- Hindi News
- देश विदेश
- दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा
दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, अगले तीन दिनों तक आंधी-तूफान के साथ बरसेंगे बदरा
JAGRAN DESK
दिल्ली में गुरुवार को हुई फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें आंधी-तूफान की भी संभावना है. बुधवार को दिल्ली में इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रहा, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, बारिश से तापमान में गिरावट आएगी. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब श्रेणी में रहा.
दिल्ली में गुरुवार की सुबह फुहारों ने मौसम सुहाना बना दिया है. एनसीआर में कई जगह हल्की बारिश हुई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही अनुमान जताया था कि राजधानी में गुरुवार से अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. विभाग के मुताबिक गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.
दिल्ली में बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा. इस दिन अब तक का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा. यह 27 फरवरी 2023 को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के जितना है. जबकि फरवरी 2024 में अधिकतम तापमान इससे थोड़ा कम 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
7 दिनों का पूर्वानुमान
राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.9 डिग्री अधिक है. दिल्ली में बुधवार को आर्द्रता का स्तर 86 प्रतिशत से 59 प्रतिशत के बीच रहा. राजधानी में बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 247 दर्ज किया गया.
7 दिनों का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है. 27 फरवरी से बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है. यानी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में करीब 6 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है.
दो दिनों में 8 डिग्री कम होगा तापमान
26 फरवरी को दर्ज अधिकतम तापमान 32 डिग्री से गिरकर 48 घंटे में 24 डिग्री पर आने की संभावना है. हालांकि, 4 मार्च तक इसमें 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. यानी अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए