बिना फीस पढ़ाई और 27 लाख रुपये का स्टाइपेंड, ऑस्ट्रेलिया की ये टॉप यूनिवर्सिटी दे रही है PG-PhD करने सुनहरा मौका ऑफर

नेशनल डेस्क

By Rohit.P
On

मेलबर्न यूनिवर्सिटी की ऑस्ट्रेलिया स्कॉलरशिप में फीस माफी, ₹27 लाख स्टाइपेंड और पीजी-पीएचडी के लिए फुल फंडिंग का बड़ा मौका। आवेदन 31 अक्टूबर तक।

Australia Scholarships: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। खासकर रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे छात्रों के लिए ये जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटीज, जिनमें मेलबर्न की प्रमुख यूनिवर्सिटी भी शामिल है, अब ग्रेजुएट रिसर्च के लिए टैलेंटेड छात्रों को स्कॉलरशिप ऑफर कर रही हैं। इसी सिलसिले में मेलबर्न यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिपकी घोषणा की है, जिसके तहत पीजी और पीएचडी स्तर के छात्रों को पूरी तरह से फंडेड सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब हैन फीस की चिंता, न रहने-खाने का भारी खर्च, और साथ में अच्छा खासा स्टाइपेंड भी।

यह स्कॉलरशिप मेलबर्न रिसर्च स्कॉलरशिपऔर रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम (RTP) के तहत दी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग 600 स्कॉलरशिप का एक बड़ा पूल तैयार किया गया है, जिससे चयन की संभावना भी बढ़ जाती है। हालांकि, प्रतियोगिता फिर भी कड़ी रहने वाली है। इसमें मास्टर्स बाय रिसर्च और पीएचडी दोनों तरह के कोर्स शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अलग से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है; यूनिवर्सिटी में एडमिशन के समय ही उम्मीदवारों पर ऑटोमैटिक विचार किया जाता है। यदि कोई छात्र एडमिशन ऑफर लेटर हासिल कर लेता है, तो उसके अकादमिक रिकॉर्ड और रिसर्च क्षमता के आधार पर स्कॉलरशिप तय की जाती है।

इस योजना के तहत छात्रों को लगभग 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस से छूट मिलती है। इसके साथ ही हर साल करीब 39,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 27 लाख रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है, जिससे रहने और रोजमर्रा के खर्च पूरे किए जा सकें। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कुल आर्थिक सहायता 1,35,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक पहुंच सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 92 लाख रुपये के आसपास बैठती है। इसके अलावा 3,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का रिलोकेशन ग्रांट भी दिया जाता है ताकि भारत से छात्रों को मेलबर्न में सेटल होने में मदद मिले। हेल्थ इंश्योरेंस यानी OSHC भी इसमें शामिल है, जो विदेशी छात्रों के लिए जरूरी होता है।

बताया जा रहा है कि यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस, इकोनॉमिक्स, साइंस, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर, डिजाइन, सोशल साइंसेज, लॉ, हेल्थ और आर्ट्स जैसे क्षेत्रों में रिसर्च करना चाहते हैं। मेलबर्न यूनिवर्सिटी को QS वर्ल्ड रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल किया जाता है, यहाँ रिसर्च की सुविधाएं और लैब्स काफी एडवांस मानी जाती हैं। चयन पूरी तरह अकादमिक मेरिट पर आधारित होगा, यानी आपके मार्क्स, रिसर्च पोटेंशियल, पब्लिकेशन, और कभी-कभी वर्क एक्सपीरियंस भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है, जिसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 May 2026 By Rohit.P

बिना फीस पढ़ाई और 27 लाख रुपये का स्टाइपेंड, ऑस्ट्रेलिया की ये टॉप यूनिवर्सिटी दे रही है PG-PhD करने सुनहरा मौका ऑफर

नेशनल डेस्क

Australia Scholarships: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। खासकर रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाने का सोच रहे छात्रों के लिए ये जानकारी काफी महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटीज, जिनमें मेलबर्न की प्रमुख यूनिवर्सिटी भी शामिल है, अब ग्रेजुएट रिसर्च के लिए टैलेंटेड छात्रों को स्कॉलरशिप ऑफर कर रही हैं। इसी सिलसिले में मेलबर्न यूनिवर्सिटी ने ग्रेजुएट रिसर्च स्कॉलरशिपकी घोषणा की है, जिसके तहत पीजी और पीएचडी स्तर के छात्रों को पूरी तरह से फंडेड सपोर्ट मिलेगा। इसका मतलब हैन फीस की चिंता, न रहने-खाने का भारी खर्च, और साथ में अच्छा खासा स्टाइपेंड भी।

यह स्कॉलरशिप मेलबर्न रिसर्च स्कॉलरशिपऔर रिसर्च ट्रेनिंग प्रोग्राम (RTP) के तहत दी जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग 600 स्कॉलरशिप का एक बड़ा पूल तैयार किया गया है, जिससे चयन की संभावना भी बढ़ जाती है। हालांकि, प्रतियोगिता फिर भी कड़ी रहने वाली है। इसमें मास्टर्स बाय रिसर्च और पीएचडी दोनों तरह के कोर्स शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि अलग से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है; यूनिवर्सिटी में एडमिशन के समय ही उम्मीदवारों पर ऑटोमैटिक विचार किया जाता है। यदि कोई छात्र एडमिशन ऑफर लेटर हासिल कर लेता है, तो उसके अकादमिक रिकॉर्ड और रिसर्च क्षमता के आधार पर स्कॉलरशिप तय की जाती है।

इस योजना के तहत छात्रों को लगभग 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस से छूट मिलती है। इसके साथ ही हर साल करीब 39,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 27 लाख रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाता है, जिससे रहने और रोजमर्रा के खर्च पूरे किए जा सकें। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कुल आर्थिक सहायता 1,35,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक पहुंच सकती है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 92 लाख रुपये के आसपास बैठती है। इसके अलावा 3,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का रिलोकेशन ग्रांट भी दिया जाता है ताकि भारत से छात्रों को मेलबर्न में सेटल होने में मदद मिले। हेल्थ इंश्योरेंस यानी OSHC भी इसमें शामिल है, जो विदेशी छात्रों के लिए जरूरी होता है।

बताया जा रहा है कि यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, बिजनेस, इकोनॉमिक्स, साइंस, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर, डिजाइन, सोशल साइंसेज, लॉ, हेल्थ और आर्ट्स जैसे क्षेत्रों में रिसर्च करना चाहते हैं। मेलबर्न यूनिवर्सिटी को QS वर्ल्ड रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल किया जाता है, यहाँ रिसर्च की सुविधाएं और लैब्स काफी एडवांस मानी जाती हैं। चयन पूरी तरह अकादमिक मेरिट पर आधारित होगा, यानी आपके मार्क्स, रिसर्च पोटेंशियल, पब्लिकेशन, और कभी-कभी वर्क एक्सपीरियंस भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर है, जिसके बाद चयन प्रक्रिया शुरू होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/this-top-university-of-australia-is-offering-a-golden-opportunity/article-53505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.