गुजरात: हाईवे पर ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

JAGRAN DESK

गुजरात के राजकोट में नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई.

गुजरात में राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर मालियासन गांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से राजकोट की ओर आ रहे उत्तर प्रदेश पासिंग के ट्रक चालक ने गलत साइड में आकर सामने से आ रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

पता चला है कि मृतकों में एक सात साल की बच्ची भी शामिल है. ज्यादातर मृतक नवागाम आनंद पार इलाके के रहने वाले हैं.

हादसे में ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर राजकोट से अहमदाबाद जाते समय मालियासन गांव के पास 5 से 6 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा
राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा 
 
हादसे की जानकारी मिलने पर राजकोट शहर के पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा, डीसीपी ट्रैफिक और डीसीपी जोन 1 मौके पर पहुंचे.

एसीपी राजेश बारिया के मुताबिक घटना को लेकर एफएसएल की भी मदद ली जाएगी और ट्रक चालक के खिलाफ कुवाडवा रोड थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया. ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी.

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य
अधिकारियों ने बताया कि विवरण से पता चला कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और एक शादी में शामिल होने के लिए जामनगर से निकले थे. मृतकों में युवराज, शारदाबेन नकुम, शीतलबेन युवराजभाई सोलंकी, नंदनी बेन सागरभाई सोलंकी और वेदांशी सागरभाई सोलंकी शामिल हैं. नंदनी और वेदांशी मां-बेटी हैं.

वहीं, घटना के संबंध में व्यक्ति को पता चला कि उसकी बेटी और पत्नी की दुर्घटना में मौत हो गई है, तो वह बेहोश हो गया. उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गुजरात: हाईवे पर ट्रक ने ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

JAGRAN DESK

गुजरात में राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर मालियासन गांव में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद से राजकोट की ओर आ रहे उत्तर प्रदेश पासिंग के ट्रक चालक ने गलत साइड में आकर सामने से आ रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

पता चला है कि मृतकों में एक सात साल की बच्ची भी शामिल है. ज्यादातर मृतक नवागाम आनंद पार इलाके के रहने वाले हैं.

हादसे में ऑटो रिक्शा चालक घायल हो गया और उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर राजकोट से अहमदाबाद जाते समय मालियासन गांव के पास 5 से 6 किमी लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.

राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा
राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर हादसा 
 
हादसे की जानकारी मिलने पर राजकोट शहर के पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा, डीसीपी ट्रैफिक और डीसीपी जोन 1 मौके पर पहुंचे.

एसीपी राजेश बारिया के मुताबिक घटना को लेकर एफएसएल की भी मदद ली जाएगी और ट्रक चालक के खिलाफ कुवाडवा रोड थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया. ट्रक के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी.

सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य
अधिकारियों ने बताया कि विवरण से पता चला कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे और एक शादी में शामिल होने के लिए जामनगर से निकले थे. मृतकों में युवराज, शारदाबेन नकुम, शीतलबेन युवराजभाई सोलंकी, नंदनी बेन सागरभाई सोलंकी और वेदांशी सागरभाई सोलंकी शामिल हैं. नंदनी और वेदांशी मां-बेटी हैं.

वहीं, घटना के संबंध में व्यक्ति को पता चला कि उसकी बेटी और पत्नी की दुर्घटना में मौत हो गई है, तो वह बेहोश हो गया. उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/truck-hit-auto-rickshaw-on-gujarat-highway-6-people-killed/article-11650

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.