ट्रंप ने चलाया विदेश में बंद अमेरिकी कैदियों को वापस लाने का अभियान, कुवैत ने भी 8 बंदियों को किया रिहा

JAGRAN DESK

राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से चलाए गए अमेरिकी कैदियों की वापसी का अभियान रंग लाने लगा है। अमेरिका विभिन्न देशों में बंद अपने कैदियों को वापस लाने के लिए वहां की सरकारों से वार्तालाप कर रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अलग-अलग देशों में बंद अमेरिकी कैदियों की वापसी का अभियान चलाया है। इसके तहत सभी कैदियों को वापस अमेरिका लाया जा रहा है। इस कड़ी कुवैत ने भी अमेरिकी कैदियों के एक समूह को रिहा किया है। कुवैत द्वारा मुक्त किए गए कैदियों में मादक पदार्थों से संबंधित आरोपों में वर्षों से जेल में बंद पूर्व सैनिक और सैन्य ठेकेदार शामिल हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुवैत के इस कदम को दो सहयोगी देशों के बीच सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के बंधक संबंधी मामलों के शीर्ष दूत एडम बोहलर द्वारा क्षेत्र की हाल की यात्रा के बाद इन कैदियों को रिहा किया गया है। अमेरिकी सरकार विदेशों में जेलों में बंद अपने नागरिकों को वापस लाने के निरंतर प्रयास कर रही है। रिहा किए गए कैदियों में से छह के साथ कुवैत से न्यूयॉर्क की उड़ान में जोनाथन फ्रैंक्स भी थे।

फ्रैंक्स ने जताया आभार

फ्रैंक्स एक निजी सलाहकार हैं, जो अमेरिकी बंधकों और बंदियों से संबंधित मामलों को देखते हैं। फ्रैंक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे मुवक्किल और उनके परिवार इस मानवीय कार्य के लिए कुवैत सरकार के आभारी हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रिहा किए गए कैदियों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। कुवैत एक छोटा किंतु तेल समृद्ध देश है जो इराक और सऊदी अरब की सीमा से लगा हुआ है और ईरान के निकट है। इसे अमेरिका का एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी माना जाता है। 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ट्रंप ने चलाया विदेश में बंद अमेरिकी कैदियों को वापस लाने का अभियान, कुवैत ने भी 8 बंदियों को किया रिहा

JAGRAN DESK

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अलग-अलग देशों में बंद अमेरिकी कैदियों की वापसी का अभियान चलाया है। इसके तहत सभी कैदियों को वापस अमेरिका लाया जा रहा है। इस कड़ी कुवैत ने भी अमेरिकी कैदियों के एक समूह को रिहा किया है। कुवैत द्वारा मुक्त किए गए कैदियों में मादक पदार्थों से संबंधित आरोपों में वर्षों से जेल में बंद पूर्व सैनिक और सैन्य ठेकेदार शामिल हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कुवैत के इस कदम को दो सहयोगी देशों के बीच सद्भावना के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के बंधक संबंधी मामलों के शीर्ष दूत एडम बोहलर द्वारा क्षेत्र की हाल की यात्रा के बाद इन कैदियों को रिहा किया गया है। अमेरिकी सरकार विदेशों में जेलों में बंद अपने नागरिकों को वापस लाने के निरंतर प्रयास कर रही है। रिहा किए गए कैदियों में से छह के साथ कुवैत से न्यूयॉर्क की उड़ान में जोनाथन फ्रैंक्स भी थे।

फ्रैंक्स ने जताया आभार

फ्रैंक्स एक निजी सलाहकार हैं, जो अमेरिकी बंधकों और बंदियों से संबंधित मामलों को देखते हैं। फ्रैंक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे मुवक्किल और उनके परिवार इस मानवीय कार्य के लिए कुवैत सरकार के आभारी हैं।’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में टिप्पणी के अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रिहा किए गए कैदियों के नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। कुवैत एक छोटा किंतु तेल समृद्ध देश है जो इराक और सऊदी अरब की सीमा से लगा हुआ है और ईरान के निकट है। इसे अमेरिका का एक प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी माना जाता है। 

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/trump-runs-a-campaign-to-bring-back-us-prisoners-abroad/article-13790

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.