बजट से पहले आई खुशखबरी, सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानिए कितने घट गए हैं दाम

Business News

आम बजट से पहले देश के करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को 1 फरवरी से घटा दिया है।

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इससे पहले लोगों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गये हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती हुई है। इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1 अगस्त 2024 के बाद से अपरिवर्तित हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों जैसे- होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य पदार्थों की दुकानों, फूड स्टॉल और शादी-ब्याह में होता है।

कितने घट गए दाम?

इस बदलाव के बाद इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हो गई है। मुंबई में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1749.50 रुपये का मिल रहा है। यह पहले 1756 रुपये का मिल रहा था। वहीं, चेन्नई में यह एलपीजी सिलेंडर आज से 1959.50 रुपये में मिल रहा है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरों में काम आने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर आज भी पुराने दाम पर ही मिल रहा है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। उधर कोलकाता में यह रसोई गैस सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बजट से पहले आई खुशखबरी, सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, जानिए कितने घट गए हैं दाम

Business News

वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट आज पेश होने जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इससे पहले लोगों को बड़ी राहत मिली है। एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गये हैं। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह कटौती हुई है। इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 7 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1 अगस्त 2024 के बाद से अपरिवर्तित हैं। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक कार्यों जैसे- होटल, रेस्टोरेंट, खाद्य पदार्थों की दुकानों, फूड स्टॉल और शादी-ब्याह में होता है।

कितने घट गए दाम?

इस बदलाव के बाद इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 1797 रुपये हो गई है। यह पहले 1804 रुपये का मिल रहा था। कोलकाता में इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हो गई है। मुंबई में अब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1749.50 रुपये का मिल रहा है। यह पहले 1756 रुपये का मिल रहा था। वहीं, चेन्नई में यह एलपीजी सिलेंडर आज से 1959.50 रुपये में मिल रहा है।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरों में काम आने वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर आज भी पुराने दाम पर ही मिल रहा है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। लखनऊ में इस रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 840.50 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में इस सिलेंडर की कीमत 818.50 रुपये है। उधर कोलकाता में यह रसोई गैस सिलेंडर 829 रुपये में मिल रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/the-good-news-before-the-budget-has-become-cheaper-lpg/article-9092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.