- Hindi News
- देश विदेश
- UCC के बाद भी रुड़की में दूसरी शादी की धमकी! वायरल ऑडियो से खुली पति की करतूत
UCC के बाद भी रुड़की में दूसरी शादी की धमकी! वायरल ऑडियो से खुली पति की करतूत
रुड़की, उत्तराखंड
By दैनिक जागरण
On
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद जहां एक ओर कड़े कानून की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने न केवल अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कीं, बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए दूसरी शादी करने की तैयारी में भी जुटा है। पीड़िता अब अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।
रुड़की की रहने वाली कायनात ने अपने पति शंकी की हैवानियत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की तस्वीरों के बाद अब कायनात ने मीडिया के सामने कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं। इसमें मारपीट के फोटो, वीडियो और वो ऑडियो रिकॉर्डिंग्स भी शामिल हैं, जो शंकी की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शंकी दूसरी शादी करने की फिराक में है। वो मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए कायनात को व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात महिला की फोटो भेजता है, जो दुल्हन के लिबास में सजी हुई है। कायनात को अंदेशा है कि उसके पति ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्द ही निकाह करने वाला है।
6 साल की मासूम बच्ची का चेहरा और बेबस मां
दुखद पहलू यह है कि इस विवाद के चलते कायनात और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची अब सड़क पर आ गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति न केवल उसे टॉर्चर करता है, बल्कि एक वायरल ऑडियो में वो कानून का मजाक उड़ाते हुए लिव-इन रिलेशनशिप और दूसरी शादी करने की बात खुलेआम कह रहा है।
पीड़िता ने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जब प्रदेश में UCC लागू है, तो मेरा पति दूसरी शादी की हिम्मत कैसे कर रहा है? मुझे और मेरी बच्ची को बेसहारा कर दिया गया है। मैं चाहती हूँ कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले और दोषी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि देवभूमि में UCC के दौर में इस पीड़ित महिला को न्याय कब मिलता है और क्या पुलिस उस 'हवान' पति पर नकेल कस पाती है जो कानून को अपनी जेब में लेकर चलने का दावा कर रहा है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2026 By दैनिक जागरण
UCC के बाद भी रुड़की में दूसरी शादी की धमकी! वायरल ऑडियो से खुली पति की करतूत
रुड़की, उत्तराखंड
उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू होने के बाद जहां एक ओर कड़े कानून की बात हो रही है, वहीं दूसरी ओर रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने न केवल अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हदें पार कीं, बल्कि कानून को ठेंगा दिखाते हुए दूसरी शादी करने की तैयारी में भी जुटा है। पीड़िता अब अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है।
रुड़की की रहने वाली कायनात ने अपने पति शंकी की हैवानियत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई मारपीट की तस्वीरों के बाद अब कायनात ने मीडिया के सामने कई पुख्ता सबूत पेश किए हैं। इसमें मारपीट के फोटो, वीडियो और वो ऑडियो रिकॉर्डिंग्स भी शामिल हैं, जो शंकी की क्रूरता की गवाही दे रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शंकी दूसरी शादी करने की फिराक में है। वो मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के लिए कायनात को व्हाट्सएप पर किसी अज्ञात महिला की फोटो भेजता है, जो दुल्हन के लिबास में सजी हुई है। कायनात को अंदेशा है कि उसके पति ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्द ही निकाह करने वाला है।
6 साल की मासूम बच्ची का चेहरा और बेबस मां
दुखद पहलू यह है कि इस विवाद के चलते कायनात और उसकी 6 साल की मासूम बच्ची अब सड़क पर आ गए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति न केवल उसे टॉर्चर करता है, बल्कि एक वायरल ऑडियो में वो कानून का मजाक उड़ाते हुए लिव-इन रिलेशनशिप और दूसरी शादी करने की बात खुलेआम कह रहा है।
पीड़िता ने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि जब प्रदेश में UCC लागू है, तो मेरा पति दूसरी शादी की हिम्मत कैसे कर रहा है? मुझे और मेरी बच्ची को बेसहारा कर दिया गया है। मैं चाहती हूँ कि सरकार इस मामले का संज्ञान ले और दोषी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
फिलहाल पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि देवभूमि में UCC के दौर में इस पीड़ित महिला को न्याय कब मिलता है और क्या पुलिस उस 'हवान' पति पर नकेल कस पाती है जो कानून को अपनी जेब में लेकर चलने का दावा कर रहा है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/threat-of-second-marriage-in-roorkee-even-after-ucc-husbands/article-52464
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.