विधानसभा में मंत्री कर रहे थे फोन पर बात, गुस्साए स्पीकर ने फोन जब्त करवाया

JAGRAN DESK

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. सदन में जब कांग्रेस विधायक अपनी बात रख रहे थे उसकी दौरान मंत्री हफीजुल हसन फोन पर बात करते हुए पकड़े गए. विधायक प्रदीप यादव ने उन्हें टोका, जिसके बाद स्पीकर ने मंत्री का फोन जब्त कर लिया. इससे पहले भी सदन में दो मंत्रियों के बीच झड़प हुई थी.

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज सत्र का 16वां दिन है. इस दौरान विधानसभा में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसके बादइ से ही उसकी ही चर्चा हो रही हैं. दरअसल मंत्री हफीजुल हसन सदन में ही फोन पर बात कर रहे थे . इस दौरान अपनी बात रख रहे विधायक ने प्रदीप यादव ने टोक दिया, जिसके बाद स्पीकर ने मंत्री का फोन जब्त कर लिया.

झारखंड विधानसभा के अंदर हर रोज अजीबो गरीब स्थिति देखने को मिल रही है, बीते दिन दो मंत्री आपस में भीड़ गए. वहीं आज सदन में मंत्री का फोन जब्त किया गया. यही कारण है कि झारखंड विधानसभा का सत्र चर्चा में बना हुआ है.

क्या हुआ विधानसभा में?

दरअसल आज सदन में अंदर कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव सवाल पूछ रहे थे, उसी दौरान मंत्री हाफिज़ूल अंसारी फोन पर बात कर रहे थे. मंत्री के फोन पर बात करने से विधायक प्रदीप यादव को सुनने में दिक्कत हो रही थी. प्रदीप यादव ने मंत्री को कहा कि आप फोन पर बात बंद करिये आपकी आवाज यहां तक आ रही है, सवाल-जवाब में परेशानी हो रही है.

उन्होंने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से की. जिसका परिणाम यह हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मार्शल के द्वारा मंत्री का फोन ही जब्त करवा दिया. विधानसभा के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जब ये वाकया हुआ उस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे

कौन हैं हफीजुल हसन अंसारी?

हफीजुल हसन अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से विधायक हैं, साल 2021 में पिता हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद वह उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे, राजनीति में आने से पहले हफीजुल सरकारी नौकरी किया करते थे. हफीजुल ने मधुपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह पटना चले गये. बीआईटी सिंदरी से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कुछ महने तक झारखंड राज्य खनिज निगम में सर्वेयर के रूप में काम किया है.

कल हुई थी 2 मंत्रियों की बहस

विधानसभा में शुक्रवार को पहली पाली के दौरान थोड़ी देर के लिए उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब राज्य सरकार के दो मंत्री सुदिव्य कुमार और इरफान अंसारी आपस में उलझ पड़े. इरफान अंसारी ने जहां सुदिव्य को बीच में फुदकते रहने का आरोप लगा दिया तो सुदिव्य ने भी जवाब में कहा कि सदन किसी की निजी संपत्ति नहीं होती है. सदन में इरफान और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बीच भी तकरार हुई.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2025 By दैनिक जागरण

विधानसभा में मंत्री कर रहे थे फोन पर बात, गुस्साए स्पीकर ने फोन जब्त करवाया

JAGRAN DESK

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. आज सत्र का 16वां दिन है. इस दौरान विधानसभा में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जिसके बादइ से ही उसकी ही चर्चा हो रही हैं. दरअसल मंत्री हफीजुल हसन सदन में ही फोन पर बात कर रहे थे . इस दौरान अपनी बात रख रहे विधायक ने प्रदीप यादव ने टोक दिया, जिसके बाद स्पीकर ने मंत्री का फोन जब्त कर लिया.

झारखंड विधानसभा के अंदर हर रोज अजीबो गरीब स्थिति देखने को मिल रही है, बीते दिन दो मंत्री आपस में भीड़ गए. वहीं आज सदन में मंत्री का फोन जब्त किया गया. यही कारण है कि झारखंड विधानसभा का सत्र चर्चा में बना हुआ है.

क्या हुआ विधानसभा में?

दरअसल आज सदन में अंदर कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव सवाल पूछ रहे थे, उसी दौरान मंत्री हाफिज़ूल अंसारी फोन पर बात कर रहे थे. मंत्री के फोन पर बात करने से विधायक प्रदीप यादव को सुनने में दिक्कत हो रही थी. प्रदीप यादव ने मंत्री को कहा कि आप फोन पर बात बंद करिये आपकी आवाज यहां तक आ रही है, सवाल-जवाब में परेशानी हो रही है.

उन्होंने इसकी शिकायत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से की. जिसका परिणाम यह हुआ कि विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने मार्शल के द्वारा मंत्री का फोन ही जब्त करवा दिया. विधानसभा के अंदर मोबाइल फोन को लेकर जब ये वाकया हुआ उस समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मौजूद थे

कौन हैं हफीजुल हसन अंसारी?

हफीजुल हसन अंसारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से विधायक हैं, साल 2021 में पिता हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद वह उपचुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे, राजनीति में आने से पहले हफीजुल सरकारी नौकरी किया करते थे. हफीजुल ने मधुपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय से मैट्रिक तक की पढ़ाई की है. इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह पटना चले गये. बीआईटी सिंदरी से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कुछ महने तक झारखंड राज्य खनिज निगम में सर्वेयर के रूप में काम किया है.

कल हुई थी 2 मंत्रियों की बहस

विधानसभा में शुक्रवार को पहली पाली के दौरान थोड़ी देर के लिए उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब राज्य सरकार के दो मंत्री सुदिव्य कुमार और इरफान अंसारी आपस में उलझ पड़े. इरफान अंसारी ने जहां सुदिव्य को बीच में फुदकते रहने का आरोप लगा दिया तो सुदिव्य ने भी जवाब में कहा कि सदन किसी की निजी संपत्ति नहीं होती है. सदन में इरफान और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के बीच भी तकरार हुई.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/the-minister-was-doing-the-phone-in-the-assembly-the/article-15013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.