फिर शर्मसार बंगाल! Kiss Day मनाने गई थी लड़की, बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने ही किया गैंगरेप

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक छात्रा के साथ दोस्तों द्वारा गैंगरेप का मामला तूल पकड़ने लगा है. भाजपा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शनिवार को आसनसोल में प्रदर्शन किया.

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत नर्सिंग बांध इलाके की रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कॉलेज छात्रा अपने मामा के तीन बेटियों के साथ 13 फरवरी को बांकुड़ा जिले के बिहारी नाथ टेम्पल घूमने के बहाने गई थी, जहां छात्रा का प्रेमी भी अपने तीन दोस्तों के साथ पहले से ही पहुंचा हुआ था.

आरोप है कि छात्रा अपनी बहनों के साथ बिहारी नाथ टेम्पल घूमने के बहाने किस डे मनाने गई थी, जहां उन्होंने एक लॉज भी पहले से बुककर कर रखा था. बाद में छात्रा के परिजनों ने 13 फरवरी को देर रात ही आसनसोल के महिला थाना मे छात्रा के साथ गैंग रेप होने की शिकायत की.

शिकायत में इस्माइल प्रेम नगर के रहने वाले रोहित राय, चंदन यादव, अभिषेक बर्णवाल, और आकाश बिन्द को आरोपी बनाया गया है. थाने में शिकायत के बाद पीड़ित परिवार पीड़ित छात्रा की बेहतर इलाज के लिये दुर्गापुर ईएसआई अस्पताल लेकर चले गए, जहां छात्रा की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. ऐसे मे सही समय पर आरोपियों के ऊपर कार्रवाई नही होने के कारण आरोपी फरार होने मे कामयाब हो गए.

देर में थाने में मामला दर्ज करने का आरोप

वहीं, पुलिस ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन मामले को संज्ञान मे लिया और महिला थाने मे मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई.

आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता से मिलने की मांग को लेकर भाजपा के दो विधायक अस्पताल से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करने उतर गए. एक तरफ जहां दुर्गापुर के ईएसआई अस्पताल मे पीड़िता से मिलने भाजपा विधायक लखन घरुई पहुंच गए और जब उनको पीड़िता से अस्पताल मे मिलने नहीं दिया गया तो वह अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने लगे.

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन

वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल आसनसोल भगत सिंह मोड़ स्थित पुलिस लाइन के सामने प्रदर्शन करने लगी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. इससे पुलिस और भाजपा विधायकों के बीच कहासुनी भी हुई.

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल मे हर रोज रेप की घटना हो रही है. आसनसोल हीरापुर थाना अंतर्गत नर्सिंग बांध इलाके की रहने वाली छात्रा के साथ भी गैंग रेप हुई है, जब थाना मे घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस अधिकारीयों से पूछा जा रहा है तो पुलिस अधिकारी विधायक से झूठ बोल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस बालू का पैसा, कोयला का पैसा, गाय का पैसा वसूलने मे लगी है. उनको आसनसोल मे घटी इतनी बड़ी घटना की जानकारी नहीं है, तो अखिरकार इनको क्या जानकारी है, उन्होने यह भी कहा कि महिला थाना ने मामला दर्ज किया है पर गिरफ्तारी एक भी नहीं हुई है, ऐसे में पुलिस यह बताए कि वह आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करेगी, तभी वह सड़क खाली करेंगे अन्यथा उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

फिर शर्मसार बंगाल! Kiss Day मनाने गई थी लड़की, बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने ही किया गैंगरेप

JAGRAN DESK

पश्चिम बंगाल के आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत नर्सिंग बांध इलाके की रहने वाली एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कॉलेज छात्रा अपने मामा के तीन बेटियों के साथ 13 फरवरी को बांकुड़ा जिले के बिहारी नाथ टेम्पल घूमने के बहाने गई थी, जहां छात्रा का प्रेमी भी अपने तीन दोस्तों के साथ पहले से ही पहुंचा हुआ था.

आरोप है कि छात्रा अपनी बहनों के साथ बिहारी नाथ टेम्पल घूमने के बहाने किस डे मनाने गई थी, जहां उन्होंने एक लॉज भी पहले से बुककर कर रखा था. बाद में छात्रा के परिजनों ने 13 फरवरी को देर रात ही आसनसोल के महिला थाना मे छात्रा के साथ गैंग रेप होने की शिकायत की.

शिकायत में इस्माइल प्रेम नगर के रहने वाले रोहित राय, चंदन यादव, अभिषेक बर्णवाल, और आकाश बिन्द को आरोपी बनाया गया है. थाने में शिकायत के बाद पीड़ित परिवार पीड़ित छात्रा की बेहतर इलाज के लिये दुर्गापुर ईएसआई अस्पताल लेकर चले गए, जहां छात्रा की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. ऐसे मे सही समय पर आरोपियों के ऊपर कार्रवाई नही होने के कारण आरोपी फरार होने मे कामयाब हो गए.

देर में थाने में मामला दर्ज करने का आरोप

वहीं, पुलिस ने 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन मामले को संज्ञान मे लिया और महिला थाने मे मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी. 48 घंटे बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई.

आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़िता से मिलने की मांग को लेकर भाजपा के दो विधायक अस्पताल से लेकर सड़क तक प्रदर्शन करने उतर गए. एक तरफ जहां दुर्गापुर के ईएसआई अस्पताल मे पीड़िता से मिलने भाजपा विधायक लखन घरुई पहुंच गए और जब उनको पीड़िता से अस्पताल मे मिलने नहीं दिया गया तो वह अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करने लगे.

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन

वहीं दूसरी ओर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल आसनसोल भगत सिंह मोड़ स्थित पुलिस लाइन के सामने प्रदर्शन करने लगी और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. इससे पुलिस और भाजपा विधायकों के बीच कहासुनी भी हुई.

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल मे हर रोज रेप की घटना हो रही है. आसनसोल हीरापुर थाना अंतर्गत नर्सिंग बांध इलाके की रहने वाली छात्रा के साथ भी गैंग रेप हुई है, जब थाना मे घटना की जानकारी लेने के लिए पुलिस अधिकारीयों से पूछा जा रहा है तो पुलिस अधिकारी विधायक से झूठ बोल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस बालू का पैसा, कोयला का पैसा, गाय का पैसा वसूलने मे लगी है. उनको आसनसोल मे घटी इतनी बड़ी घटना की जानकारी नहीं है, तो अखिरकार इनको क्या जानकारी है, उन्होने यह भी कहा कि महिला थाना ने मामला दर्ज किया है पर गिरफ्तारी एक भी नहीं हुई है, ऐसे में पुलिस यह बताए कि वह आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करेगी, तभी वह सड़क खाली करेंगे अन्यथा उनका यह आंदोलन जारी रहेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/then-the-girls-boyfriends-friends-went-to-celebrate-the-shameful/article-10306

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.