‘जनता ने नई आवाज चुनी’ विजय के CM बनते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा संदेश

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

अभिनेता से नेता बने थलपति विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राहुल गांधी और खरगे ने नई सरकार को शुभकामनाएं दीं।

चेन्नई में रविवार को तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा दिन देखने को मिला, जब अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से चल रही सियासी चर्चाओं और जोड़तोड़ के बीच आखिरकार तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सरकार बना ली। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहां कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समारोह में पहुंचे और मंच पर विजय के साथ नजर आए। दोनों नेताओं की बातचीत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु ने एक नई पीढ़ी, नई आवाज और नई कल्पना को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। खरगे ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और तर्कसंगत सोच जैसे मूल्यों पर खड़ी रही है और उम्मीद है कि नई सरकार इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है और विजय के नेतृत्व से नई उम्मीदें जुड़ी हैं।

तमिलनाडु में करीब 70 साल बाद ऐसा मौका आया है जब गैर-द्रमुक और गैर-अन्ना द्रमुक दल सरकार बनाने में सफल हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। आखिरकार विजय को वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विधायकों का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। कांग्रेस ने भी चुनाव नतीजों के तुरंत बाद टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों से झूठे वादे नहीं करेगी और जमीन पर काम करने की कोशिश करेगी। विजय के मंत्रिमंडल में युवा चेहरों के साथ कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। समारोह में उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर और मां शोभा भी मौजूद रहे। अभिनेत्री तृषा समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंचीं। शपथ समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली और समर्थक विजय के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2026 By Rohit.P

‘जनता ने नई आवाज चुनी’ विजय के CM बनते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा संदेश

नेशनल डेस्क

चेन्नई में रविवार को तमिलनाडु की राजनीति का बड़ा दिन देखने को मिला, जब अभिनेता से नेता बने सी जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लंबे समय से चल रही सियासी चर्चाओं और जोड़तोड़ के बीच आखिरकार तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर सरकार बना ली। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में हुआ, जहां कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समारोह में पहुंचे और मंच पर विजय के साथ नजर आए। दोनों नेताओं की बातचीत और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को बधाई देते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि तमिलनाडु ने एक नई पीढ़ी, नई आवाज और नई कल्पना को चुना है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विजय राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समारोह की तस्वीरें भी साझा कीं। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। खरगे ने कहा कि तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय से आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और तर्कसंगत सोच जैसे मूल्यों पर खड़ी रही है और उम्मीद है कि नई सरकार इन्हीं आदर्शों के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है और विजय के नेतृत्व से नई उम्मीदें जुड़ी हैं।

तमिलनाडु में करीब 70 साल बाद ऐसा मौका आया है जब गैर-द्रमुक और गैर-अन्ना द्रमुक दल सरकार बनाने में सफल हुआ है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। आखिरकार विजय को वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के विधायकों का समर्थन मिल गया, जिसके बाद सरकार गठन का रास्ता साफ हुआ। कांग्रेस ने भी चुनाव नतीजों के तुरंत बाद टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था। शनिवार को राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया और रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह किसी राजनीतिक परिवार से नहीं आते और जनता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लोगों से झूठे वादे नहीं करेगी और जमीन पर काम करने की कोशिश करेगी। विजय के मंत्रिमंडल में युवा चेहरों के साथ कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी गई है। समारोह में उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर और मां शोभा भी मौजूद रहे। अभिनेत्री तृषा समेत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां भी कार्यक्रम में पहुंचीं। शपथ समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली और समर्थक विजय के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/the-public-chose-a-new-voice-rahul-gandhi-gave-a/article-53068

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.