उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे तीन-तीन छोटे पुल, मुख्यमंत्री ने की PWD की परियोजनाओं की समीक्षा

Jagran Desk

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन लघु सेतुओं का निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त और संकरे सेतुओं को नए सेतुओं से बदलने और सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ने के निर्देश भी दिए हैं।

IMG-20241105-WA0015मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन लघु सेतुओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त व संकरे सेतुओं के स्थान पर नए सेतु बनाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी धर्मों व संप्रदाय व पंथों के धार्मिक व पौराणिक पर्यटन स्थलों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ा जाए। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परियोजनाओं में गड़बड़ी होने पर जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सोमवार को अपने सरकारी निवास पर लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की। 

विकास का लाभ सभी जिलों को मिले

विभागीय मंत्री होने के नाते उन्होंने कहा कि समझौते का पालन न करने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाए। विकास कार्यों का लाभ सभी 75 जिलों को मिलना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा पर बन रहे मैत्री द्वारों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख जिला मार्गों को कम से कम दो लेन व अन्य जिला मार्गों को डेढ़ लेन तक चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने क्षतिग्रस्त सेतुओं को तत्काल सही कराने व दीर्घ सेतुओं के निर्माण के लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मंगवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ठेका लेने वाली कंपनी को ही निर्माण की मंजूरी दी जाए। उन्होंने सभी पूरे हो चुके कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराने के निर्देश भी दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय तहसील व ब्लाक मुख्यालय योजना के तहत सभी तहसीलों व ब्लाकों को कम से कम दो लेन मार्गों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देवरिया-बरहज मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराने को कहा है। सड़क निर्माण के कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को न कटने की सलाह दी है।

औद्योगिक क्षेत्रों को चार लेन मार्गों से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास विभाग, एमएसएमई एवं जैव ऊर्जा विभाग द्वारा डिफेंस कारिडोर, औद्योगिक लॉजिस्टिक्स पार्क, औद्योगिक क्षेत्र और प्लेज पार्क योजना के तहत विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्रों को चार लेन मार्गों से जोड़ने को कहा है। साथ ही कहा कि सभी विधानसभाओं के प्रमुख जिला मार्गों को सात मीटर चौड़ा एवं अन्य जिला मार्गों को 5.50 मीटर चौड़ा किया जाए। निर्माण के समय इसका विशेष ध्यान रखा जाए। 

मुख्यमंत्री ने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) व रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) से जुड़े प्रस्तावों को तत्काल केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सड़कों का निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। लगभग 6,000 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण एफडीआर तकनीक से कराने को कहा है।

शहरों में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए बनाए जाएंगे बाईपास

मुख्यमंत्री ने शहरों की घनी आबादी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास, रिंगरोड व फ्लाईओवरों के निर्माण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बाईपास व फ्लाईओवरों के निर्माण का प्रस्ताव शहर व कस्बे की आबादी एवं प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए।

250 लोगों की आबादी वाले गांवों के लिए बनेंगे संपर्क मार्ग

मुख्यमंत्री ने 250 लोगों की आबादी वाले गांवों को भी संपर्क मार्गों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसे गांव जिसकी आबादी 250 से अधिक हो तथा मार्ग की लंबाई एक किलोमीटर या उससे अधिक हो, उन्हें एकल संपर्क मार्गों से जोड़ा जाए। इसी प्रकार 250 से अधिक आबादी वाले दो गांवों के बीच में भी संपर्क मार्गों को निर्माण करवाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Nov 2024 By दैनिक जागरण

उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे तीन-तीन छोटे पुल, मुख्यमंत्री ने की PWD की परियोजनाओं की समीक्षा

Jagran Desk

IMG-20241105-WA0015मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तीन-तीन लघु सेतुओं का निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि शहरी क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त व संकरे सेतुओं के स्थान पर नए सेतु बनाए जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी धर्मों व संप्रदाय व पंथों के धार्मिक व पौराणिक पर्यटन स्थलों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ा जाए। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परियोजनाओं में गड़बड़ी होने पर जेई से लेकर चीफ इंजीनियर तक की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने सोमवार को अपने सरकारी निवास पर लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा की। 

विकास का लाभ सभी जिलों को मिले

विभागीय मंत्री होने के नाते उन्होंने कहा कि समझौते का पालन न करने वाली कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जाए। विकास कार्यों का लाभ सभी 75 जिलों को मिलना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा पर बन रहे मैत्री द्वारों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख जिला मार्गों को कम से कम दो लेन व अन्य जिला मार्गों को डेढ़ लेन तक चौड़ा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने क्षतिग्रस्त सेतुओं को तत्काल सही कराने व दीर्घ सेतुओं के निर्माण के लिए सभी जिलों से प्रस्ताव मंगवाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ठेका लेने वाली कंपनी को ही निर्माण की मंजूरी दी जाए। उन्होंने सभी पूरे हो चुके कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराने के निर्देश भी दिए हैं। 

मुख्यमंत्री ने दीन दयाल उपाध्याय तहसील व ब्लाक मुख्यालय योजना के तहत सभी तहसीलों व ब्लाकों को कम से कम दो लेन मार्गों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने देवरिया-बरहज मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराने को कहा है। सड़क निर्माण के कार्यों में पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों को न कटने की सलाह दी है।

औद्योगिक क्षेत्रों को चार लेन मार्गों से जोड़ें

मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास विभाग, एमएसएमई एवं जैव ऊर्जा विभाग द्वारा डिफेंस कारिडोर, औद्योगिक लॉजिस्टिक्स पार्क, औद्योगिक क्षेत्र और प्लेज पार्क योजना के तहत विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्रों को चार लेन मार्गों से जोड़ने को कहा है। साथ ही कहा कि सभी विधानसभाओं के प्रमुख जिला मार्गों को सात मीटर चौड़ा एवं अन्य जिला मार्गों को 5.50 मीटर चौड़ा किया जाए। निर्माण के समय इसका विशेष ध्यान रखा जाए। 

मुख्यमंत्री ने रेल ओवरब्रिज (आरओबी) व रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) से जुड़े प्रस्तावों को तत्काल केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की सड़कों का निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों पर गड्ढे नहीं होने चाहिए। लगभग 6,000 किलोमीटर सड़कों का पुनर्निर्माण एफडीआर तकनीक से कराने को कहा है।

शहरों में जाम की समस्या समाप्त करने के लिए बनाए जाएंगे बाईपास

मुख्यमंत्री ने शहरों की घनी आबादी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए बाईपास, रिंगरोड व फ्लाईओवरों के निर्माण पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बाईपास व फ्लाईओवरों के निर्माण का प्रस्ताव शहर व कस्बे की आबादी एवं प्राथमिकता के आधार पर तैयार किया जाए।

250 लोगों की आबादी वाले गांवों के लिए बनेंगे संपर्क मार्ग

मुख्यमंत्री ने 250 लोगों की आबादी वाले गांवों को भी संपर्क मार्गों से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसे गांव जिसकी आबादी 250 से अधिक हो तथा मार्ग की लंबाई एक किलोमीटर या उससे अधिक हो, उन्हें एकल संपर्क मार्गों से जोड़ा जाए। इसी प्रकार 250 से अधिक आबादी वाले दो गांवों के बीच में भी संपर्क मार्गों को निर्माण करवाने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/three-small-bridges-will-be-built-in-every-assembly-constituency/article-2841

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.