'तिरंगा हमें हर हाल में जोड़कर रखता है', गणतंत्र दिवस के मौके पर बोले CM योगी

up

यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उनके अलावा राज्यपाल और अन्य विपक्षी पार्टी के नेताओं ने प्रदेश वासियों को शुभकामानएं दीं।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।

इस मौके पर हुए आयोजन में सीएम योगी ने कहा कि यह दिन हमारे के लिए गौरवशाली क्षण है। संविधान को देखने पर हम भारत की संस्कृति की गहराई और ऊंचाई का अंदाजा लगा सकते हैं। हर व्यक्ति संविधान के दायरे में रहकर काम करें और उसे अपने कर्तव्यों का भी एहसास हो। 

सीएम ने कहा कि जो व्यक्ति जहां भी जैसे काम कर रहा है वह काम यदि वह ईमानदारी से करेगा तो देश का विकास निश्चित है। यही संविधान की ताकत भी है। भारत ने समय के साथ-साथ लोकतंत्र में जो भी मजबूती पाई है वह संविधान की वजह से है। 

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर देश के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्ष की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2025 By दैनिक जागरण

'तिरंगा हमें हर हाल में जोड़कर रखता है', गणतंत्र दिवस के मौके पर बोले CM योगी

up

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस का पर्व हम सभी को एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का उत्सव है। हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों व कर्तव्यों का मार्गदर्शन करता है।

इस मौके पर हुए आयोजन में सीएम योगी ने कहा कि यह दिन हमारे के लिए गौरवशाली क्षण है। संविधान को देखने पर हम भारत की संस्कृति की गहराई और ऊंचाई का अंदाजा लगा सकते हैं। हर व्यक्ति संविधान के दायरे में रहकर काम करें और उसे अपने कर्तव्यों का भी एहसास हो। 

सीएम ने कहा कि जो व्यक्ति जहां भी जैसे काम कर रहा है वह काम यदि वह ईमानदारी से करेगा तो देश का विकास निश्चित है। यही संविधान की ताकत भी है। भारत ने समय के साथ-साथ लोकतंत्र में जो भी मजबूती पाई है वह संविधान की वजह से है। 

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग व बलिदान का स्मरण कराने के साथ हमें संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। इस गणतंत्र दिवस पर देश के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। न्याय, समता और बन्धुता के मूल भाव के साथ हमारे संविधान ने 75 वर्ष की अपनी यात्रा को शानदार तरीके से तय किया है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/the-tricolor-keeps-us-in-any-case-cm-yogi-said/article-8552

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.