- Hindi News
- देश विदेश
- महिलाओं को घर बैठे हजारों रुपये देगी ये सरकारी स्कीम, जानिए इसके बारे में सबकुछ
महिलाओं को घर बैठे हजारों रुपये देगी ये सरकारी स्कीम, जानिए इसके बारे में सबकुछ
Business News
9 दिसंबर, 2024 से एलआईसी की बीमा सखी योजना शुरू हो रही है. बीमा सखी योजना में महिलाओं को बीमा से जुड़े काम के लिए सक्षम बनाया जाएगा. इसके तहत महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी और कुछ पैसे भी मिलेंगे.
केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना ला रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (9 दिसंबर) को अपनी हरियाणा यात्रा के दौरान ‘बीमा सखी योजना’ को लॉन्च करेंगे. इस योजना के जरिए सरकार की कोशिश महिलाओं के सशक्त बनाना और फाइनेंशियल इंक्लूजन को आगे बढ़ाना है.
पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ‘बीमा सखी योजना’ भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की एक पहल है. इस योजना को पानीपत में लॉन्च किया जाएगा. ‘बीमा सखी योजना’ के जरिए 10वीं पास कर चुकी 18 से 70 साल की उम्र की महिलाओं के सशक्तीकरण को बल मिलेगा.”
3 सालों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग और वजीफा
बयान में आगे कहा गया कि इस योजना के तहत फाइनेंशियल लिटरेसी और बीमा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को पहले 3 सालों के लिए स्पेशल ट्रेनिंग और वजीफा दिया जाएगा.
LIC एजेंट से लेकर डेवलपमेंट ऑफिसर बनने का मौका
ट्रेनिंग के बाद महिलाएं एलआईसी एजेंट के रूप में काम कर सकती हैं और ग्रेजुएट बीमा सखियों को एलआईसी में डेवलपमेंट ऑफिसर की भूमिका में काम करने का भी अवसर मिलेगा. प्रधानमंत्री मोदी भावी बीमा सखियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे.
मिलेंगे 7 हजार महीने तक
इस योजना की शुरुआत में महिलाओं को हर महीने 7 हजार रुपये दिए जाएंगे. तो वहीं दूसरे साल में यह राशि 6000 रुपये कर दी जाएगी और तीसरे साल में 5000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे. वहीं जो बीमा सखी अपने टारगेट पूरा करेंगी, उन्हें अलग से कमीशन भी दिया जाएगा. योजना के पहले फेज में 35 हजार महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर रोजगार दिया जाएगा. बाद में 50 हजार और महिलाओं को योजना में लाभ दिया जाएगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए