EVM में धांधली का लगा था आरोप, अब बैलेट पेपर से दोबारा हो रहा 'चुनाव'

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र चुनाव में ईवीए पर उठे सवालों के बीच राज्य के एक गांव में आज दोबारा वोटिंग हो रही है. वह भी यह वोटिंग ईवीएम से नहीं बल्कि बैलट पेपर से हो रही है.

महाराष्ट्र चुनाव में ईवीएम में धांधली के लगे आरोपों के बीच राज्य के एक गांव में मंगलवार को दोबारा वोटिंग होने जा रही है. यहां के वोटर्स आज ईवीएम मशीन पर नहीं बल्कि बैलेट पेपर से वोट डालेंगे. यह गांव सोलापुर जिले के मालीशिरास तहसील के मरकाडवाड़ी है. यहां के लोगों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया था लेकिन, उनके वोट पार्टी उम्मीदवार को नहीं मिले. इसको लेकर लोगों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने पांच दिसंबर तक के लिए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया.

द हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक गांव के लोग खुद मतदान करवा रहे हैं. अखबार से बातचीत में एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि संविधान के मुताबिक चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम है. यह कुछ नहीं बल्कि एक तरह का मॉक एक्सरसाइज है.

मालसीरास एक विधानसभा सीट है. इसी के तहत मरकाडवाडी गांव आता है. इस सीट से एनसीपी शरद गुट के उम्मीदवार उत्तमराव जांकर को जीत मिली है. वह 13147 वोटों से जीते हैं. लेकिन, उनका कहना है कि इस गांव में उनके अपने लोग रहते हैं. गांव में करीब 1900 वोट हैं. इसमें से बीजेपी को 1003 वोट मिले हैं, जबकि उन्हें केवल 843 वोट मिले हैं.

गांव वालों का कहना है कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि इस गांव से जांकर को लीड न मिले. यहां का जाति समीकरण भी जांकर के पक्ष में है. जाकर डांगर समुदाय से आते हैं. यह गांव भी डांगर बहुल है. पिछले दिनों यहां के लोगों ने तहसीलदार ऑफिस पर प्रदर्शन किया था और दोबारा चुनाव कराने का अनुरोध किया था.

हालांकि ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहां कर्फ्यू लगाया गया है. गांव में 50 के करीब पुलिसकर्मी तैनात हैं. विधायक उत्तम जांकर का कहना है कि दोबारा वोटिंग से वे केवल इस बात की जांच कर रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई या नहीं. आखिर हमारे वोट कहां चले गए. वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोगों ने उनके उम्मीदवार को वोट दिया है. हमारे उम्मीदवार ने यहां फंड लाया और उसके आधार पर लोगों ने उनको वोट दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Dec 2024 By दैनिक जागरण

EVM में धांधली का लगा था आरोप, अब बैलेट पेपर से दोबारा हो रहा 'चुनाव'

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र चुनाव में ईवीएम में धांधली के लगे आरोपों के बीच राज्य के एक गांव में मंगलवार को दोबारा वोटिंग होने जा रही है. यहां के वोटर्स आज ईवीएम मशीन पर नहीं बल्कि बैलेट पेपर से वोट डालेंगे. यह गांव सोलापुर जिले के मालीशिरास तहसील के मरकाडवाड़ी है. यहां के लोगों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी को वोट दिया था लेकिन, उनके वोट पार्टी उम्मीदवार को नहीं मिले. इसको लेकर लोगों ने खूब विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने पांच दिसंबर तक के लिए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया.

द हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक गांव के लोग खुद मतदान करवा रहे हैं. अखबार से बातचीत में एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि संविधान के मुताबिक चुनाव करवाना चुनाव आयोग का काम है. यह कुछ नहीं बल्कि एक तरह का मॉक एक्सरसाइज है.

मालसीरास एक विधानसभा सीट है. इसी के तहत मरकाडवाडी गांव आता है. इस सीट से एनसीपी शरद गुट के उम्मीदवार उत्तमराव जांकर को जीत मिली है. वह 13147 वोटों से जीते हैं. लेकिन, उनका कहना है कि इस गांव में उनके अपने लोग रहते हैं. गांव में करीब 1900 वोट हैं. इसमें से बीजेपी को 1003 वोट मिले हैं, जबकि उन्हें केवल 843 वोट मिले हैं.

गांव वालों का कहना है कि ऐसा हो ही नहीं सकता कि इस गांव से जांकर को लीड न मिले. यहां का जाति समीकरण भी जांकर के पक्ष में है. जाकर डांगर समुदाय से आते हैं. यह गांव भी डांगर बहुल है. पिछले दिनों यहां के लोगों ने तहसीलदार ऑफिस पर प्रदर्शन किया था और दोबारा चुनाव कराने का अनुरोध किया था.

हालांकि ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए वहां कर्फ्यू लगाया गया है. गांव में 50 के करीब पुलिसकर्मी तैनात हैं. विधायक उत्तम जांकर का कहना है कि दोबारा वोटिंग से वे केवल इस बात की जांच कर रहे हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई या नहीं. आखिर हमारे वोट कहां चले गए. वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोगों ने उनके उम्मीदवार को वोट दिया है. हमारे उम्मीदवार ने यहां फंड लाया और उसके आधार पर लोगों ने उनको वोट दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/there-was-an-allegation-of-rigging-in-evm-now-elections/article-4663

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.