- Hindi News
- देश विदेश
- भूकंप के सैकड़ों झटकों से हिला दुनिया का यह देश, इमरजेंसी लागू, एक सप्ताह से लगातार आ रहे झटके, लोग
भूकंप के सैकड़ों झटकों से हिला दुनिया का यह देश, इमरजेंसी लागू, एक सप्ताह से लगातार आ रहे झटके, लोग घरों से भागे
JAGRAN DESK
हालात ऐसे हुए कि सरकार को वहां इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। इस रिसॉर्ट द्वीप पर पिछले पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों भूकंप आए। दहशत में आए लोग घर छोड़कर भागने लगे हैं।
ग्रीस का रिसॉर्ट द्वीप सेंटोरिनी को भूकंप के झटकों ने झकझोर कर रख दिया है। हालात ऐसे हुए कि सरकार को वहां इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी। इस रिसॉर्ट द्वीप पर पिछले पिछले एक सप्ताह में सैकड़ों भूकंप आए। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। ग्रीस सरकार ने 5.2 की तीव्रता वाला बड़ा भूकंप का झटका महसूस होने के बाद इमरजेंसी घोषित की है। नागरिक सुरक्षा मंत्रालय की इस घोषणा से अधिकारियों को राज्य के संसाधनों तक तेजी से पहुंच मिलेगी।
31 दिसंबर से ही आ रहे झटके
31 जनवरी से ही ग्रीस का सेंटोरिनी द्वीप भूकंप के झटकों की मार झेल रहा है। भूकंप की गतिविधियां दिन ब दिन बढ़ती चली गईं। इसके बाद बुधवार देर रात यहां 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। लगातार हो रही भूकंपीय गतिविधियों से लोग परेशान हो उठे। अंत में सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी। सरकार के प्रवक्ता पावलोस मारिनकिस ने पुष्टि की कि द्वीप की सहायता के लिए पहले से ही कई इमरजेंसी सर्विस जुटाई गई हैं।
दहशत में लोग, बड़ी संख्या में पलायन
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग, पुलिस, तट रक्षक, सशस्त्र बल और इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज ने अतिरिक्त कर्मियों और विशेष उपकरणों के साथ सेंटोरिनी और आसपास के द्वीपों तक तुरंत मदद पहुंचाई गई। कम से कम नुकसान होने के बावजूद, भूकंप के झटकों से परेशान होकर लोग इस द्वीप से पलायन कर रहे हैं। पलायन करनेवालों में अधिकांश लोग बोट द्वारा ग्रीक की मुख्य भूमि पर चले गए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए