- Hindi News
- देश विदेश
- गृहमंत्री अमित शाह की दो रैलियां आज, जगाधरी और टोहाना में भरेंगे हुंकार
गृहमंत्री अमित शाह की दो रैलियां आज, जगाधरी और टोहाना में भरेंगे हुंकार
Jagran Desk
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को दो रैलियां करेंगे। शाह सुबह टोहाना के हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क के सामने और दोपहर 2.30 बजे जगाधरी की नई अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज टोहाना में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोटों की अपील करेंगे। अमित शाह हिसार रोड स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क के सामने मैदान में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे।
अमित शाह हेलिकॉप्टर से दोपहर 12 बजे के बाद टोहाना पहुंचेंगे। इसके लिए एडिशनल अनाज मंडी में हेलिपेड तैयार किया गया है। यहां से वह रैली स्थल पर पहुंचेंगे। रैली के लिए सवा एकड़ का पंडाल सजा कर तैयार कर दिया गया है। रैली में अमित शाह टोहाना से देवेन्द्र बबली, फतेहाबाद से दुड़ाराम और रतिया से प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के लिए मतदान का आह्वान करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए