आज का मौसम 17 जनवरी 2025: दिल्ली-नोएडा में कोहरे ने किया सबकुछ 'गायब', पहाड़ों पर बर्फबारी; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

JAGRAN DESK

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में शीतलहर, कोहरा और बारिश से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है, जबकि राजस्थान में हल्की बारिश के बाद सर्दी तेज हो गई है।

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम इन दिनों खूब रंग बदल रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है। वहीं इंद्रदेव भी बीच-बीच में ठंड बढ़ाने के लिए मेहरबान हैं। बारिश और शीतलहर के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा छाया हुआ है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में घना कोहरा, कई ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित

राजधानी दिल्ली में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे और खराब मौसम की वजह से दिल्ली आ रही कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने आज को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। आज सुबह से ही पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार व शनिवार को कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है।

आजआपके यहां कितना रहेगा तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 8 19
नोएडा 10 19
गाजियाबाद 9 18
पटना 13 20
लखनऊ 10 19
जयपुर 11 20
भोपाल 11 25
मुंबई 19 34
दरभंगा 9 21
जम्मू 7 17
प्रयागराज 10 20
कोलकाता 12 24
अहमदाबाद 15 27
बेंगलुरु 16 30
कानपुर 8 19
आगरा 6 20
फरीदाबाद 7 19
वाराणसी 9 21
गुरुग्राम 7 19
गोरखपुर 9 19
उज्जैन 11 22
गया 10 21
बेगूसराय 11 22
हापुड़ 10 20
अंबाला 8 19
बुलंदशहर 7 22

शिमला-कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर और शिमला समेत कई ऊंचे इलाकों में गुरुवार को फिर से बर्फबारी हुई। शिमला में 1.6 सेंटीमीटर स्नोफॉल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में 22 और 23 जनवरी को फिर हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान है। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मैदानी और निचले इलाकों में गुरुवार को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हल्की बारिश के बाद राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

पिछले दो दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने के बाद सर्दी और तेज हो गई है। राज्य में नागौर में सबसे कम, 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। आज सुबह राज्य में कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा छाया रहा। तापमान में और गिरावट के चलते पूर्वी राजस्थान में कई जगह शीत और अति शीत दिन रहा। कोहरे के प्रभाव से अगले दो दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे जाने की संभावना है। राज्य में 22 जनवरी के आसपास वेस्टर्न डिसटर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jan 2025 By दैनिक जागरण

आज का मौसम 17 जनवरी 2025: दिल्ली-नोएडा में कोहरे ने किया सबकुछ 'गायब', पहाड़ों पर बर्फबारी; पढ़िए आज का वेदर अपडेट

JAGRAN DESK

दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम इन दिनों खूब रंग बदल रहा है। पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का दौर जारी है। वहीं इंद्रदेव भी बीच-बीच में ठंड बढ़ाने के लिए मेहरबान हैं। बारिश और शीतलहर के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह से दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कोहरा छाया हुआ है। जानिए आज कहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली में घना कोहरा, कई ट्रेनें और फ्लाइट्स प्रभावित

राजधानी दिल्ली में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे और खराब मौसम की वजह से दिल्ली आ रही कई ट्रेनें प्रभावित हैं। कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने आज को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

पंजाब और हरियाणा में ठिठुरन, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई

पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को दोनों राज्यों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। आज सुबह से ही पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार व शनिवार को कोहरा छाया रह सकता है, लेकिन उसके बाद मौसम साफ बना रहने की उम्मीद है।

आजआपके यहां कितना रहेगा तापमान

शहर न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली 8 19
नोएडा 10 19
गाजियाबाद 9 18
पटना 13 20
लखनऊ 10 19
जयपुर 11 20
भोपाल 11 25
मुंबई 19 34
दरभंगा 9 21
जम्मू 7 17
प्रयागराज 10 20
कोलकाता 12 24
अहमदाबाद 15 27
बेंगलुरु 16 30
कानपुर 8 19
आगरा 6 20
फरीदाबाद 7 19
वाराणसी 9 21
गुरुग्राम 7 19
गोरखपुर 9 19
उज्जैन 11 22
गया 10 21
बेगूसराय 11 22
हापुड़ 10 20
अंबाला 8 19
बुलंदशहर 7 22

शिमला-कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर और शिमला समेत कई ऊंचे इलाकों में गुरुवार को फिर से बर्फबारी हुई। शिमला में 1.6 सेंटीमीटर स्नोफॉल दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में 22 और 23 जनवरी को फिर हल्की से मध्यम बर्फबारी का अनुमान है। श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मैदानी और निचले इलाकों में गुरुवार को शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हल्की बारिश के बाद राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

पिछले दो दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने के बाद सर्दी और तेज हो गई है। राज्य में नागौर में सबसे कम, 3.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह तक बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। आज सुबह राज्य में कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा छाया रहा। तापमान में और गिरावट के चलते पूर्वी राजस्थान में कई जगह शीत और अति शीत दिन रहा। कोहरे के प्रभाव से अगले दो दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे जाने की संभावना है। राज्य में 22 जनवरी के आसपास वेस्टर्न डिसटर्बेंस सक्रिय होने की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/todays-weather-17-january-2025-fog-made-everything-disappear-in/article-7849

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.