पाकिस्तान: रमजान से पहले मस्जिद में बम ब्लास्ट, जुमे की नमाज के समय हुआ आत्मघाती हमला; 16 की मौत

JAGRAN DESK

पाकिस्तान के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (JUI-S) के प्रमुख मौलाना हमीद-उल-हक की भी मौत हो चुकी है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट हमीद-उल-हक को मारने के लिए किया गया है.

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-समी (JUI-S) के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई. वह पूर्व JUI-S प्रमुख और ‘तालिबान के जनक’ कहे जाने वाले मौलाना समीउल हक हक्कानी के बेटे थे.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौलाना हमीदुल हक हक्कानी नमाज के दौरान मस्जिद की पहली लाइन में ही मौजूद थे, जिससे संकेत मिलता है कि वे इस हमले के मुख्य निशाने पर थे. विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

निशाने पर था मौलाना हमीदुल हक हक्कानी

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जुल्फिकार हमीद ने पुष्टि की कि यह आत्मघाती हमला था और इसका निशाना मौलाना हमीदुल हक थे. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा के लिए कुख्यात है और इसे तालिबान नेताओं की शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है. इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

कौन था मौलाना हमीदुल हक हक्कानी

मौलाना हमीदुल हक सांसद भी रह चुका था. साल 2018 में अपने पिता मौलाना समीउल हक की हत्या के बाद वो जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-समी (JUI-S) के प्रमुख बना था. उसके पिता, मौलाना समीउल हक को फादर ऑफ तालिबान कहा जाता था और वह अफगान तालिबान के कट्टर समर्थक थे.

विवादो में रहती है ये मदरसा

साल 1947 में स्थापित, दारुल उलूम हक्कानिया पाकिस्तान के सबसे प्रभावशाली इस्लामी मदरसों में से एक है. इसे मौलाना समीउल हक के पिता, मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने स्थापित किया था. हालांकि, इस मदरसे का इतिहास विवादों से भरा रहा है. 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के कुछ संदिग्धों का इस मदरसे से संबंध होने की बात कही गई थी, लेकिन मदरसा प्रशासन ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया.

मदरसे का अफगान कनेक्शन

बीबीसी के मुताबिक इस मदरसे के पूर्व छात्र अफगान तालिबान के शीर्ष नेतृत्व में शामिल रहे हैं. इनमें तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी, अब्दुल लतीफ मंसूर, कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक मुल्ला जलालुद्दीन हक्कानी, और पूर्व ग्वांतानामो बे कैदी खैरुल्लाह खैरख्वा जैसे नाम शामिल हैं.

दारुल उलूम हक्कानिया लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान की राजनीति, कट्टरपंथी समूहों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बहस का केंद्र रहा है. मौलाना हमीदुल हक की मौत के बाद अब यह संस्थान फिर से सुर्खियों में आ गया है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Feb 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान: रमजान से पहले मस्जिद में बम ब्लास्ट, जुमे की नमाज के समय हुआ आत्मघाती हमला; 16 की मौत

JAGRAN DESK

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक आत्मघाती विस्फोट हुआ, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. इस हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-समी (JUI-S) के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी की भी मौत हो गई. वह पूर्व JUI-S प्रमुख और ‘तालिबान के जनक’ कहे जाने वाले मौलाना समीउल हक हक्कानी के बेटे थे.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौलाना हमीदुल हक हक्कानी नमाज के दौरान मस्जिद की पहली लाइन में ही मौजूद थे, जिससे संकेत मिलता है कि वे इस हमले के मुख्य निशाने पर थे. विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

निशाने पर था मौलाना हमीदुल हक हक्कानी

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जुल्फिकार हमीद ने पुष्टि की कि यह आत्मघाती हमला था और इसका निशाना मौलाना हमीदुल हक थे. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और विस्फोट के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा के लिए कुख्यात है और इसे तालिबान नेताओं की शिक्षा का प्रमुख केंद्र माना जाता है. इस हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

कौन था मौलाना हमीदुल हक हक्कानी

मौलाना हमीदुल हक सांसद भी रह चुका था. साल 2018 में अपने पिता मौलाना समीउल हक की हत्या के बाद वो जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-समी (JUI-S) के प्रमुख बना था. उसके पिता, मौलाना समीउल हक को फादर ऑफ तालिबान कहा जाता था और वह अफगान तालिबान के कट्टर समर्थक थे.

विवादो में रहती है ये मदरसा

साल 1947 में स्थापित, दारुल उलूम हक्कानिया पाकिस्तान के सबसे प्रभावशाली इस्लामी मदरसों में से एक है. इसे मौलाना समीउल हक के पिता, मौलाना अब्दुल हक हक्कानी ने स्थापित किया था. हालांकि, इस मदरसे का इतिहास विवादों से भरा रहा है. 2007 में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के कुछ संदिग्धों का इस मदरसे से संबंध होने की बात कही गई थी, लेकिन मदरसा प्रशासन ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया.

मदरसे का अफगान कनेक्शन

बीबीसी के मुताबिक इस मदरसे के पूर्व छात्र अफगान तालिबान के शीर्ष नेतृत्व में शामिल रहे हैं. इनमें तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी, अब्दुल लतीफ मंसूर, कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के संस्थापक मुल्ला जलालुद्दीन हक्कानी, और पूर्व ग्वांतानामो बे कैदी खैरुल्लाह खैरख्वा जैसे नाम शामिल हैं.

दारुल उलूम हक्कानिया लंबे समय से पाकिस्तान और अफगानिस्तान की राजनीति, कट्टरपंथी समूहों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बहस का केंद्र रहा है. मौलाना हमीदुल हक की मौत के बाद अब यह संस्थान फिर से सुर्खियों में आ गया है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/suicide-attack-occurred-during-the-prayer-of-bomb-blast-in/article-12118

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.