क्षेत्र के समुदायों में अपने भविष्य को लेकर चिंता पैदा हो गई है। अब समय आ गया है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने से रोकने के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाए जाएं।"

श्रीलंका ने क्या बताया?

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया है कि नौसेना ने नियमित गश्त के दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मन्नार जिले के तट पर 25 और 26 जनवरी को दोनों गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। श्रीलंका ने मछुआरों पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने का आरोप लगाया है।

श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बीते सप्ताह की शुरुआत में जानकारी दी थी कि श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए 41 भारतीय मछुआरों को वापस स्वदेश भेज दिया गया है। इससे पहले 13 जनवरी को भी 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। सीएम स्टालिन ने मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने के लिए राजनयिक माध्यमों से आवश्यक तत्काल कार्रवाई करने और गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को मुक्त कराने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

श्रीलंका ने 34 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, CM स्टालिन ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

JAGRAN DESK

श्रीलंका की नौसेना ने एक बार फिर से बड़ी संख्या में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया है कि दो अलग-अलग घटनाओं में श्रीलंका की नौसेना ने कम से कम 34 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मछुआरों की नौकाएं भी जब्त कर ली गईं है। ये गिरफ्तारी तमिलनाडु के धनुषकोडी के पास से की गई है। इस घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार से इस मामले में ठोस कूटनीतिक कदम उठाने की अपील की है।

ठोस कदम उठाने की अपील

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने केंद्र सरकार से मछुआरों को छुड़ाने के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया है। स्टालिन ने बताया है कि गिरफ्तार मछुआरों में से 32 तमिलनाडु और 2 केरल के लोग हैं। स्टालिन ने कहा- "हमारे मछुआरों को बार-बार हिरासत में लिए जाने से तटवर्ती क्षेत्र के समुदायों में अपने भविष्य को लेकर चिंता पैदा हो गई है। अब समय आ गया है कि हमारे मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए जाने से रोकने के लिए ठोस कूटनीतिक कदम उठाए जाएं।"

श्रीलंका ने क्या बताया?

श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया है कि नौसेना ने नियमित गश्त के दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मन्नार जिले के तट पर 25 और 26 जनवरी को दोनों गिरफ्तारियां की हैं। गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है। श्रीलंका ने मछुआरों पर गैर कानूनी तरीके से मछली पकड़ने का आरोप लगाया है।

श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने बीते सप्ताह की शुरुआत में जानकारी दी थी कि श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए गए 41 भारतीय मछुआरों को वापस स्वदेश भेज दिया गया है। इससे पहले 13 जनवरी को भी 8 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था। सीएम स्टालिन ने मछुआरों की गिरफ्तारी को रोकने के लिए राजनयिक माध्यमों से आवश्यक तत्काल कार्रवाई करने और गिरफ्तार मछुआरों और उनकी नौकाओं को मुक्त कराने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/sri-lanka-arrested-34-indian-fishermen-cm-stalin-made-a/article-8624

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.