दिल्ली में प्रदूषण पर सख्त कदम: बिना PUC ईंधन पर रोक, BS-6 वाहनों को ही राजधानी में प्रवेश

international

On

GRAP-4 लागू होने से NCR के करीब 12 लाख वाहन प्रभावित, दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य

राजधानी दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच गुरुवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। इसके तहत बिना पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं दिया जाएगा। साथ ही BS-6 उत्सर्जन मानकों से कम इंजन वाले निजी वाहनों की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले का असर दिल्ली-एनसीआर से रोजाना राजधानी में आने-जाने वाले करीब 12 लाख वाहनों पर पड़ने की संभावना है।

दिल्ली सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के बाद गुरुवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर PUC जांच शुरू कर दी गई। बिना वैध सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन देने से इनकार किया जा रहा है। नियम के पालन के लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले निजी वाहनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा। अनुमान है कि नोएडा से 4 लाख से अधिक, गाजियाबाद से करीब 5.5 लाख और गुरुग्राम से लगभग 2 लाख वाहन रोजाना दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। हालांकि CNG, इलेक्ट्रिक वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य कर दिया गया है। प्राथमिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी, जबकि सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी छात्रों को ऑनलाइन या फिजिकल क्लास चुनने का विकल्प दिया गया है। सरकार का उद्देश्य सड़कों पर ट्रैफिक कम कर प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करना है।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह घना कोहरा और धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम दर्ज की गई। इसका असर सड़क यातायात के साथ-साथ हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। एयरलाइंस ने अगले कुछ दिनों में उड़ानों में देरी और रद्द होने की संभावना जताई है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है और अगले छह दिनों तक हालात गंभीर रहने का अनुमान है। सुप्रीम कोर्ट भी प्रदूषण को लेकर सख्ती दिखा चुका है और व्यावहारिक व प्रभावी उपायों पर जोर दे रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/strict-action-on-pollution-in-delhi-ban-on-fuel-without/article-40262

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.