उत्तराखंड के चमोली में जली कार में मिला महिला का कंकाल, कर्नाटक नंबर का है वाहन

JAGRAN DESK

चमोली में जिस जली कार के अंदर मिला महिला का कंकाल, वो कार इसके नाम हैं रजिस्टर्ड, हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां ज्योतिर्मठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक कार जली हुई मिली है. जिसके अंदर से एक महिला का कंकाल (बुरी तरह से जला शव) भी मिला है. कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, ज्योतिर्मठ एसडीएम चंद्रशेखर, एसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई. वहीं, पुलिस ने कंकाल (शव) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कार से युवक और युवती घूमते आए थे नजर: जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती 5 अप्रैल की देर रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें तो बीती शनिवार को कर्नाटक राज्य से रजिस्टर्ड मारुति रिट्ज कार संख्या KA 01 AG 0590 में एक युवक और युवती सुभाई में घूमते हुए दिखाई दिए थे. शुक्रवार को भी यह कार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में लोगों को घूमती हुई दिखाई दी थी.

बेंगलुरु के संतोष कुमार के नाम रजिस्टर्ड है कार: पुलिस की मानें तो यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर 8, द्वितीय तल, ग्रीन फ्यूचर होटल, कृष्णयान पालया NGEF कस्तूरी नगर, बेंगलुरु (कर्नाटक) के नाम रजिस्टर्ड है, लेकिन देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कार में सवार महिला का कंकाल तो जली कार के अंदर दिखाई दे रहा है, लेकिन महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता है. ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं.

car number plate
कार की नंबर प्लेट (फोटो सोर्स- Police)
 
'ज्योतिर्मठ के चांचड़ी गांव में एक रिट्ज कार जली हुई मिली, जिसके अंदर एक महिला की लाश भी मिली. जिस पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की विशेष टीमें हर एंगल से जांच कर रही है. महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में पुलिस की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.' - सर्वेश पंवार, एसपी, चमोली

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

उत्तराखंड के चमोली में जली कार में मिला महिला का कंकाल, कर्नाटक नंबर का है वाहन

JAGRAN DESK

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां ज्योतिर्मठ में तपोवन के पास नीती-मलारी बॉर्डर रोड पर एक कार जली हुई मिली है. जिसके अंदर से एक महिला का कंकाल (बुरी तरह से जला शव) भी मिला है. कार के अंदर महिला का कंकाल मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं, ज्योतिर्मठ एसडीएम चंद्रशेखर, एसपी समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई. वहीं, पुलिस ने कंकाल (शव) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कार से युवक और युवती घूमते आए थे नजर: जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीती 5 अप्रैल की देर रात करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच की बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें तो बीती शनिवार को कर्नाटक राज्य से रजिस्टर्ड मारुति रिट्ज कार संख्या KA 01 AG 0590 में एक युवक और युवती सुभाई में घूमते हुए दिखाई दिए थे. शुक्रवार को भी यह कार ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) में लोगों को घूमती हुई दिखाई दी थी.

बेंगलुरु के संतोष कुमार के नाम रजिस्टर्ड है कार: पुलिस की मानें तो यह कार संतोष कुमार सेनापति निवासी डी नंबर 55, आर नंबर 8, द्वितीय तल, ग्रीन फ्यूचर होटल, कृष्णयान पालया NGEF कस्तूरी नगर, बेंगलुरु (कर्नाटक) के नाम रजिस्टर्ड है, लेकिन देर रात हुई घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. कार में सवार महिला का कंकाल तो जली कार के अंदर दिखाई दे रहा है, लेकिन महिला के साथ घूम रहा पुरुष लापता है. ऐसे में लोग हत्या की आशंका भी जता रहे हैं.

car number plate
कार की नंबर प्लेट (फोटो सोर्स- Police)
 
'ज्योतिर्मठ के चांचड़ी गांव में एक रिट्ज कार जली हुई मिली, जिसके अंदर एक महिला की लाश भी मिली. जिस पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है. शव का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की विशेष टीमें हर एंगल से जांच कर रही है. महिला के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में पुलिस की ओर से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.' - सर्वेश पंवार, एसपी, चमोली

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/the-skeleton-of-a-woman-found-in-a-car-burnt/article-16986

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.