डॉ. जयंत खंदारे के नेतृत्व में एक्टोरियस इनोवेशन्स ऍंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड करेगी कैंसर की पहचान और मेटास्टेसिस नियंत्रण में नई क्रांतिकारी पहल

Digital Desk

एक्टोरियस इनोवेशन्स ऍंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड, एक अग्रणी भारत-अमेरिकी जैव-प्रौद्योगिकी कंपनी है जो आधुनिक सर्कुलेटिंग टयूमर सेल्स (CTC) तकनीकों के माध्यम से ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में परिवर्तन ला रही है। कंपनी के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. जयंत खंदारे के दूरदर्शी नेतृत्व में कंपनी यह उल्लेखनीय प्रगति कर रही है।

कंपनी की स्थापना वर्ष २०१३ में डॉ. जयंत खंदारे और अरविंदन् वासुदेवन ने की थी। वर्ष २०१६ में रिक कांबले भी संस्थापक टीम में प्रमुख नेतृत्वकर्ता के रूप में शामिल हुए (जिन्होंने सीईओ सहित विभिन्न भूमिकाएँ निभाईं)। एक्टोरियस का अनुसंधान नेटवर्क भारत में पुणे और अमेरिका में पासाडेना स्थित प्रयोगशालाओं के माध्यम से संचालित होता है। कंपनी कैंसर की पहचान, निगरानी और उपचार में मौजूद महत्वपूर्ण चुनौतियों को हल करने के लिए नवीन बायोमैटेरियल्स और प्लेटफॉर्म विकसित करने पर केंद्रित है, विशेष रूप से कैंसर की प्रारंभिक पहचान और मेटास्टेसिस (कैंसर के फैलाव) को रोकने पर।
 
एक्टोरियस के प्रमुख नवाचारों में ‘ऑंकोडिस्कव्हर (OncoDiscover®️)’ शामिल है, जो भारत का पहला डीसीजीआई-स्वीकृत लिक्विड बायोप्सी टेस्ट है, जो रक्त में मौजूद सर्कुलेटिंग टयूमर सेल्स (CTCs) की पहचान और गणना करने में सक्षम है। यह एक मिनिमल इनवेसिव रक्त परीक्षण है, जिसमें केवल लगभग ५ मिलीलीटर रक्त नमूना पर्याप्त होता है। इससे बार-बार सुरक्षित परीक्षण कर रोग की प्रगति का आकलन, संभावित रिलेप्स की भविष्यवाणी और व्यक्तिगत उपचार रणनीति तय करने में मदद मिलती है। CTCs, जो मेटास्टेसिस के प्रमुख कारक माने जाते हैं, को पकड़कर ‘ऑंकोडिस्कव्हर (OncoDiscover®️)’ डॉक्टरों को कैंसर के फैलाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देता है, वह भी उस समय जब रोग अभी चिकित्सकीय रूप से स्पष्ट नहीं हुआ होता।
 
‘ऑंकोडिस्कव्हर (OncoDiscover®️)’ की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह ऑन्कोलॉजिस्ट को यह समझने में सहायता करता है कि कौन-से मरीज कंप्लीट रिमिशन (CR) की स्थिति में जा सकते हैं और किन मरीजों में PET-CT स्कैन में दिखाई देने वाले नो एविडेंस ऑफ़ डिजीज (NED) के बावजूद निगरानी की आवश्यकता है।
 
इसके साथ ही ‘ऑंकोमेटास्टॅट (OncoMetastat®️)’ (जिसे विकास के चरण में CTC डायलिसिस या एक्स्ट्राकॉर्पोरियल फिल्ट्रेशन टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है) एक अभिनव प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य रक्तप्रवाह से CTCs को हटाना है। इस प्रकार यह प्रणालीगत स्तर पर कैंसर के फैलाव की प्रक्रिया को सीधे रोकने का प्रयास करता है। यह तकनीक कैंसर को केवल किसी एक अंग की बीमारी के रूप में देखने के बजाय पूरे शरीर की प्रणालीगत बीमारी के रूप में समझने की दिशा में एक बड़ा बदलाव दर्शाती है।
 
डॉ. जयंत खंदारे के वैज्ञानिक नेतृत्व में एक्टोरियस ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं—
50 से अधिक पीयर-रिव्यू शोध प्रकाशन (स्वयं डॉ. खंदारे ने आजतक में १५० से अधिक वैज्ञानिक लेख लिखे हैं)
प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों जैसे अमेरिकन सोसायटी ऑफ क्लीनिकल ऑंकोलॉजी (ASCO), अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (AACR) और यूरोपीयन सोसायटी फॉर मेडिकल ऑंकोलॉजी (ESMO) में प्रस्तुतियाँ
कंपनी की स्वामित्व तकनीकों की सुरक्षा के लिए कई अमेरिकी पेटेंट
 
कंपनी के शोध कार्य को उच्च प्रभाव वाले वैज्ञानिक जर्नल्स और क्लिनिकल अध्ययनों में मान्यता मिली है, जिससे विभिन्न प्रकार के कैंसर में CTC गणना के पूर्वानुमानात्मक और प्राग्नोस्टिक महत्व को प्रमाणित किया गया है।
 
डॉ. जयंत खंदारे, जो विश्व-प्रसिद्ध कैंसर नवप्रवर्तक हैं, के पास केमिकल इंजीनियरिंग, बायोमैटेरियल्स, कैंसर बायोलॉजी और ट्रांसलेशनल ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने नेशनल केमिकल लैबोरेट्री, पुणे से केमिकल इंजीनियरिंग में पीएच.डी. प्राप्त की और इसके बाद वेन स्टेट यूनिवर्सिटी, रट्गर्स यूनिवर्सिटी तथा फ्री यूनिवर्सिटी बर्लिन में पोस्ट-डॉक्टरल शोध कार्य किया। वे अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट एक्सपीरियंस्ड रिसर्चर और रॉयल सोसाइटी ऑफ़ केमिस्ट्री (FRSC, UK) के फेलो भी हैं। उनके नाम 25 से अधिक अमेरिकी पेटेंट हैं और लक्षित दवा वितरण तथा मैक्रोमॉलिक्यूलर थेरेप्यूटिक्स के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव है। उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण नवाचार प्लेटफार्म विकसित किए हैं, जो प्रयोगशाला की अवधारणा से आगे बढ़कर क्लीनिकल और व्यावसायिक मान्यता तक पहुंच चुके हैं। 
 
कंपनी के मिशन पर टिप्पणी करते हुए डॉ. जयंत खंदारे ने कहा:
 
“ कैंसर की सबसे बड़ी चुनौती है - मेटास्टेसिस, यानी बीमारी का फैलाव, जो अधिकांश मौतों का कारण बनता है। हमारा ध्यान हमेशा स्थानीय ट्यूमर के बजाय पूरे शरीर की प्रणालीगत जीवविज्ञान पर रहा है। ‘ऑंकोडिस्कव्हर (OncoDiscover®️)’ के माध्यम से हम डॉक्टरों को CTCs की नॉन-इनवेसिव और बार-बार की जा सकने वाली जॉंच से कैंसर के फैलाव को जल्दी पहचानने और उसकी निगरानी करने की क्षमता देते हैं। वहीं ‘ऑंकोमेटास्टॅट (OncoMetastat®️)’ के माध्यम से हम शरीर के बाहर से इन कोशिकाओं को लक्ष्य कर हटाने की उपचारात्मक तकनीक विकसित कर रहे हैं, ताकि मेटास्टेसिस की प्रक्रिया को उसके स्रोत पर ही रोका जा सके। ये तकनीकें कैंसर की पहचान, निगरानी और नियंत्रण के तरीके को पूरी तरह बदल सकती हैं और दुनिया भर के मरीजों के लिए नई उम्मीद पैदा कर सकती हैं।”
 
एक्टोरियस अपने मजबूत बौद्धिक संपदा पोर्टफोलियो, क्लिनिकल प्रमाणों और अंतरराष्ट्रीय सहयोगों के समर्थन से अपनी अनुसंधान परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है। कंपनी का उद्देश्य उन्नत वैज्ञानिक शोध को ऐसे व्यावहारिक ऑन्कोलॉजी समाधान में बदलना है जो लोगों के जीवन को बदल सकें।
 
अधिक जानकारी के लिए:
ईमेल: [email protected]
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2026 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/under-the-leadership-of-dr-jayant-khandare-actorius-innovations-and/article-48121

खबरें और भी हैं

यूसीसी पर 90% से अधिक समर्थन का दावा, सीएम मोहन यादव बोले- जनता बदलाव के पक्ष में

टाप न्यूज

यूसीसी पर 90% से अधिक समर्थन का दावा, सीएम मोहन यादव बोले- जनता बदलाव के पक्ष में

Uniform Civil Code को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जनसुझाव अभियान चलाया, मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश नागरिकों ने समान...
राज्य  मध्य प्रदेश 
यूसीसी पर 90% से अधिक समर्थन का दावा, सीएम मोहन यादव बोले- जनता बदलाव के पक्ष में

एमपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 147 सदस्य शामिल; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा

मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 106 सदस्य और 41 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। नई सूची में...
राज्य  मध्य प्रदेश 
एमपी बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 147 सदस्य शामिल; मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर भी चर्चा

AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा, वसूली और मारपीट मामले में बड़ा फैसला

नर्मदा कोर्ट के फैसले में AAP विधायक चैतर वसावा, उनकी पत्नी समेत 9 दोषियों को 7-7 साल की जेल; ₹96...
देश विदेश 
AAP विधायक चैतर वसावा को 7 साल की सजा, वसूली और मारपीट मामले में बड़ा फैसला

विदेश में पढ़ाई का सपना? अब घबराने की ज़रूरत नहीं | Education Street है ना!

हर साल लाखों Indian students विदेश में पढ़ाई का सपना देखते हैं। लेकिन जब actually planning शुरू करते हैं, ...
विदेश में पढ़ाई का सपना? अब घबराने की ज़रूरत नहीं | Education Street है ना!

बिजनेस

सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, मेटल और आईटी शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में
वेदांता के शेयर में 6% गिरावट और मेटल-आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली के बीच सेंसेक्स 76,550 और निफ्टी 23,900 के...
'100% शुद्ध' दावों पर CCPA की सख्ती, स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर ₹1-1 लाख जुर्माना
वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO खुला, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, 1 जुलाई को संभावित लिस्टिंग
अमेज़न इंडिया मध्य प्रदेश में लेकर आया है प्राइम डे का 10वां संस्करण: डील्स, बचत और नए लॉन्चेस का तीन दिवसीय उत्सव
120Hz डिस्प्ले, 7.7mm स्लीक डिज़ाइन, सेगमेंट-बेस्ट कनेक्टिविटी और IP64 ड्युरेबिलिटी के साथ इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री ₹11,999 की शुरुआती कीमत पर शुरू
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.