बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोक 10 राउंड फायरिंग की

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, हमले में ड्राइवर घायल, जांच में जुटी पुलिस

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब चंद्रनाथ रथ (42) कोलकाता से अपने घर मध्यमग्राम लौट रहे थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसमें हमलावरों ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ उस समय अपनी स्कॉर्पियो कार में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। गाड़ी में उनके साथ ड्राइवर बुद्धदेब बेरा और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। कोलकाता से लगभग 20 किलोमीटर दूर डोलतला और मध्यमग्राम के बीच अचानक एक कार ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए रास्ता रोक दिया। जैसे ही स्कॉर्पियो रुकी, उसी समय एक बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचा और उसने वाहन की बाईं तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 6 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस हमले में चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां लगीं, जिनमें से दो सीने को पार कर गईं और एक गोली पेट में लगी। वहीं ड्राइवर बुद्धदेब बेरा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद हमलावर मौके पर गाड़ी छोड़कर बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से वह कार जब्त कर ली है, जिससे स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था। जांच में सामने आया है कि कार पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि हमलावर पहले से पूरी तैयारी के साथ आए थे।

फोरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में एक और अहम बात सामने आई है। माना जा रहा है कि हमले में ग्लॉक 47X जैसी आधुनिक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस तरह के हथियार आम तौर पर संगठित अपराध या प्रशिक्षित शूटरों के पास ही देखे जाते हैं। घटना के तरीके को देखते हुए इसे किसी प्रोफेशनल साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। हमलावर बाइक पर हेलमेट पहनकर आए थे और बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे उनकी पहचान फिलहाल मुश्किल बनी हुई है।

इस वारदात के कुछ ही घंटे बाद बशीरहाट इलाके में एक और फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक स्तर पर भी माहौल गर्म हो गया है। सुवेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों से चंद्रनाथ रथ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और यह हमला 2 से 3 दिनों की रेकी के बाद किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि बिना जांच के किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद मध्यमग्राम और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2026 By Rohit.P

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, गाड़ी रोक 10 राउंड फायरिंग की

नेशनल डेस्क

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में बुधवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब चंद्रनाथ रथ (42) कोलकाता से अपने घर मध्यमग्राम लौट रहे थे। अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था और इसमें हमलावरों ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ उस समय अपनी स्कॉर्पियो कार में ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे थे। गाड़ी में उनके साथ ड्राइवर बुद्धदेब बेरा और एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। कोलकाता से लगभग 20 किलोमीटर दूर डोलतला और मध्यमग्राम के बीच अचानक एक कार ने उनकी गाड़ी का पीछा करते हुए रास्ता रोक दिया। जैसे ही स्कॉर्पियो रुकी, उसी समय एक बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचा और उसने वाहन की बाईं तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 6 से 10 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस हमले में चंद्रनाथ रथ को चार गोलियां लगीं, जिनमें से दो सीने को पार कर गईं और एक गोली पेट में लगी। वहीं ड्राइवर बुद्धदेब बेरा भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद हमलावर मौके पर गाड़ी छोड़कर बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रनाथ रथ को मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से वह कार जब्त कर ली है, जिससे स्कॉर्पियो का रास्ता रोका गया था। जांच में सामने आया है कि कार पर लगा नंबर प्लेट फर्जी था, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि हमलावर पहले से पूरी तैयारी के साथ आए थे।

फोरेंसिक टीम की शुरुआती जांच में एक और अहम बात सामने आई है। माना जा रहा है कि हमले में ग्लॉक 47X जैसी आधुनिक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस तरह के हथियार आम तौर पर संगठित अपराध या प्रशिक्षित शूटरों के पास ही देखे जाते हैं। घटना के तरीके को देखते हुए इसे किसी प्रोफेशनल साजिश का हिस्सा माना जा रहा है। हमलावर बाइक पर हेलमेट पहनकर आए थे और बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे उनकी पहचान फिलहाल मुश्किल बनी हुई है।

इस वारदात के कुछ ही घंटे बाद बशीरहाट इलाके में एक और फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता रोहित रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक स्तर पर भी माहौल गर्म हो गया है। सुवेंदु अधिकारी ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए कहा है कि पिछले कुछ दिनों से चंद्रनाथ रथ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी और यह हमला 2 से 3 दिनों की रेकी के बाद किया गया है।

वहीं दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है और इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। पार्टी का कहना है कि बिना जांच के किसी पर आरोप लगाना सही नहीं है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। इस घटना के बाद मध्यमग्राम और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/suvendu-adhikaris-father-shot-dead-in-bengal-police-investigation-underway/article-52824

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.