ट्रम्प ने 7 देशों के नागरिकों पर पूर्ण बैन लगाया, 15 देशों पर आंशिक प्रतिबंध

international

On

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के बाद इमिग्रेशन नीतियों में कड़ा बदलाव; एथलीट-राजनयिकों को मिली छूट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को 7 देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। साथ ही 15 अन्य देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया। फिलिस्तीनियों के लिए भी अमेरिका आने की पूरी रोक लागू की गई है।

ट्रम्प प्रशासन ने यह निर्णय पिछले महीने व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स पर अफगान शरणार्थी द्वारा हुई गोलीबारी की घटना के बाद लिया। इस हमले में दो गार्ड की मौत हुई थी। प्रशासन ने इसे सुरक्षा खामियों और वीजा ओवरस्टे की उच्च दर का हवाला दिया।

नए प्रतिबंध 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे। इसमें स्थायी निवासी (ग्रीन कार्ड धारक), वैध वीजा धारक, छात्र, चिकित्सा और राजनयिक वीजा वाले लोगों को छूट दी गई है।

पूर्ण प्रतिबंध वाले देश अब सात हो गए हैं। इनमें बुर्किना फासो, माली, नाइजर, साउथ सूडान, सीरिया, लाओस और सिएरा लियोन शामिल हैं। 15 अन्य देशों पर आंशिक बैन लगा, जहां केवल कुछ प्रकार के वीजा पर रोक रहेगी। तुर्कमेनिस्तान के नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर प्रतिबंध हटा दिया गया है, जबकि इमिग्रेंट वीजा पर रोक जारी है।

पूर्ण बैन का मतलब है कि अधिकांश नागरिक अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते। इसमें टूरिस्ट, स्टूडेंट, वर्क और इमिग्रेंट वीजा शामिल हैं। आंशिक बैन में केवल कुछ वीजा प्रकार पर रोक रहेगी, बाकी अनुमति दी जाएगी।

26 नवंबर को अफगान शरणार्थी रहमानुल्लाह लाकनवाल ने व्हाइट हाउस के पास नेशनल गार्ड्स पर गोली चलाई थी। घटना में दो सैनिकों की मौत हुई। लाकनवाल 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया और 2024 में शरणार्थी दर्जा मिला। इस घटना ने अमेरिका में विदेशी नागरिकों की स्क्रीनिंग प्रक्रिया में खामियों को उजागर किया।

ट्रम्प की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अवैध और गलत इमिग्रेशन नीतियों ने अमेरिकियों की जिंदगी प्रभावित की है। उनका कहना था कि नए कदम से जोखिमपूर्ण आबादी पर नियंत्रण रहेगा और सुरक्षा मजबूत होगी। ट्रम्प ने कहा, “इस समस्या का समाधान केवल रिवर्स माइग्रेशन यानी लोगों को उनके देश वापस भेजना है।”

विश्लेषकों का कहना है कि यह कदम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने और वीजा प्रक्रिया में सुधार लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे विवादास्पद माना जा सकता है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/trump-imposed-a-complete-ban-on-citizens-of-7-countries/article-40207

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.