दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे

JAGRAN DESK

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा मेल मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया है और पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। डीपीएस आर के पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया है। फायर और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है। सुबह 7 बजे बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई है। इस समय तक बच्चे स्कूल पहुंच गए थे। ऐसे में उन्हें वापस घर भेजा गया। इस साल स्कूल, अस्पताल और प्लेन में बम होने के कई झूठे मेल आए हैं। अधिकतर मौकों पर ये धमकी भरे मेल या फोन कॉल झूठे साबित हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरती जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में तकरीबन 11:30 से 12 बजे के बीच बम की धमकी वाला मेल आया था। सुबह जब स्कूल प्रशासन ने मेल चेक किया उससे बाद पुलिस को सूचना दी और बच्चों की एहतियातन छुट्टी कर दी गई। करीब 40 स्कूलों को ये धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। अभी फिलहाल कई टीमें स्कूल के अंदर छानबीन में लगी हुई है, जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

की गई 30 हजार डॉलर की मांग

मेल में लिखा है,"मैंने इमारत के अंदर कई बम (लेड एजाइड) लगाए। मैंने इमारत के अंदर कई बम (लेड एजाइड) लगाए। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। यह इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगा, लेकिन बमों के विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। आप सभी को पीड़ा और अंग खोने का हक है। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।"

इससे पहले भी मिली धमकी

इसी साल मई के महीने में कम से कम 60 स्कूलों में बम होने के धमकी भरे मेल आए थे। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। हालांकि, जांच में कोई भी बम नहीं मिला था या किसी भी तरह से बच्चों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के स्कूलों को ये मेल मिले थे। इस साल प्लेन में बम होने की कई झूठी धमकियां मिली हैं। इनकी वजह से फ्लाइट प्रभावित हुईं और एयरलाइन को नुकसान हुआ है।

विदेशी सर्वर वीपीएन के जरिए आते हैं मेल

मेल के जरिए बम की झूठी धमकी देने वाले अपराधी वीपीएन और विदेशी सर्वर का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारियों की परेशानी बढ़ जाती है। वीपीएन की मदद से भेजे गए मेल का एड्रेस नहीं पता चलता। ऐसे में मेल किसने भेजा है और कहां से भेजा है। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं, विदेशी सर्वर में भारतीय एजेंसियां नहीं जांच कर सकती है। ऐसे में उन्हें संबंधित देश के अधिकारियों से बात करनी पड़ती है। इसमें समय लगता है और कई बार जानकारी नहीं भी मिल पाती है। इसी का फायदा उठाकर अपराधी धमकी भरे मेल करते रहते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को वापस भेजा, फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचे

JAGRAN DESK

दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी मेल के जरिए दी गई है। डीपीएस आर के पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल में बम की धमकी मिलने के बाद स्कूलों ने बच्चों को वापस भेज दिया है। फायर और पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है। सुबह 7 बजे बम की धमकी के बारे में जानकारी दी गई है। इस समय तक बच्चे स्कूल पहुंच गए थे। ऐसे में उन्हें वापस घर भेजा गया। इस साल स्कूल, अस्पताल और प्लेन में बम होने के कई झूठे मेल आए हैं। अधिकतर मौकों पर ये धमकी भरे मेल या फोन कॉल झूठे साबित हुए हैं, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सावधानी बरती जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात में तकरीबन 11:30 से 12 बजे के बीच बम की धमकी वाला मेल आया था। सुबह जब स्कूल प्रशासन ने मेल चेक किया उससे बाद पुलिस को सूचना दी और बच्चों की एहतियातन छुट्टी कर दी गई। करीब 40 स्कूलों को ये धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। अभी फिलहाल कई टीमें स्कूल के अंदर छानबीन में लगी हुई है, जांच में अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, पुलिस तलाश में जुटी हुई है।

की गई 30 हजार डॉलर की मांग

मेल में लिखा है,"मैंने इमारत के अंदर कई बम (लेड एजाइड) लगाए। मैंने इमारत के अंदर कई बम (लेड एजाइड) लगाए। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह से छिपे हुए हैं। यह इमारत को बहुत अधिक नुकसान नहीं पहुंचाएगा, लेकिन बमों के विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। आप सभी को पीड़ा और अंग खोने का हक है। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा।"

इससे पहले भी मिली धमकी

इसी साल मई के महीने में कम से कम 60 स्कूलों में बम होने के धमकी भरे मेल आए थे। स्कूल प्रशासन ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। हालांकि, जांच में कोई भी बम नहीं मिला था या किसी भी तरह से बच्चों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था। पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के स्कूलों को ये मेल मिले थे। इस साल प्लेन में बम होने की कई झूठी धमकियां मिली हैं। इनकी वजह से फ्लाइट प्रभावित हुईं और एयरलाइन को नुकसान हुआ है।

विदेशी सर्वर वीपीएन के जरिए आते हैं मेल

मेल के जरिए बम की झूठी धमकी देने वाले अपराधी वीपीएन और विदेशी सर्वर का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारियों की परेशानी बढ़ जाती है। वीपीएन की मदद से भेजे गए मेल का एड्रेस नहीं पता चलता। ऐसे में मेल किसने भेजा है और कहां से भेजा है। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं, विदेशी सर्वर में भारतीय एजेंसियां नहीं जांच कर सकती है। ऐसे में उन्हें संबंधित देश के अधिकारियों से बात करनी पड़ती है। इसमें समय लगता है और कई बार जानकारी नहीं भी मिल पाती है। इसी का फायदा उठाकर अपराधी धमकी भरे मेल करते रहते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/threat-of-bombing-many-schools-in-delhi-children-sent-back/article-5005

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.