आज PM मोदी 11 बजे संगम में करेंगे पवित्र स्नान, प्रयागराज में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद वह संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करेंगे। वह करीब 11 बजे नरेंद्र मोदी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद प्रधानमंत्री मोदी संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का संगम दौरा करीब 2 घंटे का है। सुबह 11 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक का वक्त पीएम मोदी के लिए आरक्षित है। महाकुंभ में मोदी के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां कल से ही शुरू हो चुकी है। संगम घाट से लेकर प्रयागराज की सड़कों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू हो चुका है।

PMO ने दी जानकारी

महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री ने आज की तिथि क्यों चुनी, क्या है मान्यता?

पीएम मोदी आज माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। हिंदू पंचांग की मानें तो 5 फरवरी माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तप, ध्यान और साधना को बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग तप, ध्यान और स्नान करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसके अलावा, यह दिन को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत के दौरान भीष्म पितामह को बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी। माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

ये है आज का पूरा कार्यक्रम-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
  • करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी और सीएम योगी अरेल घाट पहुंचेंगे। अरेल घाट पर खास बोट से पीएम संगम में स्नान के लिए जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे पीएम मोदी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और संगम घाट पर संगम आरती भी करेंगे।
  • प्रधानमंत्री इस बीच सीएम योगी के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करेंगे।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे मोदी वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट आएंगे। प्रधानमंत्री का संगम दौरा करीब डेढ़ से 2 घंटे का रहेगा।

महाकुंभ के आयोजन से पहले की थी गंगा आरती

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी। प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी वह आए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

आज PM मोदी 11 बजे संगम में करेंगे पवित्र स्नान, प्रयागराज में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करेंगे। वह करीब 11 बजे नरेंद्र मोदी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान के बाद प्रधानमंत्री मोदी संगम तट पर ही गंगा की पूजा कर देशवासियों की कुशलता की कामना करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी का संगम दौरा करीब 2 घंटे का है। सुबह 11 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक का वक्त पीएम मोदी के लिए आरक्षित है। महाकुंभ में मोदी के दौरे को लेकर विशेष तैयारियां कल से ही शुरू हो चुकी है। संगम घाट से लेकर प्रयागराज की सड़कों पर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू हो चुका है।

PMO ने दी जानकारी

महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ और यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। पीएमओ ने कहा कि महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है, जो दुनिया भर के भक्तों को आकर्षित करता है। पीएमओ ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने तीर्थ स्थलों पर बुनियादी ढांचे और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार सक्रिय कदम उठाए हैं।

प्रधानमंत्री ने आज की तिथि क्यों चुनी, क्या है मान्यता?

पीएम मोदी आज माघ महीने की अष्टमी तिथि पर पुण्य काल में पवित्र त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। हिंदू पंचांग की मानें तो 5 फरवरी माघ मास की गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन तप, ध्यान और साधना को बेहद फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जो लोग तप, ध्यान और स्नान करते हैं उनके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। इसके अलावा, यह दिन को भीष्माष्टमी के रूप में भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, महाभारत के दौरान भीष्म पितामह को बाणों की शय्या पर लेटे हुए सूर्य के उत्तरायण होने और शुक्ल पक्ष की प्रतीक्षा की थी। माघ मास की अष्टमी तिथि पर उन्होंने श्रीकृष्ण की उपस्थिति में अपने प्राण त्यागे, जिसके बाद उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।

ये है आज का पूरा कार्यक्रम-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
  • करीब 10 बजकर 45 मिनट पर पीएम मोदी और सीएम योगी अरेल घाट पहुंचेंगे। अरेल घाट पर खास बोट से पीएम संगम में स्नान के लिए जाएंगे।
  • सुबह 11 बजे पीएम मोदी संगम में पवित्र स्नान करेंगे और संगम घाट पर संगम आरती भी करेंगे।
  • प्रधानमंत्री इस बीच सीएम योगी के साथ महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा करेंगे।
  • दोपहर करीब 12.30 बजे मोदी वायुसेना के विमान से प्रयागराज से लौट आएंगे। प्रधानमंत्री का संगम दौरा करीब डेढ़ से 2 घंटे का रहेगा।

महाकुंभ के आयोजन से पहले की थी गंगा आरती

प्रधानमंत्री ने महाकुंभ के पहले 13 दिसंबर 2024 को संगम तट पर गंगा की आरती और पूजा कर इस महाआयोजन के सकुशल संपन्न होने की मंगलकामना की थी। प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए संपर्क, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के लिए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया था। वर्ष 2019 के कुंभ के शुरू और बाद में भी वह आए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/today-mahakumbh-will-go-to-mahakumbh/article-9468

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.