पैर छूकर लिया आशीर्वाद...मां ने गले लगाया और फिर..ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए ऋषभ पंत

Jagran Desk

ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए. ऑस्ट्रेलिया रवानगी से पहले उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया. पंत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अच्छी बैटिंग की. ऑस्ट्रेलिया में पंत से काफी उम्मीद हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. इसके तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने से पहले पंत को मां का आशीर्वाद मिला. मां ने अपने लाडले को गले से लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में संपन्न 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने मुंबई टेस्ट में दो हाफ सेंचुरी जड़ी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम पंत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मिला. बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत 5 पायदान की छलांग लगाते हुए आईसीसी की ताजा रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गए.

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 6 पारियों में सर्वाधिक 261 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 43.50 का रहा. इस सीरीज में उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी जड़ी जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 99 रन रहा. न्यूजीलैंड से पहले पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी की. उन्होंने दो टेस्ट में 53.66 की औसत से कुल 161 रन बनाए.

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत को 4 टेस्ट जीतने होंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सफाया होने के बाद उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. भारतीय टीम का पर्सेंटेज गिरकर 58.33% पर पहुंच गया. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट टेबल में टॉप ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गई है. कीवियों के खिलाफ सीरीज हार के बाद भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज अहम हो गई है. टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल की होड़ में बने रहने के टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में 5 में से 4 टेस्ट जीतने होंगे. ऋषभ पंत ने टेस्ट में वापसी के बाद बेहतरीन फॉर्म दिखाई है. उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 46.88 के औसत से 422 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.47 का रहा है. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है.

ऑस्ट्रेलिया में पंत का रिकॉर्ड शानदार
ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 12 पारियों में 62.40 की औसत से 624 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो 80 प्लस स्कोर शामिल है. यह विकेटकीपरि ऑस्ट्रेलिया में फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने को तैयार है. पंत टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार सीरीज में जीत दिलाने को तैयार हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

पैर छूकर लिया आशीर्वाद...मां ने गले लगाया और फिर..ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए ऋषभ पंत

Jagran Desk

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरने से पहले पंत को मां का आशीर्वाद मिला. मां ने अपने लाडले को गले से लगाकर उन्हें आशीर्वाद दिया. न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल में संपन्न 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पंत टॉप स्कोरर रहे. उन्होंने मुंबई टेस्ट में दो हाफ सेंचुरी जड़ी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम पंत को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मिला. बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत 5 पायदान की छलांग लगाते हुए आईसीसी की ताजा रैंकिंग में छठे नंबर पर पहुंच गए.

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 6 पारियों में सर्वाधिक 261 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 43.50 का रहा. इस सीरीज में उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी जड़ी जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 99 रन रहा. न्यूजीलैंड से पहले पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी की. उन्होंने दो टेस्ट में 53.66 की औसत से कुल 161 रन बनाए.

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए भारत को 4 टेस्ट जीतने होंगे
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सफाया होने के बाद उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. भारतीय टीम का पर्सेंटेज गिरकर 58.33% पर पहुंच गया. टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट टेबल में टॉप ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर खिसक गई है. कीवियों के खिलाफ सीरीज हार के बाद भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज अहम हो गई है. टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी फाइनल की होड़ में बने रहने के टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में 5 में से 4 टेस्ट जीतने होंगे. ऋषभ पंत ने टेस्ट में वापसी के बाद बेहतरीन फॉर्म दिखाई है. उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 46.88 के औसत से 422 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.47 का रहा है. जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल है.

ऑस्ट्रेलिया में पंत का रिकॉर्ड शानदार
ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 12 पारियों में 62.40 की औसत से 624 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और दो 80 प्लस स्कोर शामिल है. यह विकेटकीपरि ऑस्ट्रेलिया में फिर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने को तैयार है. पंत टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार सीरीज में जीत दिलाने को तैयार हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/took-blessings-after-touching-his-feet-hugged-his-mother-and/article-2953

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.