आज दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी खुशखबरी, खाते में आएंगे 2500 रुपये?

JAGRAN DESK

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. दिल्ली की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आने हैं. मगर सवाल यह है कि क्या आज उनके खाते में 2500 रुपये क्रेडिट होंगे?

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. दिल्ली की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आने हैं. मगर सवाल यह है कि क्या आज उनके खाते में 2500 रुपये क्रेडिट होंगे? दरअसल, सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें महिला सम्मान योजना के ऐलान पर चर्चा होगी. बैठक की अध्यक्षता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी.

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर गाइडलाइन जारी किया जा सकता है. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में इस योजना का ऐलान संभव है. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे.

आज जारी होगी 2500 रुपये की पहली किस्त

महिला दिवस पर आज बीपीएल महिलाओं को महिला सम्मान की पहली किस्त मिलेगी. दिल्ली की रेखा सरकार आज 2500 रुपये की पहली किस्त जारी कर सकती है. महिला सम्मान योजना में फिलहाल केवल बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को शामिल किया जा रहा है. इसके बाद इसमें और भी जरुरतमंद महिलाओं को शामिल किया जा सकता है.

आतिशी ने कल CM रेखा को लिखी थी चिट्ठी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कल यानी शुक्रवार को इस बाबत सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी थी. इसमें दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वादा किया था महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे. महिला दिवस में बस अब एक दिन बाकी है. मुझे उम्मीद है कल दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में 2500 रुपये उनके खाते में आने का मैसेज आएगा.

किसको मिलेगा इस योजना का लाभ

अब बात करते हैं आखिर इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा? सूत्रों के मुताबिक, इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं एलिजिबल होंगी, जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं हो और जो टैक्स नहीं चुकाती हैं. इसके अलावा उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वो किसी भी सरकारी नौकरी और सरकार की किसी और वित्तीय सहायता योजनाओं की लाभार्थी न हों.

पिछले हफ्ते बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद हर आर्थिक रूप से गरीब महिला को 2500 रुपये देने की पूरी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी.

महिला सम्मान योजना के लिए क्राइटेरिया

  • आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक हो
  • महिला सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मचारी न हो
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे या EWS कैटेगरी में आती हो
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक न हो
  • महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
  • महिला पहले से किसी अन्य योजना का लाभ न उठा रही हो

महिला सम्मान योजना को लेकर AAP हमलावर

महिला सम्मान योजना को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली की रेखा सरकार पर लगातार हमलावर है. पिछले दिनों आप कार्यकर्ताओं ने ईटीओ रेड लाइट पर प्रदर्शन किया था. ईटीओ रेड लाइट के फ्लाई ओवर पर पोस्टर लगाया गया. पोस्टर में लिखा था- 3 दिन बाकी, महिलाओं को सम्मान कब देगी सरकार, महिलाओं के खाते में 2500 रुपए भेजने में 3 दिन बाकी, आप कार्यकर्ताओं के जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने पोस्टर को तुरंत हटा दिया.

किन किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अगर आप महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी क्राइटेरिया को पूरा करती हैं तो आपको इसका लाभ उठाने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी.

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली की निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • BPL कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आय का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

आज दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी खुशखबरी, खाते में आएंगे 2500 रुपये?

JAGRAN DESK

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है. दिल्ली की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आने हैं. मगर सवाल यह है कि क्या आज उनके खाते में 2500 रुपये क्रेडिट होंगे? दरअसल, सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें महिला सम्मान योजना के ऐलान पर चर्चा होगी. बैठक की अध्यक्षता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी.

दिल्ली कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर गाइडलाइन जारी किया जा सकता है. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में इस योजना का ऐलान संभव है. इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे.

आज जारी होगी 2500 रुपये की पहली किस्त

महिला दिवस पर आज बीपीएल महिलाओं को महिला सम्मान की पहली किस्त मिलेगी. दिल्ली की रेखा सरकार आज 2500 रुपये की पहली किस्त जारी कर सकती है. महिला सम्मान योजना में फिलहाल केवल बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को शामिल किया जा रहा है. इसके बाद इसमें और भी जरुरतमंद महिलाओं को शामिल किया जा सकता है.

आतिशी ने कल CM रेखा को लिखी थी चिट्ठी

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने कल यानी शुक्रवार को इस बाबत सीएम रेखा गुप्ता को चिट्ठी लिखी थी. इसमें दिल्ली की पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने वादा किया था महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2500 आएंगे. महिला दिवस में बस अब एक दिन बाकी है. मुझे उम्मीद है कल दिल्ली की महिलाओं के मोबाइल में 2500 रुपये उनके खाते में आने का मैसेज आएगा.

किसको मिलेगा इस योजना का लाभ

अब बात करते हैं आखिर इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा? सूत्रों के मुताबिक, इस योजना के लिए केवल वही महिलाएं एलिजिबल होंगी, जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं हो और जो टैक्स नहीं चुकाती हैं. इसके अलावा उनकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए और वो किसी भी सरकारी नौकरी और सरकार की किसी और वित्तीय सहायता योजनाओं की लाभार्थी न हों.

पिछले हफ्ते बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरू होगा और पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके बाद हर आर्थिक रूप से गरीब महिला को 2500 रुपये देने की पूरी प्रक्रिया डेढ़ महीने में पूरी हो जाएगी.

महिला सम्मान योजना के लिए क्राइटेरिया

  • आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक हो
  • महिला सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मचारी न हो
  • महिला गरीबी रेखा से नीचे या EWS कैटेगरी में आती हो
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक न हो
  • महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
  • महिला पहले से किसी अन्य योजना का लाभ न उठा रही हो

महिला सम्मान योजना को लेकर AAP हमलावर

महिला सम्मान योजना को लेकर आम आदमी पार्टी दिल्ली की रेखा सरकार पर लगातार हमलावर है. पिछले दिनों आप कार्यकर्ताओं ने ईटीओ रेड लाइट पर प्रदर्शन किया था. ईटीओ रेड लाइट के फ्लाई ओवर पर पोस्टर लगाया गया. पोस्टर में लिखा था- 3 दिन बाकी, महिलाओं को सम्मान कब देगी सरकार, महिलाओं के खाते में 2500 रुपए भेजने में 3 दिन बाकी, आप कार्यकर्ताओं के जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने पोस्टर को तुरंत हटा दिया.

किन किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अगर आप महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी क्राइटेरिया को पूरा करती हैं तो आपको इसका लाभ उठाने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत होगी.

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली की निवासी होने का प्रमाण पत्र
  • BPL कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आय का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)
https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/today-women-of-delhi-will-get-good-news-and-2500/article-13077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.