सीरिया में कभी भी विद्रोहियों का हो सकता है कब्जा, राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने की खबर, परिवार पहले से गायब

JAGRAN DESK

सीरिया में विद्रोहियों ने चार प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया है और अब राजधानी दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं। राष्ट्रपति बशर अल-असद का परिवार रूस भाग गया है। रूस असद को बचाने में अनिच्छुक है। अमेरिका ने गृहयुद्ध में हस्तक्षेप से इनकार किया है लेकिन ISIS को रोकने के लिए हर कदम उठाने को कहा है।

सीरिया में विद्रोहियों को लगातार जीत मिल रही है। अब विद्रोही राजधानी दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल-असद का परिवार देश छोड़ चुका है। उनकी पत्नी, बच्चे और उनके दो साले रूस चले गए हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक विद्रोही अब दमिश्क में बढ़ रहे हैं। विद्रोहियों की एक टीम दमिश्क में राष्ट्रपति के ठिकानों को खोज रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक असद एक प्लेन में सवार होकर एक अज्ञात लोकेशन पर चले गए हैं।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई सुरक्षा अधिकारियों और अरब अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि सीरिया के राष्ट्रपति की ब्रिटिश मूल की पत्नी अस्मा अल-असद पिछले सप्ताह अपने तीन बच्चों के साथ देश छोड़कर भाग गईं। असद इस समय सीरिया में हैं या नहीं इसका अभी पता नहीं चल पाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के एक करीबी सूत्र ने कहा कि रूस सीरियाई राष्ट्रपति को रेसक्यू करने का प्लान नहीं बना रहा है।

सीरिया की हार से खुश नहीं पुतिन

रूस हमेशा से सीरिया की मदद करता रहा है। लेकिन इस समय रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में है, जिस कारण पुतिन सीरिया को पहले की तरह मदद नहीं दे पा रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन स्पष्ट रूप से असद शासन के सैनिकों को अपने पोस्ट से भागता देख खुश नहीं हैं। सूत्र ने कहा, 'रूस के पास असद को बचाने की कोई योजना नहीं है और जब तक सीरियाई राष्ट्रपति की सेना अपने पोस्ट को छोड़ना जारी रखती है, तब तक कोई योजना बनती नहीं दिख रही है।'

एक ही दिन में चार शहरों पर कब्जा

सीरिया को शनिवार को एक ही दिन में चार शहर गंवाने पड़े हैं। दारा, कुनीत्रा, सुवेदा और होम्स अब विद्रोहियों के कब्जे में है। सीरिया के विद्रोही अब दमिश्क में घुसने लगे हैं। भारत, अमेरिका, रूस और पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को एडवायजरी जारी की है। उसने लोगों से जल्द से जल्द निकलने का आग्रह किया है। इसके अलावा लोगों को सीरिया की यात्रा से बचने को कहा है। अमेरिका ने कहा है कि वह सीरिया के युद्ध में नहीं कूदेगा। लेकिन ISIS को फिर उठने से रोकने के लिए सबकुछ करेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सीरिया में कभी भी विद्रोहियों का हो सकता है कब्जा, राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने की खबर, परिवार पहले से गायब

JAGRAN DESK

सीरिया में विद्रोहियों को लगातार जीत मिल रही है। अब विद्रोही राजधानी दमिश्क की ओर बढ़ रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति बशर अल-असद का परिवार देश छोड़ चुका है। उनकी पत्नी, बच्चे और उनके दो साले रूस चले गए हैं। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक विद्रोही अब दमिश्क में बढ़ रहे हैं। विद्रोहियों की एक टीम दमिश्क में राष्ट्रपति के ठिकानों को खोज रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक असद एक प्लेन में सवार होकर एक अज्ञात लोकेशन पर चले गए हैं।

शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई सुरक्षा अधिकारियों और अरब अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा गया कि सीरिया के राष्ट्रपति की ब्रिटिश मूल की पत्नी अस्मा अल-असद पिछले सप्ताह अपने तीन बच्चों के साथ देश छोड़कर भाग गईं। असद इस समय सीरिया में हैं या नहीं इसका अभी पता नहीं चल पाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन के एक करीबी सूत्र ने कहा कि रूस सीरियाई राष्ट्रपति को रेसक्यू करने का प्लान नहीं बना रहा है।

सीरिया की हार से खुश नहीं पुतिन

रूस हमेशा से सीरिया की मदद करता रहा है। लेकिन इस समय रूस यूक्रेन के साथ युद्ध में है, जिस कारण पुतिन सीरिया को पहले की तरह मदद नहीं दे पा रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन स्पष्ट रूप से असद शासन के सैनिकों को अपने पोस्ट से भागता देख खुश नहीं हैं। सूत्र ने कहा, 'रूस के पास असद को बचाने की कोई योजना नहीं है और जब तक सीरियाई राष्ट्रपति की सेना अपने पोस्ट को छोड़ना जारी रखती है, तब तक कोई योजना बनती नहीं दिख रही है।'

एक ही दिन में चार शहरों पर कब्जा

सीरिया को शनिवार को एक ही दिन में चार शहर गंवाने पड़े हैं। दारा, कुनीत्रा, सुवेदा और होम्स अब विद्रोहियों के कब्जे में है। सीरिया के विद्रोही अब दमिश्क में घुसने लगे हैं। भारत, अमेरिका, रूस और पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को एडवायजरी जारी की है। उसने लोगों से जल्द से जल्द निकलने का आग्रह किया है। इसके अलावा लोगों को सीरिया की यात्रा से बचने को कहा है। अमेरिका ने कहा है कि वह सीरिया के युद्ध में नहीं कूदेगा। लेकिन ISIS को फिर उठने से रोकने के लिए सबकुछ करेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/syria-may-be-captured-by-rebels-any-time-news-of/article-4957

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.