फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व सबसे बड़ी यूनिट बनेगा ‘पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क’ नागपुर

JAGRAN DESK

पतंजलि द्वारा मिहान, नागपुर में स्थापित 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क' में संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने आज मिहान, नागपुर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए सर्वप्रथम नागपुर की धरा को प्रणाम करते हुए आगे कहा कि नागपुर की यह धरा अध्यात्म व क्रांति की धरा है। यह धरा देश व संविधान को मूर्त्त रूप प्रदान करने वाली है। अब इस धरा से पतंजलि की नवकृषि क्रांति के द्वारा देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएँगे। 
 
उन्होंने आगे बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है। इसे स्थापित करने पर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। हालाँकि इस प्लांट को प्रारंभ करने में बहुत से विघ्न-बाधाएँ रहीं, बीच में कोरोना काल भी रहा पर अंतत: वह दिन आ गया जिसकी प्रतिक्षा क्षेत्र के किसान वर्षों से कर रहे थे। आचार्य जी ने बताया कि इस प्लांट का विधिवत उद‌्घाटन माननीय सड़क परिवहन, राज्य मार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार श्री नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी रविवार 9 मार्च को करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि विदर्भ का नाम आते ही यहाँ के किसानों की आत्महत्याएँ व प्रताड़ित व दु:खी किसानों का चित्र स्वत: ही चित्रित हो जाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही इस चित्र को बदलने का कार्य मिहान के इस संतरा प्रोसेसिंग प्लांट से होगा, इसमें हमें आप सबका साथ व सहयोग चाहिए। इस पूरे क्षेत्र, किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत हम बदलकर रहेंगे, यह हमारा संकल्प है।
 
आचार्य जी ने बताया कि उक्त प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है। जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं। हमारा यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है। हमारा कार्य संतरे के छिलके से प्रारंभ होता है जिसमें हम संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल निकालते हैं। इसके लिए हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता। हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया। इस प्लांट को धरातल पर आपके सामने लाने में हमारा काफी समय व पुरुषार्थ लगा। 
 
आज इस क्षेत्र के प्रत्येक गांव का लगभग प्रत्येक किसान हमारे संपर्क में है, साथ ही कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हमारी दृष्टि में हैं। हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा स्थानीय किसानों को समृद्धशाली बनाने की है। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वप्न है कि स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर देश में मैनपॉवर स्किल तैयार की जाए, उसमें पतंजलि ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
 
आचार्य जी ने बताया कि उक्त प्लांट में आधुनिक मापदण्डों के आधार पर पूरा एडवांस सिस्टम है जिसमें पैकेजिंग लाइन, टैक्नोपैक से लेकर एडवांस रिसर्च लैब्स शामिल हैं। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता टॉप क्लास है, हमारे लिए पूरा विश्व बाजार खुला है। लेकिन हमारी प्राथमिकता देश के लोगों काे एक्सपोर्ट क्वालिटी के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रॉ-मैटिरियल की उपलब्धता के आधार पर यहाँ संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प तथा ऑनियन, टमाटो का पेस्ट भी बनाया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व सबसे बड़ी यूनिट बनेगा ‘पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क’ नागपुर

JAGRAN DESK

पतंजलि द्वारा मिहान, नागपुर में स्थापित 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क' में संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने आज मिहान, नागपुर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए सर्वप्रथम नागपुर की धरा को प्रणाम करते हुए आगे कहा कि नागपुर की यह धरा अध्यात्म व क्रांति की धरा है। यह धरा देश व संविधान को मूर्त्त रूप प्रदान करने वाली है। अब इस धरा से पतंजलि की नवकृषि क्रांति के द्वारा देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएँगे। 
 
उन्होंने आगे बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है। इसे स्थापित करने पर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। हालाँकि इस प्लांट को प्रारंभ करने में बहुत से विघ्न-बाधाएँ रहीं, बीच में कोरोना काल भी रहा पर अंतत: वह दिन आ गया जिसकी प्रतिक्षा क्षेत्र के किसान वर्षों से कर रहे थे। आचार्य जी ने बताया कि इस प्लांट का विधिवत उद‌्घाटन माननीय सड़क परिवहन, राज्य मार्ग व जहाजरानी मंत्री भारत सरकार श्री नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी रविवार 9 मार्च को करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि विदर्भ का नाम आते ही यहाँ के किसानों की आत्महत्याएँ व प्रताड़ित व दु:खी किसानों का चित्र स्वत: ही चित्रित हो जाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही इस चित्र को बदलने का कार्य मिहान के इस संतरा प्रोसेसिंग प्लांट से होगा, इसमें हमें आप सबका साथ व सहयोग चाहिए। इस पूरे क्षेत्र, किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत हम बदलकर रहेंगे, यह हमारा संकल्प है।
 
आचार्य जी ने बताया कि उक्त प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है। जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं। हमारा यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है। हमारा कार्य संतरे के छिलके से प्रारंभ होता है जिसमें हम संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल निकालते हैं। इसके लिए हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता। हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया। इस प्लांट को धरातल पर आपके सामने लाने में हमारा काफी समय व पुरुषार्थ लगा। 
 
आज इस क्षेत्र के प्रत्येक गांव का लगभग प्रत्येक किसान हमारे संपर्क में है, साथ ही कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हमारी दृष्टि में हैं। हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने तथा स्थानीय किसानों को समृद्धशाली बनाने की है। माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वप्न है कि स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर देश में मैनपॉवर स्किल तैयार की जाए, उसमें पतंजलि ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
 
आचार्य जी ने बताया कि उक्त प्लांट में आधुनिक मापदण्डों के आधार पर पूरा एडवांस सिस्टम है जिसमें पैकेजिंग लाइन, टैक्नोपैक से लेकर एडवांस रिसर्च लैब्स शामिल हैं। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता टॉप क्लास है, हमारे लिए पूरा विश्व बाजार खुला है। लेकिन हमारी प्राथमिकता देश के लोगों काे एक्सपोर्ट क्वालिटी के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रॉ-मैटिरियल की उपलब्धता के आधार पर यहाँ संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प तथा ऑनियन, टमाटो का पेस्ट भी बनाया जाएगा।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/the-single-point-of-food-processing-and-the-largest-unit/article-13103

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.