आज दिल्लीवालों को नए साल के तोहफे देंगे PM मोदी, यूं खुलने वाली है हजारों लोगों की किस्मत

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी निवासियों के लिए 1675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को चाबियां सौंपेंगे, इसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हजारों दिल्लीवासियों को नए साल का तोहफा देंगे। पीएम दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत झुग्गियों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे। इसके बाद करीब 12 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां भी सौंपेंगे।

25 लाख रुपये आई है एक फ्लैट की लागत

बता दें कि नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना को पूर्ण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ परिवेश  प्रदान करना है। सरकार द्वारा फ्लैट के निर्माण पर खर्च किए गए प्रत्येक 25 लाख रुपये के लिए पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से भी कम भुगतान करते हैं, जिसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र योगदान और 5 साल के रखरखाव के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं। प्रधानमंत्री दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (WTC) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (GPRA) टाइप-II क्वार्टर का भी उद्घाटन करेंगे।

जानें, नौरोजी नगर के प्रोजेक्ट में क्या है खास

बता दें कि नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक कमर्शियल टावरों से बदलकर इस इलाके का कायाकल्‍प कर दिया है। इससे उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फ़ीट प्रीमियम कमर्शियल जगह उपलब्‍ध हुई है। इस प्रोजेक्ट में हरित भवन कार्यप्रणालियों को शामिल किया गया है, जिसमें शून्य-निर्वहन अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली (Rainwater Harvesting System) जैसे प्रावधान शामिल हैं। सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं, जिनमें 2500 से अधिक आवासीय इकाइयां हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं और जगह का अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया है।

वीर सावरकर कॉलेज का शिलान्यास करेंगे मोदी

पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका में CBSE के एक नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस बिल्डिंग में ऑफिस, ऑडिटोरियम, उन्नत डेटा सेंटर, और जल प्रबंधन प्रणाली जैसी सुविधाएं होंगी। यह इमारत पर्यावरण के अनुकूल तरीके से बनाई गई है और इसे भारतीय हरित भवन परिषद (IGBC) के प्लेटिनम रेटिंग के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दिल्ली यूनिवर्सिटी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 3 नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इनमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में एक नया अकादमिक ब्लॉक, द्वारका के पश्चिमी परिसर में एक और अकादमिक ब्लॉक, और नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का नया भवन शामिल है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आज दिल्लीवालों को नए साल के तोहफे देंगे PM मोदी, यूं खुलने वाली है हजारों लोगों की किस्मत

JAGRAN DESK

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हजारों दिल्लीवासियों को नए साल का तोहफा देंगे। पीएम दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली के अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना के अंतर्गत झुग्गियों के निवासियों के लिए नवनिर्मित फ्लैटों का दौरा करेंगे। इसके बाद करीब 12 बजकर 45 मिनट पर प्रधानमंत्री दिल्ली में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली के अशोक विहार में झुग्गी बस्तियों के निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे और पात्र लाभार्थियों को स्वाभिमान अपार्टमेंट की चाबियां भी सौंपेंगे।

25 लाख रुपये आई है एक फ्लैट की लागत

बता दें कि नवनिर्मित फ्लैटों के उद्घाटन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना को पूर्ण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट का मकसद दिल्ली में झुग्गी बस्तियों के निवासियों को उचित सुख-सुविधाओं से सुसज्जित बेहतर और स्वस्थ परिवेश  प्रदान करना है। सरकार द्वारा फ्लैट के निर्माण पर खर्च किए गए प्रत्येक 25 लाख रुपये के लिए पात्र लाभार्थी कुल राशि का 7 प्रतिशत से भी कम भुगतान करते हैं, जिसमें 1.42 लाख रुपये का नाममात्र योगदान और 5 साल के रखरखाव के लिए 30,000 रुपये शामिल हैं। प्रधानमंत्री दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (WTC) और सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास (GPRA) टाइप-II क्वार्टर का भी उद्घाटन करेंगे।

जानें, नौरोजी नगर के प्रोजेक्ट में क्या है खास

बता दें कि नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर ने 600 से ज्यादा जीर्ण-शीर्ण क्वार्टरों को अत्याधुनिक कमर्शियल टावरों से बदलकर इस इलाके का कायाकल्‍प कर दिया है। इससे उन्नत सुविधाओं के साथ लगभग 34 लाख वर्ग फ़ीट प्रीमियम कमर्शियल जगह उपलब्‍ध हुई है। इस प्रोजेक्ट में हरित भवन कार्यप्रणालियों को शामिल किया गया है, जिसमें शून्य-निर्वहन अवधारणा, सौर ऊर्जा उत्पादन और वर्षा जल संचयन प्रणाली (Rainwater Harvesting System) जैसे प्रावधान शामिल हैं। सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-II क्वार्टर में 28 टावर शामिल हैं, जिनमें 2500 से अधिक आवासीय इकाइयां हैं, जिनमें आधुनिक सुविधाओं और जगह का अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया है।

वीर सावरकर कॉलेज का शिलान्यास करेंगे मोदी

पीएम मोदी दिल्ली के द्वारका में CBSE के एक नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन करेंगे, जिस पर लगभग 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस बिल्डिंग में ऑफिस, ऑडिटोरियम, उन्नत डेटा सेंटर, और जल प्रबंधन प्रणाली जैसी सुविधाएं होंगी। यह इमारत पर्यावरण के अनुकूल तरीके से बनाई गई है और इसे भारतीय हरित भवन परिषद (IGBC) के प्लेटिनम रेटिंग के मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री दिल्ली यूनिवर्सिटी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 3 नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इनमें पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में एक नया अकादमिक ब्लॉक, द्वारका के पश्चिमी परिसर में एक और अकादमिक ब्लॉक, और नजफगढ़ के रोशनपुरा में वीर सावरकर कॉलेज का नया भवन शामिल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/today-pm-modi-will-give-new-year-gifts-to-the/article-6859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.